Author: Kalyan Kumar Gorai

धान की रोपाई के दौरान गिरी आसमानी बिजली, 2 महिलाओं की मौत Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे एक ही समय दो अलग-अलग गांवों में धान की रोपाई करतीं दो महिलाओं की वज्रपात की घटना में मौत हो गई। पहली घटना छोटा चुनचुड़िया गांव में हुई जहां 33 वर्षीय मंगली महतो के ऊपर आसमानी बिजली गिरने से वह खेत में ही बेहोश होकर गिर गई और देखते ही देखते दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी घटना टीकर गांव में हुई जहां 40 वर्षीय सारथी गोप की मृत्यु भी बारिश के साथ आसमानी…

Read More

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पटमदा-बोड़ाम के 44 विद्यार्थी सफल, प्रियदर्शी षड़ंगी जिले में अव्वल प्रियदर्शी षड़ंगी Patamda: राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति (NMMS)परीक्षा में पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड से कुल 44 छात्र -छात्राओं ने सफलता हासिल की है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 178 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है जिसका 25 प्रतिशत पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से है। इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस संबंध में बारियादा निवासी शिक्षक बृंदावन महतो ने बताया कि आठवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा बीते 18 मई को जमशेदपुर के 5 केंद्रों…

Read More

पटमदा के लावा में भारी बारिश से कच्चा मकान हुआ ध्वस्त, बेघर हुआ परिवार Patamda: पटमदा के लावा गांव में अत्यंत ही गरीब परिवार से जुड़ी दो विधवा महिलाओं के कच्चे मकान बुधवार को सुबह ध्वस्त होने से उन लोग बेघर हो गए हैं। इस संबंध में भारती सहिस ने बताया कि उनका खपरैल का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण पहले से ही कमजोर हो चुका है और बुधवार को उसकी दीवार में अचानक दरार आने के बाद भू-धसान शुरू हो गया। इस बारे में पता चलने पर घर के सदस्य दहशत में आ गए और घरों से निकल…

Read More

दिघी भूला प्लस टू हाई स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से बाल-बाल बचे छात्र अपग्रेड होने के 8 वर्ष बाद भी स्कूल को नहीं मिला प्लस टू के लिए भवन प्रधानाध्यापक Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। जर्जर भवन से छत का प्लास्टर गिर रहा है। बुधवार को दोपहर 2 बजे जब विद्यालय के छात्र -छात्राएं क्लास कर रहे थे। उस समय क्लास जाने वाले रास्ते में अचानक भवन का प्लास्टर गिर गया। क्लास के समय प्लास्टर गिरा अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक…

Read More

कमलपुर पुलिस ने बंगाल के बांसपहाड़ी में नक्सली मंगल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार Patamda: कमलपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कपिल देव महतो ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बांसपहाड़ी थाना क्षेत्र के बिदरी गांव में नक्सली मंगल सिंह के घर पर परिजनों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जमशेदपुर न्यायालय से नक्सली मंगल सिंह उर्फ मंगल के विरुद्ध निर्गत इश्तेहार को ग्रामीणों के बीच डुगडुगी बजवाने के पश्चात चिपकाया गया है और नक्सली को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए परिजनों को कहा…

Read More

जमशेदपुर में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा : ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों को वाहन जांच के दौरान बेवजह परेशानी न हो विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित योजनाओं में प्रगति, बुनियादी सेवाओं/ सुविधाओं की उपलब्धता पर हुई चर्चा Jamshedpur: ग्रामीण क्षेत्रों से जमशेदपुर शहर में आने वाले राहगीरों से वाहन जांच के नाम पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे दुर्व्यवहार एवं अवैध वसूली की शिकायत पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो काफी नाराज दिखे। यही वजह है कि बुधवार को समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित विकास समन्वय एवं निगरानी समिति…

Read More

मुआवजे के लंबित मामले को लेकर रैयतों ने की उपायुक्त से मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोंटा – माधवपुर सड़क निर्माण कार्य में अधिग्रहीत जमीन के मामले में लंबित मुआवजे को लेकर मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेताओं के साथ रैयतों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि भूमि अधिग्रहण कर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी आज तक रैयतों को भू अर्जन विभाग से मुआवजा राशि नहीं मिली है। जिससे रैयत किसान परेशान हैं। इस संबंध में जेएलकेएम के जिला संगठन सचिव देवव्रत महतो…

Read More

पटमदा में लगातार बारिश से टूट रहे गरीबों के आशियाने, प्राकृतिक आपदा की आशंका से सहमे लोग Patamda: लगातार बारिश से पटमदा क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। करीब एक माह से हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं गरीब परिवारों के समक्ष उनके सुरक्षित रहने की व्यवस्था चुनौती बन चुकी है। कच्चे मकानों की दीवारें गिरने एवं छत से पानी टपकने से लोग अब बारिश से छुटकारा पाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं ताकि उसकी तत्काल मरम्मत कराई जा सके। अब तक क्षेत्र…

Read More

पटमदा की 32 पीडीएस दुकानों में नहीं पहुंचा अगस्त का राशन, नाराज डीलरों ने सौंपा प्रभारी एमओ को ज्ञापन Patamda : पटमदा प्रखंड के कुल 52 पीडीएस दुकानदारों में से 20 दुकानदारों को अगस्त का राशन भेजा जा चुका है जबकि 32 दुकानों के लिए राशन का आवंटन नहीं हुआ है। इसकी शिकायत पर मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो के नेतृत्व में कुछ दुकानदारों ने सीओ सह प्रभारी एमओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया और राशन का आवंटन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने…

Read More

कमलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमीर गांव निवासी भूतु सिंह (45) का शव सोमवार को सुबह एक पेड़ पर फांसी में झूलते अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि मृतक अविवाहित एवं मानसिक रूप से बीमार था। सूत्रों के मुताबिक वह अपने घर में कम रहता था बल्कि इधर-उधर ही भटकता रहता था।…

Read More