- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
भारी बारिश की आशंका पर 12वीं तक के सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने जारी किया आदेश Jamshedpur: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई को जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है। बारिश से जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को मंगलवार को अवकाश घोषित करने…
पटमदा में जमीन पर सो रहे व्यक्ति की सर्पदंश से मौत सत्यजीत कालिंदी (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को सुबह करीब 9 बजे मौत हो गई। इस संबंध में झामुमो नेता बाबलू रूहिदास ने बताया कि रविवार की रात को अपने घर में जमीन पर सो रहे में जहरीले सांप (चित्ती) ने 39 वर्षीय सत्यजीत कालिंदी को काट लिया। भोर को करीब 4 बजे अहसास होने पर उसने अपनी पत्नी दुलाली कालिंदी को जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे…
दिन में धूप खिलने के बाद शाम को मूसलाधार बारिश, ठहर सा गया आम जनजीवन Patamda : रविवार को सुबह से ही धूप खिलने के दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम होते ही मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन ठहर सा गया। खासकर रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार में खरीद बिक्री करने को पहुंचे लोगों के अलावा दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए अचानक हुई बारिश आफत साबित हुई। शाम 6 बजे से करीब 8 बजे तक ऐसी स्थिति हुई कि बारिश कम होने का नाम ही नहीं…
बोड़ाम में बोलोरो और बाइक के बीच टक्कर, बंगाल के युवक की मौत, एक गंभीर Patamda: रविवार को शाम करीब 6 बजे बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर हुई बोलोरो और बाइक के बीच आमने – सामने की टक्कर में पश्चिम बंगाल के एक युवक की मौत हो गई। बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगई तालाब के पास तीखा मोड़ पर हुई दुर्घटना में बराबाजार थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव निवासी 25 वर्षीय रोहिन महतो का पैर बुरी तरह कुचले जाने एवं रक्तस्राव होने से घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। हालांकि इसकी पुष्टि बोड़ाम स्थित नर्सिंग होम के चिकित्सक ने…
बकाया मजदूरी को लेकर झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने कराया समझौता, पहली किस्त के रूप में 50 हजार का भुगतान रविवार को झामुमो नेता पिंटू दत्ता के साथ खुशी व्यक्त करते मजदूर Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा स्थित रीवा होटल के निर्माण कार्य में मजदूरी कर चुके पटमदा एवं डिमना के करीब 100 मजदूरों को उस वक्त बड़ी राहत मिली जब पूर्व पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने रविवार को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए का भुगतान करा दिया। मजदूरों, ठेकेदार एवं होटल के मैनेजर के साथ बकाया मजदूरी को लेकर बैठक में समझौता हुआ।…
बनकुंचिया के सहायक अध्यापक तरणी सहिस का ब्रेन हैमरेज से निधन तरणी सहिस (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बनकुंचिया मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत तरणी सहिस (59) का रविवार को सुबह बनकुंचिया स्थित अपने घर में ही ब्रेन हैमरेज हो गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए एडमिट करने से मना कर दिया। बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल ले जाने के क्रम में मानबाजार में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही शिक्षक समुदाय समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर…
फ्लाईओवर निर्माण एवं अतिक्रमण से एनएच 18 हुई संकीर्ण, दुर्घटना में वृद्धि से चिंतित बाबा तिलका माझी संघर्ष समिति करेगी आंदोलन Jamshedpur: बाबा तिलका माझी संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बालीगुमा में पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर पिंटू दत्ता ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते सड़क अत्यंत संकीर्ण हो गई है एवं ट्रांसपोर्टरों और ट्रक मालिकों द्वारा सड़क किनारे की जा रही भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैठक का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन सोरेन ने कहा कि बाबा…
पलाशबनी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बोले आईपीएस डॉ. एहतेशाम वकारिब : मेहनत, अनुशासन और सही दिशा से कोई भी आगे बढ़ सकता है Jamshedpur: रविवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के पलासबनी गांव (नेशनल हाइवे के पास) में शेप योर फ्यूचर नाम से एक करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका आयोजन बिदू चांदान ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ एम्पावरमेंट ने किया, जिसमें बेस्ट संस्था ने पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया। बेस्ट संस्था ने बच्चों को समझाने, सवालों के जवाब देने और कार्यक्रम को सफल बनाने में…
बोड़ाम में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद बंधक बने घायल 5 बारातियों को पुलिस ने कराया मुक्त Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा गांव में शनिवार को देर रात घाटशिला क्षेत्र से बरात आए लोगों का पटाखा फोड़ने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के 4 व्यक्ति घायल हुए हैं जबकि डुमरिया थाना क्षेत्र का 1 नाबालिग लड़का शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लावजोड़ा गांव में बारातियों का जुलूस गुजरते वक्त एक संभ्रांत परिवार के घर…
एक माह बाद गांव में आई बिजली, बच्चों की पढ़ाई शुरू Patamda: पटमदा के धूसरा गांव में करीब एक माह बाद शनिवार को बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। लोग इस बात से अधिक संतुष्ट दिखे कि अब उनका मोबाइल फोन गांव में ही चार्ज हो जाएगा और दूसरे गांव जाना नहीं पड़ेगा एवं रात अंधेरे में गुजारना नहीं पड़ेगा। लेकिन उससे भी बड़ी खुशी बच्चों को मिली जब लगातार एक महीने तक शाम होते ही पढ़ाई से वंचित रहने वाले बच्चे अब फिर से अपनी पढ़ाई शुरू कर पाए। इस संबंध में गांव के 45…
