Author: Kalyan Kumar Gorai

झारखंड छात्र मोर्चा ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जताया आभार Jamshedpur: शनिवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान करने पर आभार जताया। इस संबंध में झारखंड छात्र मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत ने बताया कि मोर्चा ने बीते 9 जुलाई को पत्र के माध्यम से मंत्री से आग्रह किया था कि 11 वीं पास छात्र-छात्राओं को उसी कॉलेज में पढ़ने की अनुमति दी जाए। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि 5 दिनों के अंदर सरकार…

Read More

एडीसी ने जोड़सा पंचायत में विकास कार्यों का लिया जायजा, बंद पड़े स्वास्थ्य उपकेंद्रों के ताले खुलवाए Patamda : जिला के नोडल पदाधिकारी अपर उपायुक्त (एडीसी) भगीरथ प्रसाद ने शनिवार को पटमदा की जोड़सा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर योजनाओं का निरीक्षण किया। अपर उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मनरेगा की योजनाओं का निरीक्षण के पश्चात पीडीएस दुकान के माध्यम से राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कई महीनों से बनकर तैयार एवं लछीपुर पंचायत के बांसगढ़ व जोड़सा पंचायत के जामडीह में बंद पड़े स्वास्थ्य उप केंद्रों का ताला…

Read More

आबकारी विभाग ने जेएलकेएम कार्यकर्ता को 10 पेटी नकली शराब के साथ किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल Patamda: आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पटमदा निवासी एक युवक को 10 पेटी नकली विदेशी शराब (ब्लैक हॉर्स) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि पटमदा के जाल्ला गांव निवासी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता फूलचांद मुर्मू जो पिछले कई सालों से कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक स्थित सरकारी शराब दुकान का कर्मचारी भी है। वह काफी पहले से अपनी कार पर जमशेदपुर से नकली शराब लाकर क्षेत्र में आपूर्ति करता था। इसकी…

Read More

बड़ी खबर: राजभवन के आदेश के बाद अब अंगीभूत कॉलेजों से 12 वीं की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे इंटर के छात्र राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन से विनती करते छात्र (फाइल फोटो) Jamshedpur: छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद राजभवन, रांची ने अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में 12 वीं में वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस साल उसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को इस निर्देश का पालन करने को कहा है। गौरतलब हो कि…

Read More

भारी बारिश के बीच धूसरा में 28 दिनों बाद लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, फंसा ट्रैक्टर हाइड्रा Patamda: 28 दिनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को पटमदा के धूसरा गांव में भारी बारिश के बीच रात 9 बजे तक दूसरी बार ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। शाम करीब 7 बजे से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण झामुमो के प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद में जुट रहे। लेकिन जब ट्रैक्टर हाइड्रा मशीन ट्रांसफॉर्मर को डीपी में चढ़ाने के बाद वहां से निकल रहा था तो बारिश के कारण कीचड़ में फंस गया। करीब एक घंटे…

Read More

बारिश के दौरान चड़कपाथर में जले कई घरों के बिजली के मीटर, तीन दिनों के बाद आपूर्ति चालू Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर पंचायत के चड़कपाथर गांव में 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर पिछले 3 दिनों से खराब पड़ा था। पटमदा उत्तरी – 02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो द्वारा इस मामले की जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कपिल तिग्गा को दिए जाने के बाद शुक्रवार को मरम्मत कराई गई। बिजली विभाग के कर्मचारी मोहम्मद महमूद ने बताया कि भारी बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर के अंदर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक…

Read More

कीचड़ से सनी मोहनपुर-शुक्ला सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग Patamda: बोड़ाम प्रखंड के मोहनपुर गांव से शुक्ला जाने वाली ग्रामीण सड़क लगातार बारिश के कारण कीचड़मय हो चुकी है। पिछले कई वर्षों पूर्व यह सड़क जर्जर होने के कारण असुविधा के बीच ही लोग आवागमन कर रहे थे। लेकिन शुक्ला एवं मोहनपुर गांव में बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं होने की वजह से सड़क पर ही जमा हो जाता है और फिसलन की स्थिति पैदा होने से रोजाना कोई न कोई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मोहनपुर गांव निवासी गोपाल महतो ने बताया…

Read More

चिमटी में 31 पहाड़िया परिवारों के बीच मच्छरदानी व साबुन का किया वितरण Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के चिमटी गांव में गुरुवार को 31 आदिम जनजाति समुदाय के पहाड़िया परिवारों के बीच मच्छरदानी व साबुन का वितरण किया गया। बारिश में सांप एवं अन्य कीड़े मकोड़े से संभावित खतरे को देखते हुए चिमटी पहाड़ी टोला में ग्रामीणों के अनुरोध पर आज प्रकृति प्रेमी प्रसेनजीत सरकार व सोमा सरकार द्वारा मच्छरदानी एवं साबुन का वितरण किया गया। मौके पर गौरी देवी, फॉरेस्टर राजेश घोष, चिमटी इको विकास समिति के अध्यक्ष किशन लाल पहाड़िया व संतोष पहाड़िया मुख्य रूप से उपस्थित…

Read More

प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, घंटों बाद नदी में पानी का बहाव कम होने पर पहुंचाई गई अस्पताल बरसात में टापू में तब्दील हो जाता है गांव, प्रखंड मुख्यालय से टूट जाता है संपर्क Ranchi: इसे व्यवस्था की मार कहें या सरकारी बाबुओं व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी। गांवों के विकास के दावों की पोल खोलती यह हकीकत तस्वीर हर किसी को झकझोर कर रख देगी। चतरा जिले के कुंदा प्रखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूरी पर बसा है एक गांव है करिलगड़वा। 50 परिवार एवं लगभग 300 की आबादी वाले इस गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट…

Read More

जेएलकेएम नेता के प्रयास से दांदुडीह में लगाया गया ट्रांसफॉर्मर Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत ओड़िया पंचायत के दांदुडीह गांव में पिछले तीन सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो के प्रयास से गुरुवार को बारिश के बीच विभागीय कर्मचारियों ने लगा दिया। इससे दांदुडीह गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली। इस संबंध में मंटू महतो ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पहले कनीय विद्युत अभियंता को जानकारी दी गई थी, उसमें समाधान नहीं होने पर जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो से संपर्क किया गया। जेएलकेएम नेता द्वारा विद्युत महाप्रबंधक एवं उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा गया था।…

Read More