Author: Kalyan Kumar Gorai

गरीबों के लिए आफत बनी बारिश, बोड़ाम-पटमदा में 129 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त, प्रभावित परिवारों ने की मुआवजे की मांग Patamda: मानसून की लगातार बारिश गरीबों के लिए आफत बन कर आई है और इससे तत्काल राहत मिलने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है। अब तक पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों से अंचल कार्यालय को प्राप्त आवेदनों में 27 ऐसे परिवारों ने मुआवजे की मांग की है जिनके कच्चे मकान या तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त्त हो चुके हैं या फिर आंशिक रूप से। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि अब तक कुल 27 आवेदन प्राप्त हो…

Read More

एमबीएनएस समूह के शैक्षणिक और नर्सिंग विभाग का एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम आयोजित Jamshedpur: एमबीएनएस समूह के शैक्षणिक और नर्सिंग विभाग के एनएसएस सेल ने गुरुवार को वन महोत्सव के अवसर पर “एक पौधा मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया एवं उनके आईएफएस अधिकारी बनने की कहानी का उल्लेख किया। सबा आलम ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने…

Read More

भारी बारिश के कारण बिजली तार के ऊपर गिरा पेड़, प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई Patamda: पटमदा के जलडहर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक पेड़ एलटी लाइन के ऊपर गिरने के बाद मुख्य सड़क की ओर झुका हुआ था जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने सक्रियता दिखाई और अंचलाधिकारी एवं बिजली विभाग को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी के साथ अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, ग्राम प्रधान बृंदावन दास व बिजली विभाग के कर्मचारी मोहम्मद महमूद पहुंचे दोपहर 12 बजे तक वहां मौजूद तीन…

Read More

बोड़ाम में सीपीएम किसान सभा के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर, पटमदा सीएचसी के कर्मचारियों ने भी किया हड़ताल का समर्थन Patamda: सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान सभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास के नेतृत्व में बोड़ाम बाजार में जुलूस निकाल कर झारखंड ग्रामीण बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं को बंद कराया। हाथों में तख्तियां लेकर महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने पूरे बोड़ाम बाजार का भ्रमण किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कार्पोरेट समर्थक नीतियों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

लावजोड़ा में 10 दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में 60 परिवार Patamda बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव में पिछ्ले 10 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने से गांव के 60 परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। गांव के आकाश महतो ने बताया कि 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी को भी दी गई है। लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके लिए विभाग से ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो…

Read More

पटमदा के बिड़रा में जर्जर विद्यालय भवन में बारिश से बुरा हाल, शेड में पढ़ रहे बच्चे Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। इसकी मरम्मत या नए भवन का निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग करने के बवाजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा गांव के गरीब बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण जर्जर छत से पानी का रिसाव हो रहा है और कमरे के अंदर पानी जमा हो गया है। जबकि एक कमरे से छत का…

Read More

पटमदा का लावा पंचायत मंडप हुआ जलमग्न, कामकाज बाधित Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित लावा पंचायत मंडप जलमग्न होने से पंचायत का कामकाज पिछले दो दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी सोमवार को अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास से शिकायत निवारण दिवस के मौके पर की गई। लेकिन मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं होने से मंडप के अंदर प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया है। लावा पंचायत के मुखिया कानूराम बेसरा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर में पानी भरने से कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है। इसकी लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं…

Read More

पटमदा के धूसरा में 25 दिन बाद लगा ट्रांसफॉर्मर निकला खराब, अंधेरे में ग्रामीण Patamda: पटमदा के धूसरा गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर 25 दिनों के लगातार प्रयास व इंतजार के बाद सोमवार को विभाग की ओर से लगाया गया। 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर को लगाने के बाद करीब आधे घंटे तक गांव में बत्ती जली तो लोगों को लगा कि शायद उनकी परेशानी अब खत्म होने वाली है। फिर तुरंत बाद ट्रांसफॉर्मर से धुआं उठा और धमाकों के साथ बिजली दुबारा गुल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इस संबंध में गांव के हरिहर…

Read More

समाजसेवी सपना सोना ने जन्मदिन पर स्लम एरिया में 200 लोगों को कराया भोजन Jamshedpur: टीम पीएसएफ के द्वारा चलाए जा रहे फूड अभियान में जरुरतमंदों के लिए सबसे बड़े दानदाता बनकर उभरी समाजसेवी सपना सोना। वह पूरे साल अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती हैं। उन्होंने जनवरी में स्लम एरिया के इसी अंत्योदया भवन में 25 से अधिक सोलर लाइट लगवाई थी जिसके बाद पूरी बस्ती रोशनी से जगमगा उठी थी। सोमवार को अपने परिवार की सदस्य राखी के जन्मदिन पर अंत्योदया भवन परिसर के ठीक बगल में स्थित स्लम एरिया में 150 एवं नव जागृत मानव समाज कुष्ठ…

Read More

अवैध शराब के खिलाफ सोमाडीह गांव में महिलाओं ने निकाली रैली शराब की बिक्री बंद करने को एक सप्ताह का अल्टीमेटम Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत सोमाडीह गांव में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने रैली निकाली। इस दौरान शराब का कारोबार करने वालों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए महिलाओं ने पूर्णतः कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। अगर एक सप्ताह के बाद दुबारा कारोबार करते हुए पकड़े गए तो क्षेत्र की सभी शराब भट्टियों को तोड़ने एवं पुलिस प्रशासन की मदद से कानूनी…

Read More