- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा बीओआई के अधिकारी आलोक कुमार को दी गई विदाई Patamda: बैंक ऑफ इंडिया की पटमदा शाखा के सहायक प्रबंधक रहे आलोक कुमार का गालूडीह शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर स्थानांतरण होने पर सोमवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ससम्मान विदाई दी गई। मौके पर मौजूद विजया हीरो के डीलर गोपाल कुमार ने बताया कि आलोक कुमार ने अपने करीब 15 माह के कार्यकाल में पटमदा में बेहतर सेवाएं प्रदान की। उनका प्रत्येक ग्राहक से कुशल व्यवहार के चलते लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान कमला होंडा के डीलर ईशान चंद्र…
पगदा में लगातार बारिश से ढह गया कच्चा मकान, बेघर हुआ परिवार Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के टुईलुडांगार टोला में रविवार की रात को लगातार बारिश के कारण अचानक एक कच्चा मकान ढह गया। इससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पगदा निवासी खिरोद चंद्र गोराई ने बताया कि घटना के वक्त गृह स्वामी मनसाराम हांसदा एवं उनकी पत्नी फूलमणि हांसदा घर पर नहीं थे, उन लोग एक शादी समारोह में शामिल होने घर से करीब 8 किमी दूर बाटालुका गांव गए थे। सोमवार को सुबह लौटने पर देखा कि मिट्टी एवं फूस…
मिर्जाडीह में स्माइल क्लब कुटीमाकली ने आरआर स्पोर्टिंग को 4- 3 से हराया Patamda: बोड़ाम के मिर्जाडीह फुटबॉल मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच स्माइल क्लब कुटीमाकली और आरआर स्पोर्टिंग के बीच हुआ। खेल के दौरान दोनों ही टीमें बराबरी पर होने की वजह से पेनाल्टी शूट आउट से निर्णय लिया गया जिसमें स्माइल क्लब ने 4-3 से जीत दर्ज की। इस दौरान कमेटी की ओर से विजेता टीम को 15 हजार, उप विजेता टीम को 12 हजार एवं सेमीफाइनल में पराजित दलों नीतीश स्पोर्टिंग एवं…
करोड़ों की योजना को अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, राहगीरों की परेशानी देख पंसस प्रतिनिधि ने कराई अधूरी सड़क की मरम्मत Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में ठेकेदार की मनमानी एवं विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से लोग परेशान हैं। इसका उदाहरण है बेलटांड़-रघुनाथपुर भाया बोड़ाम मुख्य सड़क। बांकादा मध्य विद्यालय के सामने से करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने की वजह से जलमग्न हो गया है। जर्जर हो चुकी सड़क पर बने छोटे-बड़े गड्ढों में राहगीरों को हो रही असुविधा को देखते हुए रविवार को पंसस प्रतिनिधि प्रबोध…
सुख, समृद्धि व खुशहाली को तीन गांवों के लोगों ने की आषाढ़ी पूजा Patamda: पटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव में हर साल की भांति इस साल भी गांव की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए रविवार को ग्रामीणों ने जाहेरथान में आषाढ़ी पूजा की। पूजा में जोड़सा टोला बिरखाम तथा पश्चिम बंगाल सीमा के सिरका गांव के सैकड़ों लोग शामिल होकर परिवार की मंगल कामना की। पुजारी कांचन सिंह एवं सहयोगी के रूप में मौजूद कवि सिंह, मिलन माझी, सतीश सिंह, जटेल सिंह आदि ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने दर्जनों भेड़ ,…
नेहरू युवा केंद्र ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती Patamda: नेहरू युवा केंद्र एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मिर्जाडीह स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में मनाई गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मधुकर कुमार ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने वतन से बहुत लगाव था। शिक्षित परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। लेकिन देश प्रेम से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। उनके कारण ही बंगाल का विभाजन रुका। वे हमेशा देश को एक सूत्र में बांधे रखने के हिमायती थे।…
आदिवासी बहुल कांकू में सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश Patamda: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ओड़िया पंचायत के कांकू गांव स्थित कच्ची सड़क लगातार बारिश के कारण बदहाल हो गई है। गांव के सोमनाथ मुर्मू, रूपचांद मुर्मू, श्यामसुंदर बेसरा, कालीपद बेसरा, सनातन बेसरा, शिवनाथ बेसरा, बुद्धेश्वर हांसदा व कमीशन हांसदा ने बताया कि गांव में कुल 160 परिवार हैं और इसमें करीब 130 आदिवासी परिवार हैं। बरसात के इस मौसम में सड़क दलदल हो जाने से गाड़ी से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार कांकीडीह…
सरकारी उपेक्षा के शिकार ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर बनाया लकड़ी का पुल Patamda: बरसात के मौसम में करीब 4 महीने तक दो गांवों के बीच संपर्क कट जाता है और गांव के स्कूलों में आने वाले शिक्षक, बच्चे, चिकित्सक एवं आम ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय विधायक से ग्रामीणों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद जब पुल का निर्माण नहीं हुआ तो सरकारी उपेक्षा के शिकार ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर पुल का निर्माण कर दिया। यह स्थान है पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटमदा प्रखंड के घोर…
एनएच 33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान Jamshedpur: एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार को सुबह करीब 7 बजे अचानक लगी आग से काफी नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय लोग बताते हैं कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची एमजीएम पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को लगाया गया। सुबह 9 बजे तक प्रयास जारी रहा। बताते हैं कि करीब 2 किमी की…
साउथ प्वाइंट स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन Patamda : पटमदा के साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग व विशिष्ट अतिथियों में रेंजर दिनेश चंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ ने बच्चों से कहा कि वृक्ष प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से धरती पर सभी जीव जंतुओं के लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन प्रदान करता है। चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष एक अमूल्य उपहार है। इसके बाद आयोजित…
