- कमलपुर पंचायत मंडप के रात्रि प्रहरी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
- रसोइया नहीं पहुंची तो बच्चों ने संभाली मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी
- बोड़ाम बाजार की 500 मीटर सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे, ग्रामीण परेशान
- ओड़िया-चिरूडीह में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों में खुशी
- बेलटांड़ में दुर्गापूजा 2026 की तैयारी को लेकर बैठक, नए कोषाध्यक्ष चुने गए शिशुलाल महतो
Author: Kalyan Kumar Gorai
काटिन में दिवंगत भाजपा नेता करुणासिंधु महतो को 94 यूनिट रक्तदान कर दी गई रक्तांजलि Patamda : कमलपुर मंडल के काटिन स्थित सामुदायिक विकास भवन में शनिवार को स्व. करूणासिंधु महतो की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भाजपा कमलपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृपासिंधु महतो के नेतृत्व में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 94 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पूर्व पटमदा मंडल अध्यक्ष स्व. करूणासिंधु महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके…
झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने लिया एसआईआर कैंप का जायजा Patamda: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुभाष कर्मकार ने बुधवार को विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर पटमदा प्रखंड अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी बूथ स्थित एसआईआर कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और बीएलओ से एसआईआर अभियान की प्रगति, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सुभाष कर्मकार ने कैंप में मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी…
पटमदा के 37 पीडीएस डीलरों को अब तक नहीं मिला अनाज, डीसी से की हस्तक्षेप की मांग Patamda: पटमदा प्रखंड के 37 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों को चालू माह का सरकारी खाद्यान्न अब तक उपलब्ध नहीं कराए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पटमदा – 02 के जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि माह समाप्त होने वाला है, लेकिन एजीएम की ओर से अब तक डीलरों को वितरण के लिए खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया है।…
मजदूरों की कमी के बीच बदला खेती का तरीका, पटमदा में ठेके पर धान रोपनी कर रहीं महिलाएं Patamda: कृषि प्रधान पटमदा और बोड़ाम प्रखंड में धान रोपनी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। लगातार मजदूरों की कमी और समय पर खेती पूरी करने की चुनौती के कारण अब किसान पारंपरिक दैनिक मजदूरी के बजाय महिलाओं से ठेके पर धान रोपनी करा रहे हैं। इस व्यवस्था से किसान और महिला मजदूर, दोनों को फायदा हो रहा है। क्षेत्र में सामान्य हाजिरी मजदूरी 200 से 250 रुपए प्रतिदिन है। किसानों का कहना है कि दैनिक मजदूरी पर काम की गति…
पटमदा प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क की मरम्मत, लोगों को मिली राहत Patamda : लगातार हो रही बारिश के कारण पटमदा प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क गहरे गड्ढों और जलजमाव के कारण बदहाल हो गई थी। इससे प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और विभिन्न सरकारी कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जलभराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। जनहित से जुड़े इस मामले को समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के समक्ष उठाया। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे…
दूसरे प्रखंड में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का विरोध, आंदोलन की चेतावनी Patamda: प्रखंड के पाथरडीह प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक शिवचरण षड़ंगी की दूसरे प्रखंड मुसाबनी में प्रतिनियुक्ति किए जाने का ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध जताया है। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) द्वारा पिछले महीने जारी आदेश के बाद शिक्षक को मुसाबनी भेज दिया गया, जबकि विद्यालय के प्रधान शिक्षक रवि नरेश प्रसाद का भी 9 जुलाई से पोटका विधानसभा क्षेत्र के करनडीह में एसआईआर के लिए प्रतिनियोजन कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों शिक्षकों के प्रतिनियोजन के बाद विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो गई…
मानगो का नवनिर्मित ओवरब्रिज शहीद खुदीराम बोस के नाम पर हो : समिति झारखंड बांग्ला-भाषी उन्नयन समिति ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा स्मरण-पत्र Jamshedpur: मानगो के नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम अमर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड बांग्ला-भाषी उन्नयन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम स्मरण-पत्र सौंपा। समिति ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि देश के सबसे कम आयु के शहीद स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के अद्वितीय साहस और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मानगो के नए ओवरब्रिज का नाम…
डीएमएफटी से पांच जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के नए भवन निर्माण की विधायक ने की अनुशंसा Patamda: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की वार्षिक कार्य योजना में पटमदा प्रखंड के पांच जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के नए भवन निर्माण को शामिल करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में विधायक ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र की जनहित से जुड़ी इन योजनाओं को डीएमएफटी की वार्षिक कार्य योजना में शामिल करते हुए शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने जिन विद्यालय…
पटमदा में सोनम वांगचुक के समर्थन में निकली पैदल यात्रा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठी मांग Patamda : समाजसेवी एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में सोमवार को पटमदा प्रखंड के कांकीडीह से काटिन चौक तक एक शांतिपूर्ण पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। पैदल यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने जनजागरण करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक…
108 एंबुलेंस संचालक समेत तीन के खिलाफ एफआईआर के बाद जोड़सा में श्मशान से राख का नमूना किया एकत्र Patamda : 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही के कारण मरीज की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह की शिकायत पर 108 एंबुलेंस संचालक सह क्लस्टर लीडर आलोक कुमार, एंबुलेंस चालक निलेश कुमार और तकनीशियन सुजीत कुमार के खिलाफ पटमदा थाना में रविवार को ही एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार सुबह पटमदा थाना…
