- चक्रवात ‘अर्णब’ का असर: पूर्वी सिंहभूम में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद
- टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर झाड़ियों से दुर्घटना की आशंका, विश्वनाथ महतो ने की सफाई की मांग
- दीपावली से पहले 700 बुजुर्गों को आसरा ने बांटी राशन किट
- बाल मंच ने उठाए 20 मुद्दे, पंचायत से समाधान की मांग
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ को लेकर स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग
Author: Kalyan Kumar Gorai
सहिया साथी के पति के निधन पर घर पहुंची सहकर्मियों ने दी सांत्वना Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत नामशोल गांव निवासी सहिया साथी के पति माखन लाल सिंह का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया है। इसकी सूचना के बाद बुधवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड की सभी सहिया साथी व मानसी प्लस परियोजना से जुड़े कर्मचारियों ने सहिया साथी मिठू सिंह एवं उनके पुत्र पुत्री से भेंट करते हुए सांत्वना दी। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया गया। मौके पर सहिया साथी कल्पना महतो,…
आगुईडांगरा में 9 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब, सबस्टेशन में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Patamda: पटमदा के आगुईडांगरा गांव स्थित दास पाड़ा का 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर पिछले 9 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण गांव के 70 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। इसके विरोध में बुधवार को पटमदा सबस्टेशन पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया एवं मौके पर मौजूद कर्मचारियों को चेतावानी दी कि अगर गुरुवार तक गांव में आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सबस्टेशन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सबस्टेशन के कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात करते हुए…
बाटालुका में पुलिस-ग्रामीण संवाद, एसएसपी ने बच्चों में बांटे पाठ्य सामग्री नशाखोरी, साइबर ठगी, डायन प्रथा व अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं जंगलों से घिरे गोबरघुसी पंचायत के बाटालुका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को पुलिस-ग्रामीण संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को गति देना था। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार खंडेलवाल, पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु…
प्रफुल्ल बाबू के शिक्षा क्षेत्र के योगदान को पीढ़ियों तक पहुंचाने का होगा प्रयास : चंद्रशेखर टुडू पटमदा डिग्री कॉलेज में 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि, मूर्ति स्थापना व जीवनी प्रकाशन की घोषणा Patamda: स्वर्गीय प्रफुल्ल कुमार महतो की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक प्रतिनिधि सह कॉलेज के सचिव चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि स्वर्गीय प्रफुल्ल कुमार महतो एक महापुरुष थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली…
पुण्यतिथि पर नमन : जिनकी दूरदृष्टि ने बदली ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर Patamda : झारखंड के सुदूर ग्रामीण और जनजातीय बहुल क्षेत्र पटमदा में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वर्गीय प्रफुल्ल कुमार महतो आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वे केवल एक कुशल शिक्षाविद ही नहीं, बल्कि अधिवक्ता, समाजसेवी, झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त तथा पटमदा इंटर कॉलेज और पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के संस्थापक प्राचार्य के रूप में अपनी अमिट पहचान छोड़ गए। ऐसे दौर में, जब पटमदा और बोड़ाम जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, प्रफुल्ल महतो ने शिक्षा को…
पटमदा की बदहाल सड़कें और स्वास्थ्य व्यवस्था बनी परेशानी, उपायुक्त से शीघ्र सुधार की मांग Patamda : पटमदा प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी विश्वनाथ महतो, उप मुखिया गोपाल गोराई एवं उत्तम कुमार शामिल थे। ज्ञापन में महुलबना पंचायत के धाधकिडीह से पंचायत मुख्यालय, संताल टोला होते हुए केंदडीह की अंतिम सीमा तक करीब चार किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई है। इसी…
झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का हार्ट अटैक से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Patamda : झारखंड आंदोलनकारी एवं बड़ासुसनी निवासी दुबराज कुंभकार (65) का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। पंसस प्रतिनिधि संजय कुंभकार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुबराज कुंभकार सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहते हुए लोगों को हमेशा सही दिशा और उचित मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।…
बेलटांड़ चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर Patamda : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक के समीप मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कमलपुर थाना क्षेत्र के राहेरडीह गांव निवासी सुभाष महतो एवं चांडिल थाना क्षेत्र निवासी नवकिशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को…
कोंकाधासा व धूसरा में मलेरिया जांच शिविर, 7 बच्चों समेत 11 मरीज मिले पॉजिटिव खराब सड़क के कारण एक किमी पैदल चलकर पहुंची टीम Patamda : दलमा की पहाड़ी के बीच बसे बोड़ाम प्रखंड के कोंकाधासा गांव में मंगलवार को पटमदा सीएचसी की टीम द्वारा आयोजित शिविर में 36 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच के दौरान 9 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। सभी मरीजों में पीएफ मलेरिया की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों में हरेराम सिंह (6), मितन सिंह (35), चंपाकली सिंह(40), आरती सिंह (5), पूर्णिमा सिंह (10), पल्लबी सिंह (5 साल 6 महीने), कल्पना सिंह (30), पूजा सिंह…
स्कूल के सामने कीचड़ और जलजमाव से परेशान नौनिहाल, जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पोखरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चुनीडीह के सामने बारिश के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पिछले कुछ समय से रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ और जलजमाव होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से कीचड़ की स्थिति और गंभीर हो जाती है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का खतरा बना…
