Author: Kalyan Kumar Gorai

सीएम हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में भोगनाडीह हूल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री रामदास सोरेन, पटमदा में हुआ स्वागत Patamda : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत होने की वजह से उनकी देखभाल कर रहे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। दिल्ली में होने की वजह से ही वह इस साल हूल दिवस के मौके पर साहेबगंज जिला अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। भोगनाडीह स्थित सिदो -कान्हु पार्क में हूल दिवस के मौके पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में सीएम के निर्देश पर बतौर मुख्य…

Read More

भारी बारिश के बीच लावा में लगा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा पेट्रोल पंप के पास पिछले 5 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर रविवार को भारी बारिश के बीच विभागीय कर्मचारियों ने लगा दिया। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। इस संबंध में चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि पहले यहां 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर था जिसपर अत्यधिक लोड होने की वजह से पिछले करीब 5 दिनों पूर्व खराब हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर आज उपलब्ध कराया…

Read More

एक पुल जिसने बदल दी इलाके की तस्वीर और लोगों की तकदीर, अंदर पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट…. 2001 में प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की थी मुख्यमंत्री सेतु योजना की शुरुआत बाबूलाल मरांडी Jamshedpur (Special Report) : 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य का गठन होने के बाद झारखंड में पहले मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शपथ ली थी। एनडीए की सरकार बनते ही उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का तोहफा जनता को दिया। उन्हीं योजनाओं में से एक थी मुख्यमंत्री सेतु योजना। उनकी दूरदर्शी और सकारात्मक सोच की वजह से…

Read More

पटमदा में श्रद्धापूर्वक पूजी गईं मां विपदतारिणी, मंदिरों में उमड़ी भीड़ Patamda: परिवार को विपदाओं से मुक्त रखने हेतु शनिवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित देवी मां के मंदिरों में हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ माता विपदतारिणी की आराधना की। इस दौरान 13 प्रकार के फल, फूल व मिठाईयों का भोग लगाकर मां की पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर एक दिन पूर्व से ही बाजारों में चहल-पहल देखी गई। पटमदा के जोड़सा, बांसगढ़, लावा, बेलटांड़, काटिन, पटमदा बाजार, काश्मार, माचा व बोड़ाम के सुसनी, बंगई, दिघी, लावजोड़ा, लायलम…

Read More

बालू लदा हाइवा पलटा, खेत में बालू गिरने से किसान को नुकसान Patamda: पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंगाड़ा गांव के समीप शनिवार को सुबह करीब 9 बजे बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस संबंध में कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के बाद संभवतः मिट्टी गीली होने के कारण सिंगल रोड में यह दुर्घटना हुई है। वहीं हाइवा में लदा बालू सड़क किनारे के खेत में घुस जाने से किसान को नुकसान पहुंचा…

Read More

पायरागुड़ी में खुली झारखंड की 36 वीं अपुर पाठशाला, 120 बच्चों ने कराया नामांकन Jamshedpur: रथ यात्रा के पावन अवसर पर शुक्रवार को पोटका प्रखंड के पायरागुड़ी गांव में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के जन जागरण कार्यक्रम के तहत माताजी आश्रम हाता की ओर से 26 वीं तथा झारखंड में 36 वीं अपुर पाठशाला खोली गई।इस पाठशाला के माध्यम से बांग्ला भाषी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क बांग्ला भाषा की शिक्षा दी जा रही है।कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार, समाजसेवी तथा माताजी आश्रम के संरक्षक सुनील कुमार दे ने द्वीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प प्रदान कर किया।…

Read More

भुईयांडीह में लगातार बारिश से कच्चे मकान का छप्पर गिरने से तीन घायल, बुजुर्ग महिला गंभीर Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्यूम पाइप निर्मल नगर में शनिवार को सुबह घर पर सोए परिवार सदस्यों के ऊपर दीवार समेत छप्पर गिर गया। घटना में बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग दब गए। इसके बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और मलबा को हटाकर किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला गया। इस घटना में बुजुर्ग महिला रेणुका दास (82 वर्ष) एवं उनके पुत्रों विनोद दास (47 वर्ष) व प्रवीर दास (40 वर्ष) घायल हो गए। बुजुर्ग महिला…

Read More

आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन Patamda: आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा के प्रांगण में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को संपन्न हुआ। बैठक में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने की। मौके पर ग्राम प्रधान सह बांगुड़दा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में अविभावक उपस्थित थे। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि यह विद्यालय अब सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हो चुका है इसलिए यहां नियम, अनुशासन आदि का विशेष महत्वपूर्ण योगदान है। 2025 में इस विद्यालय से मैट्रिक एवं…

Read More

हारुडीह में गिरे 33 केवी के दो पोल, पटमदा में बिजली गुल Patamda: चांडिल के मानिकुई ग्रिड से पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन पीएसएस को आपूर्ति की जाने वाली 33 केवी की बिजली का कनेक्शन शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे कट गया है। इसका कारण चांडिल प्रखंड के हारुडीह गांव के पास खेत में दो खंभे का गिरना बताया जा रहा है। बताते हैं कि भारी बारिश के बाद मिट्टी गीली होने की वजह से खंभे उखड़ गए हैं। लाइनमैन सुरेश कुमार रजक ने बताया कि 33 हजार वोल्ट का कनेक्शन कट जाने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई…

Read More

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दो ब्लॉक चैंपियन टीमों को विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने दिया जर्सी सेट Patamda: पटमदा में प्रखंड स्तर पर फर्स्ट लिटिल चैंप्स के फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बन चुकी अंडर-12 बालक एवं बालिका वर्ग की टीम को पटमदा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने जर्सी सेट का उपहार दिया है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गाड़ीग्राम तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटाड़ जाकर दोनों ही टीमों से जुड़े खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने एक- एक सेट जर्सी उपलब्ध कराते हुए जिला स्तर पर शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने एवं अव्वल आने की…

Read More