- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
एसएस +2 हाई स्कूल में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Patamda: गुरुवार को पटमदा के राज्य संपोषित (एसएस) +2 उच्च विद्यालय में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने एवं जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में एक विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 15 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कि पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, नारे लेखन, क्विज व जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों से लोगों को अवगत…
चौरा हाइस्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह सह नशा मुक्ति अभियान Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के टॉप टेन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। इस अवसर पर पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत की ओर से नशा मुक्ति अभियान भी चलाया गया। जिसके तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज की अपील की गई। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ,…
हूल दिवस पर लावा में होंगे कई कार्यक्रम आयोजित, बैठक संपन्न Patamda: पटमदा के जेबीसी मार्शल माडवा सालबनी की ओर से हर साल की भांति इस साल भी हूल दिवस (30 जून) के अवसर पर लावा टोला सालबनी में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां कमेटी की ओर से जोर शोर से शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल होंगे। इस संबंध में बुधवार की रात को गांव में एक बैठक कालीपद सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्लब के अध्यक्ष कालीपद सोरेन ने बताया कि सुबह 8 बजे…
दगड़ीगोड़ा में जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू, साहेब बांध से निकली कलश यात्रा
दगड़ीगोड़ा में जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू, साहेब बांध से निकली कलश यात्रा Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दगड़ीगोड़ा गांव स्थित हरि साधना आश्रम में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही सुबह करीब साढ़े 10 बजे से भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पूर्व सुबह करीब 10 बजे बांगुड़दा साहेब बांध तालाब से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा के दौरान कमलपुर थाना के पुलिस अधिकारी, जवान और चौकीदारों के अलावा कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य…
एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा समेत कई स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित Patamda: एसएस (राज्य संपोषित) प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट रेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र, वहीं शत प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को…
वन विभाग की नोटिस के विरोध में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन एक को Patamda : बोड़ाम की बोटा पंचायत के बांदरजलकोचा टोला में 16 आदिम जनजाति के (पहाड़िया) परिवार वर्षों से रहते आ रहे हैं। दलमा की तराई पर आदिकाल से रहने वाले इन परिवारों को सरकार की ओर से वन पट्टा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा वन भूमि पर पक्का मकान बनाए जाने के जुर्म में उन मकानों को खाली किए जाने की नोटिस जारी किए जाने से आदिम जनजाति के पहाड़िया परिवार के लोगों में रोष एवं दहशत भी है। मामले को लेकर…
पारसी सिंह चांद गुरु गोमके महाल मांडवा ने देश परगना को किया सम्मानित Patamda: पटमदा प्रखंड की लच्छीपुर पंचायत अंतर्गत बानतोड़िया गांव निवासी एवं नवनियुक्त बारहा दिशाेम देश परगना कमला कांत मुर्मू को सपत्नीक बुधवार को पारसी सिंह चांद गुरु गोमके महाल मांडवा की ओर से सम्मानित किया गया। मांडवा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष विक्रम टुडू के नेतृत्व में परगना के आवास पर पंडित रघुनाथ मुर्मू का चित्र, सरना कैलेंडर, हिताल धर्मग्रंथ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाल मांडवा की ओर से नवनियुक्त देश पारगना को दो सूत्री मांग भी सौंपा गया है। जिसमें 1977 को…
पटमदा के दौड़ासिनी मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी, गवाह बने विधायक प्रतिनिधि, प्रमुख व जिला पार्षद Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलबना गांव के नापितडीह टोला निवासी एक प्रेमी युगल की बुधवार को दोपहर पटमदा बाजार स्थित श्री श्री दौड़ासिनी मंदिर में शादी कराई गई। दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बंध गए। इस दौरान पुरोहित विजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन समेत अन्य कई लोग गवाह के तौर पर मंदिर में उपस्थित रहे। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि लड़का…
रथयात्रा व मुहर्रम को लेकर कमलपुर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न Patamda: मंगलवार को कमलपुर थाना के सभा कक्ष में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं मुहर्रम का त्योहार को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारीशशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बीडीओ ने उपस्थित लोगों से कहा कि पहली बार कमलपुर थाना क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम दगड़ीगोड़ा आश्रम में आयोजित की जा रही है और लोगों में त्योहार के प्रति उत्साह भी खूब है। उन्होंने लोगों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु अफवाहों पर…
एसएस +2 हाई स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Patamda: एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में मंगलवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने वाले कानूनों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शिक्षिका डॉली डे, शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह, राशिद नेसार, अल्पा रोशनी बाखला, अभिजीत पाल एवं रितिका गुंजन धान ने छात्र – छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें बाल यौन अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया। विद्यालय के…
