Author: Kalyan Kumar Gorai

भाजपा ने पटमदा व बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में किया प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ बोला हमला Patamda: राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को भाजपा की ओर से पटमदा प्रखंड कार्यालय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरकर प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने कहा कि पटमदा प्रखंड के गांव-गांव में रोजगार का अभाव है, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के नाम पर यह सरकार आई, लेकिन आज भी हजारों महिलाएं उस योजना से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कार्यक्रम के…

Read More

बोड़ाम में एक कुत्ते ने 8 लोगों को काटा, दहशत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर परिसर में 5 लोगों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा भगाए जाने पर करीब दो किमी दूर भूला मोड़ पर 3 अन्य लोगों को भी काट लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल एक बार फिर कायम हो गया है। पिछले करीब डेढ़ माह से जारी कुत्ते के काटने की घटना से लोग चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई उपाय नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा…

Read More

बोड़ाम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, अंडर-17 बालक व बालिका दोनों ही वर्ग में लायलम उउवि चैंपियन Patamda: बोड़ाम के बांकादा फुटबॉल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इसमें अंडर -15 बालक वर्ग एवं अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया जो प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालयों से (कक्षा 6 से 8 वीं एवं 9 से 12वीं) शामिल हुए। अंडर – 17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लायलम विजेता जबकि आदर्श आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में उत्क्रमित…

Read More

पटमदा में जिला पार्षद खगेन महतो ने किया जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास Patamda: पटमदा उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने सोमवार को कुमीर गांव के खाड़ियाडीह टोला में 15 वें वित्त आयोग मद (जिला परिषद फंड) से स्वीकृत सोलर चालित जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। निर्माण कार्य का ठेका रोमेनजीत एंड कंपनी लच्छीपुर को मिला है। जिला पार्षद ने बताया कि चापाकल खराब होने से इस टोला के दर्जनों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे थे। पेयजल संकट दूर करने के लिए इस टोला में सोलर चालित जलमीनार का निर्माण हेतु भूमि पूजन…

Read More

मुहर्रम को लेकर पटमदा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न Patamda: मुहर्रम को लेकर सोमवार को पटमदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि पटमदा क्षेत्र में हमेशा सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ किसी भी त्योहार को मनाते हैं, उसे बरकरार रखने की जरूरत है। मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, अंचलाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार दास, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, मुखिया गंगाधर सिंह, कानूराम बेसरा, परमेश्वर सिंह, महावीर महतो, मुचीराम बाउरी, गोपाल गोराई, पलटू मिश्रा, खादिम अंसारी…

Read More

पटमदा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न Patamda: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को बीआरसी के जाल्ला मैदान में हुआ। इसमें अंडर- 17 बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया जो प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों से कक्षा 9 से 12वीं तक के थे। अंडर – 17 बालक वर्ग में आदिवासी +2 उच्च विद्यालय बांगुड़दा विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोड़सा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में केजीबीवी पटमदा विजेता तथा एसएस +2 उच्च विद्यालय पटमदा की टीम उप विजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को उपस्थित अतिथियों के…

Read More

एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में ओलंपिक दिवस का आयोजन Patamda: एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैराथन दौड़, 100 रिले दौड़, स्लो साइकिल रेसिंग, बोरा दौड़, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय के चारों हाउस के बीच संपन्न हुईं। क्विज, पेंटिंग एवं नारे लेखन प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमंत प्रमाणिक, खेल गतिविधि डाक्टर प्रामाणिक एवं अभिजीत पाल द्वारा किया गया जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता रिक्ता मिर्धा, गणेश महतो एवं श्वेता कुमारी…

Read More

वन विभाग की धमकी से दहशत में ग्रामीण, आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने कहा : धैर्य की परीक्षा न लें विभाग Patamda: अतिक्रमण हटाने के नाम पर बोड़ाम प्रखंड के ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से नोटिस जारी करने एवं मौखिक तौर पर मकान खाली करने की धमकी देने से इन दिनों दलमा क्षेत्र की तराई पर बसे लोग दहशत में जी रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उन लोग जाएं तो कहां जाएं। इससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना एवं वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। सूचना पाकर सोमवार को बोंटा पंचायत के ग्रामीणों…

Read More

युवा समाजसेवी विश्वजीत महांती ने 35 की उम्र 36वीं बार किया रक्तदान Jamshedpur: जमशेदपुर के युवा समाजसेवी विश्वजीत महांती रविवार को अर्पण संस्था की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। वे 35 वर्ष की उम्र में लगातार 36वीं बार रक्तदान करते हुए युवाओं से रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की। अर्पण संस्था के 10 वर्ष पूरा होने पर शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मगंल…

Read More

काश्मार में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 55 मरीजों की जांच Patamda : पटमदा के काश्मार पंचायत भवन परिसर में रविवार को सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर, एजुकेशनल एकेडमी व संजीव नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 55 लोगों की जांच कर उन्हें दवाइया दी गई। यह शिविर डॉक्टर सुकुमार पंडित की देखरेख में आयोजित की गई। मौके पर संस्था सूर्योदय नेशनल के अध्यक्ष सुजीत साहू, सामाजिक कार्यकर्ता शरत सिंह सरदार, ददन सिंह, मुखिया लक्ष्मी सिंह सरदार, प्रदीप महतो, नंदा रजक व सिंगो सोरेन आदि उपस्थित थे।

Read More