Author: Kalyan Kumar Gorai

पलासडीह में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, यूडी केस दर्ज Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के पलासडीह गांव निवासी अनिल मुदी (40) की रविवार को सुबह नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल मुदी के बेटे के लिखित आवेदन पर बोड़ाम थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के…

Read More

बोड़ाम पुलिस को मिली सफलता, चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार Patamda: बोड़ाम थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हेंब्रम स्पोर्ट्स दुकान से पिछले 26 मई को हुई चोरी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी अंकित बंगाली (20 वर्ष) को उलीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के पश्चात शनिवार को जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि पिछले 2 माह के अंदर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते…

Read More

लावा पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग से अफरा तफरी Patamda: रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पटमदा के लावा पेट्रोल पंप के पास स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना पंप के कर्मचारियों द्वारा विभागीय कर्मचारी को दिए जाने के बाद तत्काल लाइन को डिस्कनेक्ट कर दिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में लाइनमैन सुरेश कुमार रजक ने बताया कि भारी बारिश के कारण इंसुलेटर फटने से ही यह स्थिति पैदा हुई। उन्होंने बताया कि इंसुलेटर को जल्द बदल दिया जाएगा ताकि कोई हादसा न…

Read More

बड़ासुसनी में ग्रामीणों ने की आषाढ़ी पूजा, सुख समृद्धि की कामना Patamda: बोड़ाम प्रखंड की रसिकनगर पंचायत अंतर्गत बड़ासुसनी गांव में हर साल की भांति इस साल भी रविवार को ग्रामीणों द्वारा जाहेर स्थान में आषाढ़ी पूजा की गई। पुजारी लम्बोदर कुंभकार व सहयोगी स्वपन कुंभकार, अजित कुंभकार, भीम कुंभकार व संतोष कुंभकार ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। गांव के संजय कुंभकार ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और मन्नतें पूरी होने पर मुर्गियों की बलि चढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद…

Read More

अंबुबाची को लेकर बेलटांड़ बाजार में हुई जमकर खरीदारी Patamda: रविवार को अंबुबाची (अंबाबती) के मौके पर पटमदा के बेलटांड़ स्थित साप्ताहिक हाट बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बोड़ाम रोड, जोड़सा रोड एवं पटमदा मैन रोड पर मुर्गी, बत्तख, बकरी व भेड़ की जमकर खरीद -बिक्री हुई। बाजार में भीड़ की वजह से सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा मांस मछली की दुकानों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। ग्राम प्रधान बृंदावन दास का कहना…

Read More

केन्या और मेडागास्कर के दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रवाना Jamshedpur: भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को विदेश दौरे पर रवाना हो गया। इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अतिरिक्त निजी सचिव जितेंद्र नाथ महतो भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिनिधिमंडल 23 से 26 जून तक केन्या और मेडागास्कर की यात्रा पर जाएगा। पहले चरण में, रक्षा राज्य मंत्री 23 जून को ताइता-तवेता काउंटी में स्मारक स्तंभ (भारत और केन्या के शहीद सैनिकों के सम्मान में युद्ध स्मारक) के संयुक्त…

Read More

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नशा मुक्ति पर क्विज का आयोजन Patamda: कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को पटमदा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांगुड़दा एवं आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा के छात्र -छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच नशे से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्विज का आयोजन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर कमलपुर थाने के अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रजनी मुर्मू समेत सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Read More

पटमदा में योगाभ्यास के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Patamda : एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने योग को विद्यार्थी जीवन में आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य विवेक त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भुजंगासन, मुंडक पाषाणासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन आदि अनेक योगासनों का अभ्यास कराया तथा उनके फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के खेल…

Read More

पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कॉप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू Patamda : दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप्स एवं सुब्रतो कॉप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड संसाधन केंद्र, पटमदा के जाल्ला स्थित मैदान में शनिवार को हुआ। खेल का उद्घाटन पटमदा के जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। अंडर – 12 बालक वर्ग में प्रावि गाड़ीग्राम की टीम विजेता तथा घोषडीह की टीम उपविजेता रही जबकि बालिका वर्ग में रांगाटांड़ उमवि विजेता एवं मादालकोचा उमवि की टीम उप विजेता रही। वहीं अंडर – 15 बालक में…

Read More

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में योग- एक धरती, एक स्वास्थ्य की वैश्विक थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Jamshedpur: शनिवार को एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग – एक धरती, एक स्वास्थ्य” की वैश्विक थीम के अंतर्गत योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन आसनबनी स्थित संस्थान के मुख्य सभागार में प्रातः 11 बजे आरंभ हुआ, जिसमें लगभग 150 विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्थान की निदेशिका श्रीमती अनुपा सिंह एवं अध्यक्ष विवेक सिंह ने…

Read More