Author: Kalyan Kumar Gorai

वन विभाग ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अलकतरा फैक्ट्री का बाउंड्री वाल किया ध्वस्त Patamda: वन विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से वन विभाग का बुलडोजर बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) पहुंचा और अतिक्रमण की जद में आने वाले बाउंड्री वाल एवं एक गार्ड रूम को जमींदोज कर दिया गया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों अलकतरा फैक्ट्री में टैंक ब्लास्ट होने के बाद से प्रशासन के आदेश पर कंपनी में कामकाज ठप है।

Read More

बंगाल के बलरामपुर एनएच में भीषण सड़क हादसा, बोलोरो और ट्रेलर की टक्कर में नीमडीह के 2 सगे भाइयों समेत 9 बारातियों की दर्दनाक मौत Jamshedpur: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटना में बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय…

Read More

पटमदा के पाथरडीह में 11 हजार वोल्ट तार पर गिरा पेड़, 21 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे पाथरडीह गांव में भारी बारिश के कारण एक पेड़ जड़ समेत उखड़ने के बाद बुधवार को देर रात 11 हजार वोल्ट तार पर गिर गया। इससे दिघी फीडर अंतर्गत आने वाले पाथरडीह गांव में बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना गुरुवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी को दिए जाने के बाद बारिश के बीच ही दोपहर तक पेड़ को काटकर हटा लिया गया लेकिन रात के 10 बजे बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। इससे…

Read More

हत्या के आरोपी कांग्रेस महतो गिरफ्तार, कमलपुर पुलिस ने भेजा जेल Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया निवासी व कमलपुर थाना कांड संख्या 9/2025 धारा 126/ 115(2)/ 103 भारतीय न्याय संहिता के प्राथमिकी अभियुक्त कांग्रेस महतो को कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने गुरुवार को गिरफ्तार करने के पश्चात जेल भेज दिया। कांग्रेस महतो के विरुद्ध उसकी मां चेपी महतो ने बीते दिनों कमलपुर थाना में उनके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मालूम हो कि बीते 16 जून को आम तोड़ने के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हुई थी। जिसमें बड़े भाई…

Read More

बेलटांड़ दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य धनंजय उपाध्याय नहीं रहे, शोक की लहर धनंजय उपाध्याय (फाइल फोटो) Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के संस्थापक सदस्य धनंजय उपाध्याय का गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे शौच के दौरान हार्ट अटैक आ गया। वह करीब एक घंटे तक शौचालय के अंदर ही बंद थे। बाद में आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला गया। इसके बाद पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब 56 वर्षीय धनंजय बेलटांड़ में टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के…

Read More

लगातार बारिश से कुईयानी में मिट्टी का मकान ढहा, मां बेटी समेत तीन घायल, गंभीर हालत में महिला टीएमएच में भर्ती घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी गांव के ऊपर टोला में गुरुवार अहले सुबह देव सिंह का कच्चा मकान ढह गया। इससे उनके घर पर सो रही पत्नी सरला सिंह (42 वर्ष), बड़ी बेटी भगवती सिंह (9 वर्ष) व छोटी बेटी प्रिया सिंह (7 वर्ष) मलबे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गईं। घटना के बाद मची चीख पुकार के बाद आसपास के घरों से लोग वहां पहुंचे और मदद की। काफी…

Read More

मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान, आसमान छू सकती हैं कीमतें Patamda: पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है और इसकी कीमत उपभोक्ताओं को भी चुकानी पड़ सकती है। पटमदा के कुछ किसानों से बातचीत करने पर बताया गया कि लौकी, भिंडी, नेनुआ, बरबट्टी, करैला, कोहड़ा, बैगन समेत सब्जियों की कई फसलें भारी बारिश के कारण डूब गई हैं और इससे पौधे भी मुरझाने लगे हैं। अब तक 5 या 10 रुपए किलो बिकने वाली सब्जियां अगर दो दिनों के बाद 50 रुपए में मिलने लगे तो इसमें आश्चर्य वाली कोई बात…

Read More

बोड़ाम में 9 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, परेशान रहे लोग Patamda: बोड़ाम क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 1 बजे से बिजली गुल हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुबह से ही भारी बारिश के बीच फॉल्ट खोजना शुरू किया और बेलटांड़-बोड़ाम मुख्य सड़क के बीच जाल्ला गांव में फॉल्ट मिलने पर काम शुरू किया। बताते हैं कि 33 हजार वोल्ट का तार पर पेड़ की डाली सटने से ही पूरे बोड़ाम क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। करीब 9 घंटे बाद गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे तक पावर सबस्टेशन तक 33…

Read More

बोंटा में तीन आदिम जनजाति परिवारों को वन विभाग ने पक्का मकान तोड़ने का भेजा नोटिस 15 दिनों की दी गई है मोहलत, मचा हड़कंप Patamda : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी वन क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। जबकि अब तक दर्जनों लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है जिन्हें अपने से वन विभाग की जमीन को खाली करने का निर्देश है। अगर उनलोग स्वयं खाली नहीं करते हैं तो वन विभाग का बुलडोजर पक्के मकानों या निर्माण को जमींदोज कर सकता है। लेकिन अब तक हुई कार्रवाई को अगर देखा जाए तो इसमें…

Read More

पटमदा के डाक बंगला में पेड़ गिरने से दिघी फीडर में घंटों ठप रही विद्युतापूर्ति Patamda: बुधवार को लगातार जारी मानसून की बारिश की वजह से पटमदा डाक बंगला परिसर स्थित यूकेलिप्टस का एक पेड़ दोपहर को जड़ समेत उखड़ गया। पटमदा पावर सबस्टेशन से दिघी फीडर के लिए निकले 11 हजार के तार पर पेड़ की डाली गिरने से कई घंटों तक विद्युतापूर्ति ठप हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही लगातार बारिश के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचे लाइन मैन पेड़ एवं डाली को हटाने में जुट गए और उस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शाम 8 बजे तक…

Read More