Author: Kalyan Kumar Gorai

नर्सरी के लिए किसानों ने शुरू किया बीजारोपण, सरकारी धान के बीज में रुचि नहीं Patamda: पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के किसानों ने बीते करीब 10 दिनों से धान की खेती के लिए मौसम को अनुकूल मानते हुए बीजारोपण शुरू कर दिया है। पूर्व में हुई बेमौसम बारिश के बाद कड़ी धूप से नर्सरी के लिए जुताई हेतु उपयुक्त समय मिल गया है। लेकिन यहां के किसानों को राज्य सरकार द्वारा लैंपस के माध्यम से अनुदानित दर पर दिए जा रहे धान के बीज में रुचि नहीं है बल्कि वे अपने हिसाब से खुले बाजार से ही ऊंची कीमतों पर…

Read More

कारगिल शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर समाजसेवी आस्तिक महतो ने दी श्रद्धांजलि Patamda: रांची जिले के निवासी रहे कारगिल युद्ध के शहीद सूबेदार नागेश्वर महतो की 26वीं पुण्यतिथि सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नागासेरेंग में मनाई गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी आस्तिक महतो ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान घासीराम सिंह मुंडा ने की। मौके पर ग्राम प्रधान अक्षय महतो, घनश्याम महतो, युगल किशोर महतो, विजय महतो, अमित सिन्हा, जीवानंद राय, नारायण गोप, अंबिका यादव, स्वपन कुमार महतो, अनिल सिन्हा एवं गोल्डी सिंह आदि…

Read More

पटमदा के बनकुंचिया में जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, एक की मौत, मां समेत दूसरा भाई गंभीर Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकुंचिया गांव में सोमवार को दोपहर करीब दो बजे जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव के दौरान उसकी मां भी घायल हो गईं। इस घटना के बाद छोटे भाई तपन महतो (45) की इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई। तपन और उसकी मां कांग्रेस महतो की पिटाई से बुरी तरह से घायल हो गए थे। हालांकि इस घटना में कांग्रेस महतो भी घायल हैं…

Read More

पटमदा की बेटी के लिए आकांक्षा योजना बनी वरदान, नीट में मिली सफलता अंजलि महतो Patamda: झारखंड सरकार की आकांक्षा योजना पटमदा के सुदूर गांव बनकुंचिया की बेटी अंजलि महतो के लिए वरदान साबित हुई है। उनके अलावा 14 और विद्यार्थियों को नीट में सफलता मिली है। अंजलि 2023 में मैट्रिक परीक्षा में पटमदा प्रखंड टॉपर बनने के बाद आकांक्षा योजना के तहत झारखंड सरकार की निःशुल्क मेडिकल कोचिंग हेतु चयनित हुई थीं। शनिवार को जारी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 में अंजलि ने ऑल इंडिया ओबीसी कैटेगरी में 36460 रैंक हासिल करते हुए अपने माता -पिता समेत क्षेत्र का…

Read More

दिघी भूला मैदान में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता, बामनी को 9 विकेट से हरा आकाश इलेवन बना चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला मैदान में शनिवार को एक रात्रि को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बोड़ाम, पटमदा और घाटशिला प्रखंड की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह, पंचायत समिति सदस्य धीरेन राय, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई, व भूला के ग्राम प्रधान संतोष सिंह काहन, शिक्षक दुखुराम सिंह, रंजित महतो व विजय कुमार सिंह ने आकाश इलेवन और बारियादा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल…

Read More

बोड़ाम के हाथियाडीह में हाथियों ने मचाया उत्पात, दहशत Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया पंचायत के हाथियाडीह गांव में शनिवार को रात करीब 1 बजे परिमल हेंब्रम के घर में घुसे 2 हाथियों ने उत्पात मचाया। इस दौरान घर का दरवाजा तोड़ कर अनाज को निवाला बनाया। अचानक गांव में हाथियों के आने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा भगाने के बाद दोनों हाथी कांकिडीह के सामने मोसलोवा टोला में लालमोहन मार्डी के घर के बाहर रखे बर्तनों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। लालमोहन ने बताया कि रात भर हमलोग जागते रहे लेकिन हाथियों ने किसी को ज्यादा नुकसान नहीं…

Read More

पटमदा में बुद्धिजीवी मंच के प्रतिभा सम्मान समारोह में राजकुमार सिंह ने कहा: लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है Patamda: सभी बच्चे लक्ष्य निर्धारण कर तैयारी करें, सफलता निश्चित है। यह बातें पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रविवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित शिक्षक संघ भवन में उपस्थित छात्र – छात्राओं से कहीं। वह बुद्धिजीवी मंच पटमदा की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से ही मोबाइल फोन का व्यवहार करें और सभी को सम्मान देने का काम करें। उन्होंने…

Read More

बांगुड़दा प्लस टू हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग का आयोजन Patamda: आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में शनिवार को प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक एवं इंटर कला तथा विज्ञान विभाग उर्तीण छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग किया गया। इसमें मुख्य रूप से सेना के ब्रिगेडियर रहे प्रदीप झा एवं विशिष्ट अतिथियों में आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम, करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम डिपार्टमेंट के तन्मय सोलंकी, साजिद एवं कल्याण गुरुकुल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके पहले मैट्रिक एवं इंटर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर…

Read More

मोबाइल कवर की दुकान संभालने वाले रोहित ने चौंकाया, नीट 2025 में ऑल इंडिया 12,484 वीं रैंक फिजिक्सवाला की ‘यकीन 2.0’ बैच में की पढ़ाई, रोज़ 14 घंटे लाइब्रेरी में की मेहनत, अलख पांडे ने जमशेदपुर आकर किया सम्मानित Jamshedpur: कहते हैं कि मजबूत इरादे और कठिन परिश्रम के आगे हालात भी झुक जाते हैं। जमशेदपुर के रोहित कुमार ने इसी जज्बे का परिचय देते हुए नीट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। मोबाइल कवर की दुकान संभालने वाले रोहित ने 549 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12,484 पाई है। रोहित की मेहनत और संघर्ष को सलाम करने फिजिक्सवाला…

Read More

बोड़ाम पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा – कोल्ड स्टोरेज की मांग पर होगा आंदोलन कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, ली समस्याओं की जानकारी Patamda : बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों ने जो भी जनसमस्याओं को रखा है उसके समाधान हेतु पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला कांग्रेस समस्याओं के समाधान के लिए आप के…

Read More