Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम की बेटी अर्पिता को नीट यूजी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 4421वीं रैंक Patamda: बोड़ाम प्रखंड के छोटाचिड़का गांव निवासी (वर्तमान पता मानगो) छात्रा अर्पिता महतो को नीट यूजी परीक्षा -2025 में 99.795 पर्सेंटाइल अंक हासिल हुआ है। उसे ऑल इंडिया में 4421 जबकि ओबीसी कैटेगरी में 1686 रैंक प्राप्त हुआ है। इससे पूरे परिवार समेत उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। अर्पिता ने इससे पूर्व जेईई मेंस – 2025 में 98.71 पर्सेंटाइल के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था। सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट जमशेदपुर से 2022 में 98 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक एवं 94 प्रतिशत अंक के…

Read More

इंटर साइंस की जिला टॉपर अतोषी मिश्रा को परशुराम शक्ति सेना ने किया सम्मानित Patamda: ब्राह्मण समाज की संस्था श्री परशुराम शक्ति सेना के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय ने शनिवार को पटमदा के गोपालपुर गांव पहुंचकर जैक बोर्ड इंटर साइंस में पूर्वी सिंहभूम जिले की टॉपर बनी अतोषी मिश्रा को अंग वस्त्र प्रदान कर ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने अतोषी के आगे की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मौके पर गांव के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक 92 वर्षीय आदित्य प्रताप मिश्रा, टॉपर के पिता इंद्रजीत मिश्रा व माता श्रीमती मिश्रा को भी पुष्प माला पहनाकर…

Read More

एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम के मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स को किया सम्मानित Patamda: शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के दौरे पर पहुंची धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स तथा जेईई एडवान्सड-2025 में सफल होने वाले छात्र को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्मृति महतो, काजल महतो, रिंकी प्रमाणिक, दीप नारायण महतो, प्रतिमा मंडल, भारती महतो, लक्खी सिंह, संजीव कुमार महतो, भोलानाथ महतो एवं जेईई एडवान्सड-2025 में सफल (कैटेगरी ऑल इंडिया रैंक 1220) एवं आईआईटी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) गुवाहाटी में प्रवेश पाने वाले संदीप रुहिदास शामिल हैं।…

Read More

पटमदा में आवारा कुत्ते ने बंगाल के 4 बारातियों समेत 7 लोगों को काटा, लाठी- डंडे लेकर घरों से निकल रहे लोग Patamda: पटमदा के दिघी गांव में शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे एक आवारा कुत्ते ने एक महिला समेत तीन लोगों को काट लिया। करीब 60 वर्षीय सतीश महतो के पैर एवं हाथ में काटने से वह लहूलुहान हो गए और उन्हें तुरंत ही बाइक पर बिठाकर माचा स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जहां टीटी एवं एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। जबकि उससे पूर्व दिघी हुचुकडीह टोला में एक महिला ममता कर्मकार (25) एवं एक अन्य…

Read More

पटमदा में बुजुर्ग महिला को लाठी से पीट-पीट कर किया अधमरा Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लछीपुर पंचायत के चाड़रीकोल गांव निवासी बुजुर्ग महिला जीरा मांडी (62 वर्ष) पर शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना के वक्त महिला स्नान करने के लिए जुड़िया (जलाशय) में नहाने गई थी, उसी वक्त उस पर हमला हुआ। घटना के बाद आरोपी युवक उसे मृत समझ कर भाग निकला। इस संबंध में महिला के पुत्र नगेन मांडी ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की सूचना मिलने पर बेहोशी की हालत में अपनी मां को एक…

Read More

जेएसए लीग : स्माइल क्लब कुटीमाकली ने 2- 1 से जीता पहला मैच टाटा स्टील की धमाकेदार जीत, हांसदा स्टार ने सरना डॉट कॉम को 6-0 से रौंदा Jamshedpur: शुक्रवार को शहर के चार मैदानों में जेएसए फुटबॉल लीग 2025 के मुकाबले खेले गए। प्रीमियर, सुपर और ए डिवीजन के इन मैचों में खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाया। सबसे बड़ा प्रदर्शन टाटा स्टील और हांसदा स्टार की टीम ने किया। स्माइल क्लब ने भी पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी कर मैच अपने नाम किया। ए डिवीजन (ग्रुप ए) के मुकाबले में आर्मरी मैदान पर स्माइल क्लब कुटीमाकली ने 2-1 से…

Read More

पटमदा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख के किराए के मकान से गहनों की चोरी Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगाटांड़ गांव में अगाढ़ा के पास किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सुधांशु महतो के घर में ताला तोड़कर अज्ञात लोगों द्वारा गहनों की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में पीड़ित सुधांशु महतो की पत्नी सह पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सुमित्रा महतो ने पटमदा थाने में शिकायत की है। सुमित्रा महतो ने बताया कि उनके ससुर का देहांत होने के पश्चात उन लोग अपने गांव चौरा में ही पिछले एक माह से रह रहे थे। जबकि उनका बेटा…

Read More

भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने बोड़ाम एवं जमशेदपुर सदर प्रखंड का किया दौरा बोड़ाम के खोखरो गांव में शहद संग्रहण से जुड़े परिवारों का बढ़ाया उत्साह, जमशेदपुर सदर के देवघर पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से संवाद स्थापित कर अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी दी जानकारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण मिशन (पीएम जन मन) के अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के खोखरो गांव में स्थापित वन धन विकास केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य…

Read More

शहद प्रोसेसिंग से जुड़े पहाड़िया परिवारों को प्रोत्साहित करने बोड़ाम पहुंचे उपायुक्त, लोगों ने रखीं समस्याएं आजीविका कार्यों को मजबूती देने और आदिम जनजाति परिवारों के आय वृद्धि पर जोर, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की ली गई जानकारी Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन (डाक बंगला) पहुंचकर पहाड़िया, सबर और खड़िया आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद किया। यह संवाद विशेष रूप से वन धन विकास केंद्र के तहत शहद प्रोसेसिंग से जुड़ी महिलाओं व परिवारों की आजीविका एवं विपणन की चुनौतियों पर केंद्रित रहा। इस दौरान उन्होने आदिम जनजाति परिवारों…

Read More

पटमदा में खड़ी थी स्कूटी, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में मालिक को आ गया दिल्ली पुलिस का चालान, एक माह पूर्व एक कार मालिक को भी मिल चुका है Patamda: पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा गांव निवासी जगदीश कुमार ने एक शिकायत पत्र पटमदा व थाना कमलपुर एवं साइबर थाना, जमशेदपुर को सौंपकर उनकी स्कूटी के नाम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए एक गलत ई-चालान के खिलाफ प्रशासन से जांच करते हुए न्याय की मांग की है। जगदीश के अनुसार, उनके नाम पर निबंधित स्कूटी (संख्या: जेएच 05 सी टी 0906) पर दिल्ली…

Read More