- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
लायलम ग्राम सभा में झारखंड आंदोलनकारी कपूर बागी के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया गया संकल्प डिमना डैम के विस्थापितों ने दी श्रद्धांजलि Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम ग्राम सभा भवन में डिमना डैम के विस्थापितों द्वारा शनिवार को झारखंड के वरिष्ठ जन आंदोलनकारी स्व कपूर बागी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोड़ाम प्रखंड के विस्थापित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभा में ग्राम प्रधान देवेन सिंह ने कहा कि कपूर बागी ने झारखंड मुक्ति वाहिनी के बैनर तले डिमना डैम विस्थापितों की आवाज़ को टाटा कंपनी और…
पटमदा में एकल नारी सशक्ति संगठन का सम्मेलन, अंत्योदय योजना से जोड़ने की मांग 4 माह के बकाया पेंशन का भुगतान कराने की मांग Patamda: पटमदा के राखडीह स्थित बिड़रा पंचायत भवन में शनिवार को एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड की ओर से पंचायत स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायत के विभिन्न गांवों से सैकड़ों एकल महिलाएं शामिल हुई। मौके पर कुमार दिलीप ने कहा कि एकल नारी सशक्ति संगठन, झारखंड से अब तक 20 वर्षों में 34 हजार से ज्यादा एकल महिलाएं संगठन में सीधे तौर पर जुड़ी हैं। प्रीति गुड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार…
यूनिक कोचिंग सेंटर के शिक्षकों ने इंटर आर्ट्स के टॉपर प्रशांत प्रमाणिक को किया सम्मानित Patamda : जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में पटमदा के चड़कपाथर गांव निवासी छात्र प्रशांत प्रमाणिक ने 412 अंक हासिल कर आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के सभी सदस्यों के अलावा शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर यूनिक कोचिंग सेंटर काटिन के शिक्षक गौतम कुम्भकार और मंटू महतो ने उनके घर जाकर प्रशांत को सम्मानित किया। शिक्षकों ने बताया कि यूनिक कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर…
गुड़ाबांदा के मजदूर की पश्चिम बंगाल में मौत, मातम बाड़ा हेंब्रम (फाइल फोटो) Gurabanda (Jamshedpur) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाड़काबासा टोला गाड़ाडीह के मजदूर बाड़ा हेंब्रम की मौत पश्चिम बंगाल की एक कंपनी में काम करने के दौरान हो गई। परिजनों के मुताबिक घटना गुरुवार 5 जून की है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह उसके शव को गांव पहुंचाया गया। परिजनों ने बताया कि बाड़ा हेंब्रम बर्जिद्धमान जिले के महालक्ष्मी नीलकंठ जेवी कंपनी में वोल्वो ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। कंपनी ने परिजनों को मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। इंश्योरेंस और पीएफ…
पटमदा एवं बोड़ाम में पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाज Patamda: कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) का नमाज शनिवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित मस्जिद में सुबह 7.30 बजे पढ़ी गई। इसमें मुख्य रूप से शेख यूनुस, शेख मैनुल, खादिम अंसारी, मोहम्मद साजिद खान, शेख मफीज, मोहम्मद महमूद, शेख नवाज, मोहम्मद नाजिर, शेख रहीम, शेख साजिद, शेख शमीम, शेख गुलजार एवं शेख ऐनुल समेत काफी संख्या में नमाजी मौजूद थे। नमाज अदा करने के पश्चात मस्जिद से निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों को पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग एवं थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बकरीद की बधाई दी। इस दौरान शांतिपूर्वक…
वन विभाग की चेतावनी बेअसर: महुआ का फल चुनने गई महिला की हाथी के हमले से मौत Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल रेंज अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के अंडा गांव में महुआ का फल (कोचड़ा) चुनने गई एक महिला पर हाथी ने शनिवार की अहले सुबह करीब 5 बजे हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को घर लाने पर उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अंडा गांव निवासी तेजू महतो की पत्नी कुंती देवी (59 वर्ष) अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में मौजूद महुआ के पेड़ से गिरने वाला कोचड़ा चुनने…
आंधी-तूफान से बिजली के 3 खंभे क्षतिग्रस्त, पार्षद के प्रयास से 24 घंटे में बहाल हुई बिजली Patamda: बुधवार की शाम को भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से पटमदा के कमलपुर, चड़कपाथर व माहलीपाड़ा गांव में बिजली के 3 खंभे टूटकर गिर गए थे। इससे तीनों गांव में आपूर्ति बाधित हो गई थी। कमलपुर पंचायत के मुखिया जामिनी बेसरा द्वारा इसकी सूचना स्थानीय जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो को दिए जाने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संपर्क की एवं तत्परता दिखाई। गुरुवार की सुबह से तीनों गांवों में खुद खड़े रहकर काम करवाया। विभागीय कर्मचारियों मोहम्मद महमूद…
डीएसओ से मिले रसिकनगर के कार्डधारकों ने की बकाया राशन दिलाने की मांग Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत रसिकनगर पंचायत के दर्जनों कार्डधारकों को उनके पुराने पीडीएस डीलर के निलंबन की वजह से कई माह का राशन नहीं मिला है। उनकी समस्याओं को लेकर गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी से मुलाकात की। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कराते हुए उन्हें नियमित राशन दिलाने की व्यवस्था करेंगे। मौके पर अनाथ कुंभकार, सनातन महतो, हलधर कुंभकार, जुनू कुंभकार व…
इको-सेंसिटिव जोन में चल रही अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद संचालन पर उठे सवाल, एसटीपी लिमिटेड मामले में जांच की मांग Jamshedpur : डिमना और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सैकड़ों नागरिकों ने 5 जून की शाम एक गंभीर औद्योगिक हादसे को लेकर सामूहिक चिंता जाहिर की है। पर्यावरण दिवस की शाम करीब 8 बजे जमशेदपुर शहर के डिमना से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (पाइप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स डिवीजन फैक्ट्री में अलकतरा मशीन में एक भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण फैक्ट्री से निकला गहरा काला और अत्यंत जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी…
पटमदा में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे को काटकर किया जख्मी, कई पशुओं को भी काटा, दहशत Patamda: पटमदा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे लावा हरि मंदिर में खेल रहे ढाई वर्षीय एक बच्चे को एक कुत्ते ने दाहिने हाथ पर काटकर जख्मी कर दिया। इस घटना में बगल में मौजूद 2 अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि एक कुत्ता (संभवतः पागल) अचानक हरि मंदिर में घुसा और वहां खेल रहे सुरेश गोराई के बेटे प्रीतम गोराई पर हमला करते हुए…
