- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
अलकतरा फैक्ट्री में टैंक ब्लास्ट होने से लगी आग, बालीगुमा के दर्जनों लोग प्रभावित Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे एक स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। टैंक के फटते ही परिसर में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में सायरन बजने लगा। प्रबंधन ने तत्काल झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिमना से…
सड़क का निर्माण कार्य पूरा, 7 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो के नेतृत्व में भू-अर्जन पदाधिकारी से मिले बोड़ाम के रैयत Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोंटा – माधवपुर मुख्य सड़क (पथ निर्माण विभाग) का निर्माण कार्य लगभग 2 साल पहले ही पूरा हो चुका है। यह सड़क सिंगल थी और इसके चौड़ीकरण सह निर्माण कार्य हेतु वन विभाग एवं स्थानीय रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। करीब 7 साल पहले किए गए अधिग्रहण किए जाने के बावजूद अब तक क्षेत्र के दर्जनों रैयतों को विभागीय उदासीनता के…
ठेले पर चाय पकौड़ी बेचने वाले की बेटी लिपा बनी इंटर आर्ट्स की जिला टॉपर, बनना चाहती है आईएएस Jamshedpur: पश्चिम बंगाल से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ओल्दा गांव निवासी गरीब परिवार की छात्रा लिपा गराई ने जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 460 (92 प्रतिशत) अंक हासिल कर जिला टॉपर बनी है। वह एलबीएस प्लस टू हाई स्कूल जयपुरा, बहरागोड़ा से इंटर की परीक्षा में शामिल हुई थी। गुरुवार को जैक द्वारा परीक्षा परिणाम जारी होते ही जब लिपा को जिला टॉपर एवं राज्य में सातवां स्थान मिलने की सूचना मिली तो पूरा परिवार…
पटमदा के गोबरघुसी में लगाया गया 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर, विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन Patamda: पटमदा के गोबरघुसी कालिंदी पाड़ा में गुरुवार को 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग की ओर से लगाया गया। इसका विधिवत उद्घाटन पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने नारियल फोड़कर किया। इस संबंध में चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि पिछले करीब 3 सप्ताह पूर्व 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से उस टोले के दर्जनों परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी विधायक मगंल कालिंदी को दिए जाने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात करते हुए…
बरसात के पूर्व जर्जर बिजली तार व लकड़ी के खंभे को बदलने के लिए कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ऐदलबेड़ा ग्राम की समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डिमना स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें जर्जर बिजली तार व वर्षों पुरानी लकड़ी के खंभों को बरसात के पहले बदलने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के बाद आजसू पार्टी के अनुसूचित जनजाति महासभा के जिलाध्यक्ष मंगल टुडू ने बताया कि पिछले कई सालों से खेतों के बीचों बीच जर्जर तार व लकड़ी के खूंटों में बिजली की आपूर्ति हो…
दलमा की पहाड़ी पर बसे कोंकाधासा के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त रंग लाया पीएलवी निताई चंद्र गोराई का प्रयास Patamda: बोड़ाम प्रखंड के पारा लीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) निताई चंद्र गोराई की पहल पर दलमा की पहाड़ी पर बसे आदिवासी बहुल कोंकाधासा के ग्रामीणों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बीडीओ किकू महतो के निर्देश पर बुधवार को बोंटा के पंचायत सचिव ने रोजगार सेवक विजय दास एवं पीएलवी निताई चंद्र गोराई के साथ कोंकाधासा गांव का दौरा किया। बोड़ाम प्रखंड के सबसे पिछड़े एवं दुर्गम स्थल पर बसे…
बोड़ाम के मिर्जाडीह में अधेड़ की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार आरोपी Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह निवासी एक व्यक्ति नथुनी राय (50 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पंडित राय उर्फ तपन राय (47 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध कांड संख्या 23/25 दर्ज किया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना 28 मई की है। मिर्जाडीह शिव मंदिर के पास पंडित राय और नथुनी राय में अचानक विवाद हो गया था। इसके बाद पंडित राय ने गुस्से में आकर डंडे से नथुनी राय…
आईएससी की जिला टॉपर अतोषी मिश्रा को कुणाल षड़ंगी ने किया सम्मानित, मदद का भरोसा Patamda: जैक बोर्ड द्वारा शनिवार को इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इसमें पटमदा के गोपालपुर गांव निवासी आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की छात्रा अतोषी मिश्रा पूर्वी सिंहभूम जिले की टॉपर बनी हैं। इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल में दूसरा एवं राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। मजदूर इंद्रजीत मिश्रा की बेटी अतोषी आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं लेकिन उसमें गरीबी बाधक बन सकती है। इसकी सूचना पर मंगलवार को गोपालपुर गांव पहुंचे बहरागोड़ा के पूर्व विधायक…
उत्तराखंड की तर्ज पर झारखंड आंदोलनकारियों को भी सुविधाएं दिलाने की मांग Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड से चिन्हित आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो से रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी मनबोध महतो ने उत्तराखंड सरकार द्वारा वहां के आंदोलनकारियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं सम्मान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 12 पेज की एक कॉपी आयोग के सदस्य को सौंपते हुए झारखंड आंदोलनकारी को भी सुविधाएं दिलाने की मांग की। इस संबंध में आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो ने…
पटमदा के धुसरा सबर टोला का जलमीनार 5 महीने से खराब, 50 परिवार प्रभावित Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत धुसरा गांव के डोगागरल सबर टोला स्थित डीएमएफटी फंड से निर्मित जलमीनार पिछले 5 माह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण यहां करीब 50 परिवार के लोगों के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के आरेन सबर, संतोष सबर, धनंजय सबर व शुरुवाली सबर ने बताया कि इससे पूर्व भी यह जलमीनार लंबे समय तक खराब पड़ा हुआ था। करीब एक साल पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से इसकी मरम्मत करवाई गई थी। वर्तमान में मोटर…
