- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
नाई के बेटे को जिले में आठवां स्थान, आईएएस बनने की तमन्ना Patamda: पटमदा के लावा गांव निवासी एवं एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के दूसरे साइंस टॉपर प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने 451 (90.2 प्रतिशत) अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वह जिले की टॉप टेन सूची में शामिल हैं और आठवां स्थान हासिल किया है। वह काफी गरीब परिवार का लड़का है और उसके पिता सुरेन्द्र प्रमाणिक बेलटांड़ चौक में हजामत बनाने का काम करते हैं। माता कल्पना प्रमाणिक गृहिणी हैं। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और दूसरे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने…
विश्व तंबाकू निषेध दिवस : तम्बाकू सेवन से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है : दिलसन बिरुआ एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आसनबनी की एनएसएस इकाई ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला Jamshedpur: एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आसनबनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का विषय “तम्बाकू के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को समझना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना” था। कार्यशाला में छात्रों और संकाय सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मौके पर चांडिल…
इंटर साइंस का परिणाम: पटमदा की बेटी अतोशी का कमाल, राज्य स्तर पर 5वां स्थान, जानें क्या करते हैं उनके पिता… Patamda: पटमदा के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा की छात्रा अतोशी मिश्रा ने जैक बोर्ड की इंटर साइंस की परीक्षा में कमाल किया है। उसने 472 (94.4%) अंक हासिल करते हुए राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। जबकि कोल्हान प्रमंडल में उसे दूसरा व पूर्वी सिंहभूम जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पूरे पटमदा क्षेत्र के लिए बेहद खुशी की खबर और बड़ी उपलब्धि भी। गौरतलब हो कि इस वर्ष बीते मंगलवार को जारी…
कुटिमाकली में ब्रेकर पर स्लो करते ही पीछे से दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, किसान का पैर टूटा परमजीत सिंह व सोमाय हांसदा Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर कुटिमाकली में शनिवार को सुबह करीब पौने 6 बजे बाइक पर सब्जी लेकर जमशेदपुर जा रहे एक किसान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों ही बाइक बीच सड़क पर गिर गई और इस दुर्घटना में सब्जी विक्रेता सोमाय हांसदा के एक पैर की हड्डी टूट गई। जबकि दूसरी बाइक में पीछे बैठा मानगो निवासी परमजीत सिंह को उसका साथी छोड़कर बाइक लेकर भाग गया।…
पटमदा के पवनपुर में नहाने के दौरान तालाब में डूबा युवक सम्बर मुर्मू (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवनपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय सम्बर मुर्मू अकेले ही घर से नहाने के लिए गांव के तालाब में गया था। करीब 2 घंटे तक नहीं लौटने पर घर के लोग उसकी तलाश में तालाब पहुंचे तो वहां गायब पाया। फिर तालाब के अंदर पानी में तलाश करने पर उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृत अवस्था में तालाब से…
বছর ঘুরলে বাংলায় ভোট, তার আগেই ‘নির্বাচনী যুদ্ধ’ শুরু মোদি-মমতার Purulia (Somnath Gope): বছর ঘুরলেই পশ্চিমবঙ্গে বিধানসভা নির্বাচন। তার আগেই নির্বাচনী যুদ্ধের ঢাক বেজে উঠেছে রাজ্যে। আলিপুরদুয়ারের সভা থেকে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী সরাসরি আক্রমণ শানালেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নেতৃত্বাধীন তৃণমূল কংগ্রেস সরকারের বিরুদ্ধে। দুর্নীতি, হিংসা, তুষ্টিকরণ, শিক্ষক নিয়োগে অনিয়ম— একের পর এক ইস্যুতে বাংলার মাটিতে দাঁড়িয়ে শাসক দল তৃণমূল কংগ্রেসকে নিশানা করলেন প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী। মোদীর তোপ, তৃণমূল শুধু হাজার হাজার শিক্ষকের নয়, লাখ লাখ শিশুর ভবিষ্যৎ অনিশ্চয়তার দিকে ঠেলে দিয়েছে। প্রধানমন্ত্রীর আক্রমণের উত্তর দিতে অবশ্য মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ও চুপ করে থাকেননি। নবান্নে সাংবাদিক বৈঠক করে পাল্টা জবাব দিলেন তিনি। মুখ্যমন্ত্রী অভিযোগ…
बोड़ाम में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा-माधवपुर मुख्य सड़क के बीच शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे चिमटी गांव के पास हुई सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताते हैं कि रागमागोड़ा निवासी महावीर गोप अपनी बाइक से मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है और करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर घायलावस्था में पड़ा हुआ था।…
स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण व कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग पर मंत्री को ज्ञापन Patamda: झारखंड स्थायी संबद्धता प्राप्त डिग्री महाविद्यालय (कॉलेज) संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद के रांची स्थित आवास में मिलकर दो सूत्री ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण महतो के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से स्थायी संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय में कार्यरत एवं संघर्षरत स्थायी संबद्धता अनुदानित डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित समय पर अनुदान नहीं मिलने पर काफी नाराज…
पटमदा के बांसगढ़ में चड़क मेला सह रोहिन पर्व में बारिश ने डाली खलल Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत लच्छीपुर पंचायत के बांसगढ़ गांव में हर साल की भांति इस साल भी रोहिन पर्व (रोहिणी नक्षत्र) के अवसर पर शिव चड़क मेला का आयोजन सोलोआना कमेटी की ओर से किया गया। तीन दिवसीय चड़क मेला के पहले दिन बुधवार को दोपहर पाट भोगता, शाम में जांगाल व देर रात छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले दिनभर उपवास में रहकर महिलाओं ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए परिवार की मंगल कामना की। दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर…
पटमदा व कमलपुर में चार मामले आए, तीन का निपटारा Patamda : पटमदा व कमलपुर थाना में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर अलग-अलग बैठक सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पटमदा में थाना प्रभारी करमपाल भगत की उपस्थिति में 2 मामले का समाधान किया गया। पटमदा थाना में तीन मामले सामने आए। जबकि कमलपुर में थाना प्रभारी अशोक कुमार की उपस्थिति में एक मामला आया और उसका निष्पादन भी किया गया। पटमदा थाना में आए तीन में से दो का समाधान कर दिया गया। पटमदा में बिड़रा निवासी सुधाकर मोदक का आवेदन…
