Author: Kalyan Kumar Gorai

आंधी-पानी में हाइटेंशन तार में डाली सटने से घंटों ब्लैकआउट रहा क्षेत्र, 4 घंटे बाद विद्युतापूर्ति हुई शुरू Patamda: पिछले कई दिनों से जारी प्री-मानसून की बारिश एवं तेज हवाओं के कारण पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में प्रतिदिन विद्युतापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। रविवार को भी शाम को हुई बारिश के बाद 5 बजे से 9 बजे तक करीब 4 घंटे तक पूरा इलाका ब्लैकआउट हो गया। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दौरान विभिन्न गांवों में सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले पदार्थों के के निकलने का खतरा बना रहता…

Read More

पटमदा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ महिला समूहों की बैठक, पुलिस से कार्रवाई की मांग Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के झाड़बामनी आजीविका महिला ग्राम संगठन के नेतृत्व में आधा दर्जन महिला समूहों की बैठक झाड़बामनी टोला जलडहर में अवैध महुआ शराब भट्टी के खिलाफ की गई। बैठक में गांव में अवैध तरीके से की जा रही जहरीले महुआ शराब की बिक्री एवं सालबनी टोला स्थित शराब भट्टी को ध्वस्त करने की मांग की गई। जिसकी कॉपी महिला समूह द्वारा पटमदा थाना में दी गई। महिलाओं द्वारा थाना को सौंपे गए ज्ञापन में झाड़बामनी टोला जलडहर में सड़क के…

Read More

तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक पदन माझी उर्फ मार्डी Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के बीच बामनी चौक पर रविवार को शाम करीब साढ़े 7 बजे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत डॉक्टर प्रशांत रंजन ने दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर…

Read More

दुस्साहस: लकड़ी माफिया ने दी सोमाडीह के 5 लोगों को जान से मारने की धमकी, विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक Patamda: दलमा के जंगल से हो रही साल पेड़ों की तस्करी के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों को महंगा साबित होने लगा है। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा बोड़ाम थाना क्षेत्र के सोमाडीह गांव निवासी 5 लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के विरोध में रविवार को सोमाडीह में ईमली पेड़ के नीचे ग्राम प्रधान अधर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें ग्रामीणों ने ग्राम सभा सबसे…

Read More

कुर्बानी को लेकर बेलटांड़ साप्ताहिक हाट में 50 हजार तक में बिका खस्सी Patamda: पटमदा के बेलटांड़ बाजार में रविवार को साप्ताहिक हाट के दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बत्तख मुर्गी, भेड़, बकरे, बकरियों एवं खस्सी की खूब बिक्री हुई। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग जमशेदपुर समेत कई अन्य जगहों से खस्सी खरीदने पहुंचे थे इसलिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़े-बड़े खस्सी लेकर पहुंचे लोगों ने बिक्री भी की। यहां तिलाबनी गांव निवासी एक किसान ने एक खस्सी को 50 हजार में जबकि दूसरे को 31 हजार में बेचा। उसी गांव के एक अन्य किसान ने…

Read More

काटिन-दांदूडीह सड़क निर्माण को सांसद ने दिलाई स्वीकृति, खुशी में भाजपाइयों ने बांटे लड्डू Patamda: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के लंबे प्रयास के बाद सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से काटिन चौक से हुड़ूम्बिल भाया सामरजोबड़ा से दांदूडीह तक लगभग 19 किमी की एक अति महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। पटमदा प्रखंड के दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण हेतु 57.84 करोड़ की राशि केंद्र सरकार से आवंटित की गई है। इस संबंध में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष सह हुड़ूम्बिल…

Read More

वन विभाग की टीम ने दलमा जंगल में चलाया सर्च अभियान, काटे गए साल के पेड़ों को किया जब्त Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के सोमाडीह गांव से सटे कन्याडूबा व बुरुबोहाल दलमा जंगल में शनिवार को रेंजर अपर्णा चंद्रा के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साल के घने जंगल में काटे गए लकड़ी माफिया द्वारा साल पेड़ को ट्रैक्टर पर लोड कर रेंज ऑफिस मानगो ले जाया गया। गौरतलब हो कि दलमा जंगल से लकड़ी माफिया द्वारा शुक्रवार की दोपहर को दलमा के कन्याडूबा एवं बुरुबोहाल से कच्चा साल का…

Read More

पटमदा में बवाल, 3 घंटे तक बंधक बनी रही पुलिस व दखल दिलाने पहुंची जमशेदपुर कोर्ट की टीम पिटाई से घायल ग्रामीण Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लच्छीपुर पंचायत के बांतोड़िया गांव में शनिवार को बवाल हो गया। यहां दोपहर करीब 12 बजे एक पक्ष के विश्वनाथ माझी व अन्य लोगों को जमशेदपुर सिविल कोर्ट के आदेश पर (31.15 एकड़) जमीन का दखल दिलाने हेतु जमशेदपुर सिविल कोर्ट की टीम पहुंची थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद कोर्ट के कर्मचारियों के साथ दूसरे पक्ष की झड़प हो गई। बांतोड़िया सबर टोला के पास हुई घटना में दूसरे पक्ष के…

Read More

কৃষ্ণপুর থেকে ভালুকডুগরি পর্যন্ত ঢালাই রাস্তার কাজের সূচনা Purulia: জেলা পরিষদ সদস্য হংসেশ্বর মাহাতো শুক্রবার দিন মানবাজার-2 নং ব্লকের আঁকরো -বড়কদম গ্রাম পঞ্চায়েতের কৃষ্ণপুর থেকে ভালুকডুগরি পর্যন্ত নারকেল ভেঙ্গে ঢালাই রাস্তার কাজের শুভ সূচনা করেন। তিনি জানান যে পুরুলিয়া জেলা পরিষদের পঞ্চদশ অর্থ কমিশন থেকে বরাদ্দ 2024-25 অর্থ বর্ষে 51লক্ষ 63 হাজার 835 টাকা ব্যয়ে এই পিসিসি রোডের কাজ নিগমানন্দ কনস্ট্রাকশন এজেন্সি দ্বারা করা হবে। এই উপলক্ষে স্থানীয় প্রধান, ওয়ার্ড মেম্বার, তৃণমূল কংগ্রেসের নেতা, কর্মী ও গ্রাম বাসী উপস্থিত ছিলেন।

Read More

दलमा के जंगल से शाल वृक्षों की तस्करी, ग्रामीणों ने लकड़ियों से लदे ट्रैक्टर को वन विभाग को सौंपा वन विभाग ने सोमाडीह से जब्त किया ट्रैक्टर, दर्ज होगी प्राथमिकी Patamda: दलमा के जंगल में चोरी छिपे महंगी लकड़ियों की तस्करी करने वाले लोग अब खुलेआम दिन में ही यह अवैध धंधा करने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से रात के अंधेरे में क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं द्वारा बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव के पास मोटे- मोटे शाल एवं अन्य महंगी लकड़ियों को डंप किया जाता था और वहां से जमशेदपुर समेत बाहर…

Read More