- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल में हर्निया के मरीज का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन Patamda: पटमदा के लेकड़ो गांव निवासी मरीज दिलीप कुमार सिंह का बुधवार को डिमना रोड स्थित गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल में हर्निया का सफल ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो ने बताया कि गरीबी के कारण वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहे थे। पिछले दिनों डॉ. नागेन्द्र सिंह से संपर्क होने पर उन्होंने गंगा देवी स्मृति सेवा कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन का आश्वासन दिया था। इस संबंध में दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा से उन्हें काफी राहत मिली है।
हाथीखेदा मंदिर में पार्किंग को लेकर विवाद, 8 लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज Patamda : बोड़ाम थाना में लावजोड़ा एवं अन्य गांव निवासी 8 लोगों के खिलाफ हाथीखेदा मंदिर आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे बोकारो के रानी पोखर थाना क्षेत्र निवासी श्रद्धालुओं के साथ बुधवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर स्थानीय युवकों के साथ विवाद हो गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा गेट को छोड़ बगल में गाड़ी लगाने की बात कहने पर कुछ लोग दुर्व्यवहार…
कुत्ते ने काटा तो महिला ने दिखाई हिम्मत, जबड़ा फाड़ मार डाला, आवारा कुत्तों ने 2 दिनों में 30 से अधिक लोगों को किया घायल प्रीतिलता सिंह Patamda: पटमदा के लावा में गुरुवार को सुबह मजदूरी के लिए पैदल ही निकली मजदूर प्रीतिलता सिंह को गाड़ीग्राम के पास एक आवारा कुत्ते ने हाथ एवं अन्य जगहों पर काट लिया। इसके बाद गुस्से में आकर हिम्मत दिखाते हुए महिला ने उस कुत्ते के जबड़े को अपने हाथों से फाड़ते हुए मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पटमदा सीएचसी अस्पताल पहुंची, यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया…
पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 महिलाओं को काटकर किया घायल Patamda: गुरुवार की अहले सुबह करीब पौने 5 बजे एक आवारा कुत्ते ने पटमदा के लावा गांव निवासी एक महिला को बेलटांड़ जाने के क्रम में रास्ते में काट लिया। उसके हाथ और चेहरे पर काटने से वह लहूलुहान हो गई और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने घायल महिला नियति प्रमाणिक को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टर सोमेन कुमार दत्ता ने इलाज किया। उसे वैक्सीन भी लगाया गया। वहीं पटमदा थाना के पास…
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Jamshedpur : एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के सामाजिक, मानसिक (मनोवैज्ञानिक) और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा करना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने आतंकवाद के कारणों, इसके दुष्परिणामों और इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आतंकवाद केवल किसी एक देश…
डिमना लेक हादसा: दोस्ती छुड़ाने के लिए दूसरे स्कूल में कराया एडमिशन, फिर भी नहीं छूटी और दोस्ती ने ही ले ली जान प्रतीक रजक (फाइल फोटो) Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में सोमवार को नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबे प्रतीक के पिता जयंत रजक ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था और आठवीं कक्षा तक केएसएमएस स्कूल में पढ़ाई की थी। वहां उसके काफी दोस्त बन गए थे इसलिए पढ़ाई में बुरा असर पड़ रहा था। उसकी दोस्ती छुड़ाने के लिए ही आरवीएस एकेडमी में 9वीं में एडमिशन कराया। सोमवार की शाम…
पटमदा की बेटियों ने मचाया धमाल, राज्यस्तरीय योगासन में पूर्वी सिंहभूम को दिलाया गोल्ड, ज्योति कुमारी को पहला रैंक (ज्योति कुमारी) Patamda: मंगलवार को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन राष्ट्रीय ओलंपियाड में पूर्वी सिंहभूम अंडर-17 की टीम को गोल्ड मेडल मिला है और यह टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अगले माह तमिलनाडु जाएगी। टीम में कुल 4 छात्राएं शामिल हैं। इसमें खास बात यह है कि 3 छात्राएं पटमदा प्रखंड से आती हैं और उनमें भी लावा गांव निवासी राजेश कुमार की बेटी ज्योति कुमारी ने प्रथम रैंक हासिल किया है। ज्योति…
चांडिल पॉलिटेक्निक का छात्र नितिन का शव निकाला गया पौने एक बजे नितिन गोराई (फाइल फोटो) Patamda: डिमना लेक में सोमवार की शाम को नहाने के दौरान डूबे मानगो रामकृष्ण कॉलोनी निवासी चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र नितिन गोराई (17) का शव मंगलवार को दोपहर करीब 12.45 बजे सोनारी के गोताखोरों ने निकाला। शव को बाहर निकालते ही उसके पिता शिबू गोराई, ईचागढ़ निवासी मामा मंटू गोराई व नाना आदि फफक फफक कर रो पड़े। इस दौरान पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, बोंटा पंचायत के मुखिया हरिपद किस्कू, शिक्षक चैतन मुर्मू, सुमित कुमार तिवारी, सोम…
पौने 11 बजे गोताखोरों ने निकाला प्रतीक का शव, नितिन की तलाश जारी प्रतीक रजक (फाइल फोटो) Patamda: डिमना लेक में सोमवार की शाम करीब 6 बजे नहाने के दौरान डूबे मानगो निवासी दो छात्रों में से मंगलवार को पौने 11 बजे प्रतीक रजक (15) का शव सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी से आए गोताखोरों आनंद धीवर, देवाशीष धीवर, नयना धीवर, राखोहरि धीवर व भोला धीवर ने निकाला। घाट से करीब 60 फीट दूर 25 फीट गहराई से निकाला। शव के बाहर आते ही प्रतीक के परिजन रोने बिलखने लगे। प्रतीक के पिता जयंत रजक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल…
भाषा शहीद दिवस व रवीन्द्र-नजरूल जयंती पर बंगभाषी समन्वय समिति ने किया 11 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित Jamshedpur : झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में भाषा शहीद दिवस एवं कवि गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर व कवि काजी नजरूल इस्लाम की जयंती का आयोजन सोमवार को समिति के प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत असम के बराक घाटी में बांग्ला भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तापस मित्रा उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी ने पिछले 25 वर्षों में समिति द्वारा…
