Author: Kalyan Kumar Gorai

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल की छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान Patamda: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को पटमदा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल माचा की छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग के साथ सीएचसी माचा तथा जिला स्तर से आए डीएलसी पदाधिकारी के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांव-गांव प्रभात फेरी के माध्यम से नारे लगाए गए। छात्राओं ने शिक्षकों के द्वारा डेंग निवारण के सभी जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाया गया। डेंगू से सबसे ज्यादा महिला ग्रसित होती हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा ने बताया कि मच्छर से होने वाली बीमारियों…

Read More

पटमदा में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान Patamda: पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नवनियुक्त चौकीदार परी सिंह, सम्पा महतो, सीमा महतो, सनातन सिंह, ताप्ती महतो, सुरेश हांसदा, बुद्धेश्वर कर्मकार, अंचल नाजिर बोध मुंडा, मनोज पातर व मिहिर दास आदि शामिल थे। घंटों चले अभियान के बाद पूरा परिसर चकाचक नजर आने लगा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास ने बताया कि यह अभियान उनके द्वारा 5 जून पर्यावरण दिवस को दृष्टिगत रखते हुए प्रखंड परिसर की साफ-सफाई…

Read More

चौरा हाइस्कूल का छात्र दुर्योधन महतो राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित Patamda: झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के छात्र दुर्योधन महतो (अंडर 14 में) ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतीश चन्द्रवंशी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दुर्योधन को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल मिला। इसके साथ ही वह राज्य स्तरीय योग…

Read More

पटमदा के मादालकोचा में 50 लाख की लागत से बनेगा पुलिया, हुआ शिलान्यास Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ूआ पंचायत अंतर्गत चांपीर गांव के मादालकोचा टोला में शुक्रवार को पुलिया निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो व जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने संयुक्त रूप से किया। इस संबंध में चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 50 लाख की लागत से पुलिया सह गार्डवाल का निर्माण मां शेरावाली कंस्ट्रक्शन के रंजन चौधरी व संजय सिंह के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल…

Read More

पटमदा इंटर कॉलेज के छात्रों को दी गई टाटा मोटर्स अप्रेंटिसशिप की जानकारी Patamda: विकास समिति टेल्को, सीएसआर टाटा मोटर्स के प्रोजेक्ट पदाधिकारी कल्याण भकत ने शुक्रवार को पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में छात्र -छात्राओं को टाटा मोटर्स अप्रेंटिसशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भकत ने कहा कि 2 साल का अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कोर्स में 18 से 23 साल आयु वर्ग के लड़के इसमें आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता- 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक या 2 साल का आईटीआई होना चाहिए। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 12168 रुपए की छात्रवृत्ति, कैंटीन और आने-जाने…

Read More

बोड़ाम के बिपुल व बांगुड़दा की झरना और स्वप्ना ने किया राज्य स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई Patamda: जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में संपन्न हुआ। बालक वर्ग के अंडर-17 के एकल प्रतियोगिता के फाइनल में आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के छात्र बिपुल महतो ने धालभूमगढ़ प्रखंड को हराकर राज्य स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। जबकि अंडर-17 डबल बालिका वर्ग में हुए मुकाबले में शिखा महतो और शिल्पा गोप ने चाकुलिया प्रखंड को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजनू अंसारी,…

Read More

पटमदा में अंचलाधिकारी ने 4.79 एकड़ जमीन को किया अतिक्रमण मुक्त Patamda: पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों के नाक में दम करके रखे हैं और लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को राखडीह गांव स्थित अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार की कुल 4.79 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए साइन बोर्ड लगवाया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वाले लोग सावधान हो जाएं अन्यथा कार्रवाई होगी और क्षेत्र में कहीं भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया…

Read More

चांडिल में पाइप से लदा ट्रक पलटा, बाल -बाल बचे बाइक सवार घायल चालक Chandil: एनएच 33 (अब 18) पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास गुरुवार को शाम करीब पौने 5 बजे टायर फटने से पाइप से लदा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है जबकि साथ -साथ चल रहे एक बाइक पर सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। जमशेदपुर निवासी बाइक चालक अश्वनी झा ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ और ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के बीच पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक का अगला टायर…

Read More

उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, इलाज के बाद स्थिति में सुधार Ranchi : झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत के बाद धुर्वा स्थित पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तत्परता और इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी तुरंत उनके आवास पर…

Read More

समर कैंप के तीसरे दिन एसएस प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह Patamda: एस एस +2 हाइस्कूल पटमदा में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन गुरुवार को विद्यार्थियों ने नृत्य, क्राफ्ट और चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में समर कैंप के दौरान समावेशी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पैरालंपिक खेल और “टॉस द बैलून – कीप इट अप” जैसी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को टीम वर्क और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का…

Read More