- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा के दिघी बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी गांव में शनिवार को दोपहर करीब 4 बजे एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेलटांड़- रघुनाथपुर मुख्य सड़क के बीच हुई घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर एवं चेहरे पर चोट के निशान हैं। रास्ते से गुजर रहे शिक्षक सह पटमदा निवासी पंचानन महतो ने उसकी मदद करते हुए इसकी सूचना पटमदा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे इलाज हेतु माचा स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बीच सड़क पर ही वह बेहोशी की…
माझी परगना महाल ने मंत्री रामदास सोरेन से की गौ हत्या निषेध कानून को खत्म करने व मॉब लिंचिंग कानून में संशोधन की मांग Patamda: माझी परगना महाल बारहा दिशोम की ओर से शुक्रवार को पटमदा के डाक बंगला मैदान में आयोजित एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को देश परगना ललित मुर्मू ने 17 सूत्री एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें मुख्य रूप से राज्य में लागू गौ हत्या निषेध अधिनियम 2005 को खत्म करने एवं मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसा) कानून में संशोधन करने की मांगें भी शामिल हैं।…
पटमदा में मनाई गई रविंद्रनाथ टैगोर एवं महाराणा प्रताप की जयंती Patamda : पटमदा प्रखंड के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर एवं महाराणा प्रताप की जयंती संयुक्त रूप से उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने रविंद्र संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा शिक्षकों द्वारा टैगोर की रचनाओं का पाठ किया गया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान पर भी प्रकाश डाला गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करने में सहायक सिद्ध हुआ। मौके पर विद्यालय के…
दुबराजपुर में चड़क मेला आयोजित, भोक्ताओं ने दिखाई आस्था Patamda : बोड़ाम प्रखंड की माधवपुर पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव में हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय चड़क मेला का आयोजन सोलोआना कमेटी की ओर से किया गया। मेला के पहले दिन गुरुवार की दोपहर में पाट भोक्ता, शाम में जांगाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जांगाल में गांव के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद दिनभर उपवास में रहने वाली महिला श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर परिवार की मंगल कामना की। देर रात पश्चिम बंगाल की टीम द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया…
कमलकांत मुर्मू बारहा दिशोम परगना नियुक्त, पिता ललित मुर्मू ने सौंपा दायित्व, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत Patamda: माझी परगना महाल बारहा दिशोम की ओर से पटमदा में आयोजित सम्मेलन के दौरान अपनी बढ़ती उम्र को कारण बताते हुए परगना ललित मुर्मू ने अपने सुपुत्र कमलाकांत मुर्मू को पारंपरिक पगड़ी पहनाते हुए नए बारहा दिशोम देश परगना नियुक्त किया। अब कमलकांत मुर्मू ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौके पर उपस्थित राज्य के शिक्षा मंत्री सह घोड़ाबांधा के माझी बाबा रामदास सोरेन समेत 110 गांवों से आए माझी बाबा, पाराणिक, नायके, गोडेत, भद्दो व समाज के बुद्धिजीवियों ने उनका पारंपरिक तरीके से…
माझी परगना महाल के सम्मेलन में बोले मंत्री रामदास सोरेन: माझी बाबाओं को मिलेगा पहचान पत्र व पावर Patamda: माझी परगना महाल बारहा दिशोम पटमदा की ओर से शुक्रवार को पटमदा डाकबंगला मैदान में आयोजित एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि ग्राम सभा को सशक्त बनाने की जरूरत है जिससे गांवों का विकास तेजी से होगा। लोकसभा और विधानसभा की भांति ग्राम सभा में भी विभाग होते हैं। इसमें भी 8 कमेटियां ग्राम विकास समिति, शिक्षा एवं सामाजिक निर्माण, स्वास्थ्य, रक्षा, निगरानी, कृषि, संपदा एवं आधारभूत संरचना समिति…
दांदुडीह में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए जिला पार्षद खगेन महतो Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत दांदुडीह गांव में जागरण रात्रि के मौके पर बुधवार को हरि मंदिर में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी बिंदु वाला महतो, ग्रामीणों में छवि महतो, टुम्पा महतो, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर सिंह, बलराम सिंह झामुमो कार्यकर्ता महेन्द्र महतो, चिनीबास महतो, सुनील महतो, शिशुलाल महतो एवं काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इसमें तापस कुमार दास (बांधगढ़, छड़रा), संध्यारानी कर्मकार (बड़ा नीमडीहा, शिमलापाल), बामनी हरिनाम संकीर्तन दल (मानबाजार), जगदीश गोस्वामी (बानजोड़ा), मदन मोहन महतो…
जेएलकेएम ने किया कमलपुर के नए थाना प्रभारी अशोक कुमार का अभिनंदन Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पटमदा प्रखंड कमेटी ने गुरुवार को कमलपुर के नए थाना प्रभारी अशोक कुमार का झारखंडी अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों पर थाना प्रभारी के साथ चर्चा की। थाना प्रभारी से मांग की गई कि क्षेत्र के गरीब, शोषित और पीड़ित लोगों की समस्याओं का बिना किसी भेदभाव के समाधान करने का प्रयास किया जाए। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए…
खूंटी पुलिस ने नक्सली सचिन के घर चिपकाया इश्तेहार Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र के झुंझका गांव निवासी सह इनामी हार्डकोर नक्सली सचिन उर्फ महादेव, उर्फ सुनील मार्डी के झुंझका स्थित घर में गुरुवार को खुंटी जिले के अड़की थाना के पुअनि रोशन खाखा ने पटमदा पुलिस के सहयोग से गांव में डुगडुगी बजाकर लोगों को एकत्रित करने के पश्चात इश्तेहार चिपकाया। नक्सली सचिन 3 नवंबर 2022 को अड़की थाना क्षेत्र में हुए कांड संख्या 55/22 के नामजद आरोपी है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चलने के कारण खूंटी जिला न्यायालय से उसके विरुद्ध न्यायालय में सरेंडर…
बोड़ाम के कुटिमाकुली में ग्रामीणों ने की सरहुल पूजा Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोंटा पंचायत के कुटिमाकुली गांव स्थित जाहेरथान में गुरुवार को पारंपरिक तरीके से सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सरहुल पूजा की गई। इस दौरान लाया (पुजारी) यादव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इष्टदेव से प्रार्थना करते हुए मिष्ठान्न एवं अन्य भोग चढ़ाया। इस संबंध में कुटिमाकुली निवासी उमेश चंद्र महतो ने बताया कि हर वर्ष बांग्ला 24 वैशाख को गांव की खुशहाली हेतु ग्राम देवता से प्रार्थना की जाती है। पूजा के दौरान मन्नतें पूरी होने पर मुर्गी, बत्तख एवं बकरे की बलि चढ़ाई गई। पूजा कार्यक्रम में…
