- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में नामांकन को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान Patamda: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा में नामांकन को लेकर प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर विधायक मंगल कालिंदी द्वारा विद्यालय को प्लस टू का दर्जा दिलाने की मांग झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान की गई है। इससे अब यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों में उम्मीद की किरण जगी है। इस संबंध में डॉ. प्रियंका झा ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा और पढ़ाई के दृष्टिकोण से प्लस टू शुरू कराना…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों को बताए गए नशे के दुष्परिणाम Patamda : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में सभी विद्यार्थियों को नशे से होने वाला दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। इस दौरान नशा मुक्ति हेतु नारे लगाए गए तथा नशा मुक्ति शपथ लेते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें शामिल विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच विद्यार्थियों को…
नामकुम थाने के दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार Ranchi : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने राजधानी रांची के घुसखोर दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा ने केस मैनेज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। केस को मैनेज करने के नाम पर चंद्रदीप प्रसाद एक लाख रुपए की लगातार डिमांड कर रहा था। पीड़ित आशीष यादव से मिली शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एसीबी…
बोड़ाम में पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Patamda : बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडीह गांव निवासी 39 वर्षीय सुरेश कुमार कुशवाहा की संदिग्थ परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार को घर में प्लास्टिक रस्सी से लटका हुआ मिला। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि प्रथमद्रष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अंकुश कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजेश कुमार…
पटमदा व बोड़ाम में कलश यात्रा के साथ बासंती पूजा शुरू Patamda: चैत्र नवरात्र के मौके पर अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत 4 जगहों पर बांसती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। सप्तमी तिथि को श्री श्री सार्वजनिक बासंती मंदिर पूजा कमेटी बोड़ाम की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बोड़ाम गांव की 151 कुंवारी कन्याओं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसके बाद बासंती मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही सप्तमी पूजा शुरू हुई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से बोड़ाम पंचायत की मुखिया रूपा सिंह सरदार, पंचायत समिति…
नियमों को दरकिनार कर पटमदा में सरपट दौड़ रहे हैं फिटनेस फेल वाहन, नहीं होती जांच Patamda : पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ने वाले अधिकतर माल वाहक 407 वाहनों में फिटनेस फेल हो गया है और उसमें खलासी भी नहीं होता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई जांच नहीं होने से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। इन वाहनों में ईंटा, बालू व गिट्टी की ढुलाई की जाती है। जबकि कुछ 207 यानी पिकअप वैन में मजदूर एवं सब्जी भी धोए जाते हैं। जर्जर व पुराने वाहनों को चलाने वाले ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस भी…
लावा में धुलट व भोगराग के साथ हुआ हरिनाम संकीर्तन का समापन, अंचलाधिकारी ने व्यवस्था का जायजा लिया Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा गांव में आयोजित 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का समापन बुधवार को धुलट व भोगराग के साथ हो गया। धुलट में सुबह सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीण बच्चों व महिलाओं ने एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जय राधे राधा, गोविंद जय की जयघोष के साथ वातावरण गुंजायमान हुआ। शाम को भोगराग के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व दोपहर को खिचड़ी भोग एवं मंगलवार…
हरिनाम संकीर्तन से गांव और आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है: महाबीर मुर्मू Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा गांव में श्री श्री सार्वजानिक राधा कृष्ण अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड संकीर्तन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। उन्होंने भगवान राधा गोविन्द की मूर्ति पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं समस्त झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए मंगल कामना की। इस अवसर महाबीर मुर्मू ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है और आसपास का…
भीषण गर्मी के बीच डीएवी बिस्टुपुर में रक्तदान महाकुंभ 9 को Jamshedpur: भीषण गर्मी में मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर का महा रक्तदान शिविर 9 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। डीएवी बिस्टुपुर के स्थापना दिवस एवं संस्थापक महात्मा हंसराज जी की जयंती के अवसर पर 500 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य के साथ प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, सपोर्टिंग स्टाफ एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को इस रक्तदान महाकुंभ में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की है। इस संबंध में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक…
पटमदा के दगड़ीगोड़ा आश्रम में जगन्नाथ महाप्रभु का मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन 15 को, तैयारी बैठक संपन्न Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षक अजित दत्त की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री श्री हरि साधना आश्रम में जगन्नाथ महाप्रभु का मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम पहला बैशाख (15 अप्रैल) को सुबह निर्धारित किया गया है। इसके पहले गोपालपुर गांव में मौसीबाड़ी का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर निर्माण के लिए सर्वसम्मति से एक संचालन कमेटी का गठन किया गया…
