Author: Kalyan Kumar Gorai

कुमीर में दूसरे दिन आंदोलन से हटे ग्रामीण, मोर्चा संभाले जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से वार्ता के बाद खत्म किया धरना Patamda : मंगलवार को पटमदा के कुमीर गांव में हुई सड़क दुघर्टना के बाद हाइवा एवं उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर आंदोलन पर उतरे ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह से ही दूरी बना ली। देर रात तक धरने पर बैठने के बाद मुखिया समेत कई प्रमुख लोगों ने समर्थन देने पहुंचे जेएलकेएम कार्यकर्ताओं को आंदोलन का जिम्मा सौंप दिया। जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभालते हुए दोपहर तक धरना को जारी रखा। दोपहर के बाद दुबारा…

Read More

कुमीर में हुई दुर्घटना के 14 घंटे बाद भी हाइवा व चालक ग्रामीणों के कब्जे में, हो सकती है कार्रवाई Patamda: मंगलवार की सुबह कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमीर गांव में हुई सड़क दुघर्टना में दो छात्राओं के घायल होने के बाद विरोध में स्थानीय लोग रात के 10 बजे के बाद भी डटे रहे। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप के बावजूद पिछले 14 घंटे से सड़क पर जाम होने एवं दुर्घटना में शामिल हाइवा व उसके चालक को अपने कब्जे में रखने के मामले में कार्रवाई के संकेत मिलने लगे हैं। क्षेत्र के मुखिया की कार्यशैली से नाराज प्रशासन द्वारा कानून…

Read More

पटमदा में विद्युत ऊर्जा की चोरी के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी Patamda: मंगलवार को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटमदा बस्ती, बाजार एवं माचा गांव में कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टोका फंसाकर एवं मीटर बाईपास करते हुए विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े जाने पर 4 लोगों के खिलाफ पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान में मुख्य रूप से सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी, लाइन मैन सुरेश रजक एवं मोहम्मद महमूद आदि शामिल थे। सभी के खिलाफ 5500 की दर से विभाग को क्षति पहुंचाए…

Read More

विधायक मंगल कालिंदी ने कोल्ड स्टोरेज को चालू कराने की मांग की, सदन में उठाई आवाज Patamda: झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पटमदा के बामनी गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज को चालू कराने हेतु सरकार से मांग की है। विधायक ने कहा कि पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कृषि आधारित क्षेत्र है। किसानों की फसल के सुरक्षित रख-रखाव हेतु सरकार द्वारा पटमदा प्रखंड के बामनी गांव में एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया गया है। उक्त कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन 2024 में स्थानीय विधायक की उपस्थिति में किया गया है। सरकार द्वारा कोल्ड स्टोरेज…

Read More

पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में मंगलवार को कॉलेज के कला एवं संस्कृति विभाग व महिला क्लब के सौजन्य से वसंतोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कृष्णपद महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य कृष्ण पद महतो, उप प्राचार्य बिश्वनाथ महतो, शिक्षक प्रतिनिधि चंद्रशेखर महतो, बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ. गीता चक्रवर्ती, अभिराम महतो, डॉ. गौतम गोराई व श्रीकांत मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया जाता है। स्वागत भाषण बॉटनी…

Read More

सालबनी में बाहा पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा प्रखंड के लावा टोला सालबनी दिशोम जाहेर गाड़ में मंगलवार को हर साल की भांति इस साल भी प्रकृति का पर्व बारहा दिशोम बाहा बोंगा का आयोजन किया गया। माझी परगाना महाल व बारहा दिशोम पटमदा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा शामिल हुए। गांव के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए नायके बाबा पूर्ण चंद्र हेम्ब्रम, कुड़ाम नायके छुटुराम सोरेन व माझी बाबा अनाथ मुर्मू ने सुबह जाहेर…

Read More

डिमना लेक के पास हुई दुर्घटना में घायल टेम्पो चालक ने तोड़ा दम मृत टेम्पो चालक संतोष सिंह (फाइल फोटो)। Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक के पास सोमवार को टेम्पो और कार के बीच हुई टक्कर के बाद खाई में गिरने की घटना में गंभीर रूप से घायल टेम्पो चालक ने मंगलवार को एमजीएम में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। बोड़ाम थाना क्षेत्र की कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव निवासी रहे टेम्पो चालक संतोष सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह प्रतिदिन सुबह धोबनी गांव से टेम्पो में मजदूरों को लेकर जमशेदपुर जाता था और…

Read More

कांकीडीह -दांदूडीह मुख्य सड़क पर हाइवा की चपेट में आने से 2 छात्रा घायल, विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा – नहीं चलने देंगे भारी वाहन अस्पताल में इलाजरत एक छात्रा Patamda: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमीर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में दो छात्राएं घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल कांकीडीह स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया एवं बेहतर इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुखिया दीपक कोड़ा के मुताबिक कुमीर गांव निवासी मुचीराम महतो की दो बेटियां शेफाली महतो व नेपाली महतो साइकिल से स्कूल…

Read More

राज्य के गृह रक्षकों को भी दी जाएं पुलिस कर्मियों के समान वेतन और सुविधाएं : संजीव सरदार विधानसभा में अपनी बात रखते विधायक संजीव सरदार। राज्य के गृह रक्षकों में जगी आशा की किरण, विधायक संजीव सरदार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए झारखंड विधानसभा में उठाया बड़ा मुद्दा Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को एक बहुत महत्वपूर्ण मांग सदन में उठाया है। उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से सरकार से कहा कि राज्य के गृह रक्षक, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें अब तक…

Read More

कमलपुर में पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू Patamda: पटमदा प्रखंड के कमलपुर गांव में हर साल की भांति इस साल भी सोलोआना कमेटी की ओर से पंचम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुभारंभ सोमवार को सुबह हो गया। समापन शुक्रवार को होगा। संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों से छह कीर्तन मंडलियां कीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं। इसमें चांदबांदी हरिनाम संप्रदाय, (बांकुड़ा), श्रीगुरु नित्यानंद गौरहरि संप्रदाय (पश्चिम मेदनीपुर), तपन दास हरिनाम संप्रदाय (बांकुड़ा), नेपाल दास हरिनाम संप्रदाय (पुरुलिया), हेम दास हरिनाम संप्रदाय (पुरुलिया), पड़ाशिबना महिला संप्रदाय (पुरुलिया) व अधिकारी वैष्णव संप्रदाय कमलपुर शामिल हैं। पांच दिवसीय…

Read More