Author: Kalyan Kumar Gorai

अवैध शराब की चुलाई व बिक्री बंद कराने की मांग पर उत्पाद विभाग एवं बोड़ाम थाने को एसएचजी की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय में शिकायत को पहुंची ग्रामीण महिलाएं Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलम को शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग को लेकर सोमवार को एसएचजी से जुड़ी महिलाओं ने उत्पाद विभाग के कार्यालय व संबंधित थाना को सौंपा ज्ञापन है। गांव की महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि पिछले एक माह से पंचायत के विभिन्न गांवों में विभिन्न महिला समूह द्वारा घूम-घूम कर गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री…

Read More

पटमदा के 14 व बोड़ाम के 8 केंद्रों में कदाचारमुक्त संपन्न हुई 8वीं बोर्ड की परीक्षा, मध्य विद्यालय माचा में फूल देकर किया गया स्वागत Patamda : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित 8 वीं बोर्ड की परीक्षा सोमवार को पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न केंद्रों में कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। तनावमुक्त तथा कदाचार रहित परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मध्य विद्यालय माचा में केंद्राधीक्षक शिउली माजी ने परीक्षार्थियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। केंद्राधीक्षक की ओर से सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश…

Read More

अलकतरा फैक्ट्री के पास हुई दुर्घटना में बोड़ाम के 6 लोग घायल, टेम्पो और कार में सीधी टक्कर के बाद खाई में गिरी गाड़ियां Patamda: बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक से सटे अलकतरा फैक्ट्री के पास नाला में एक टेम्पो और कार गिर गई। घटना में टेम्पो पर सवार उसका चालक व बोड़ाम निवासी एक महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। जबकि अन्य करीब आधे दर्जन लोगों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बोड़ाम गांव निवासी पुष्पा गोप अपनी पुत्रवधु व बेटियों के साथ एक टेम्पो पर सवार होकर जमशेदपुर जा रही थी। टेम्पो के अलकतरा फैक्ट्री…

Read More

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने दांदूडीह में किया प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन Patamda: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल सोमवार को पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत के दांदूडीह गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सारथी कौशल विकास योजना से सिलाई कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण भी किया। बताते हैं कि सरकार द्वारा बेरोजगार युवक, युवती व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के…

Read More

ঝাড়খণ্ড বঙ্গভাষী সমন্বয় সমিতির 25 তম বর্ষে পদার্পণ উপলক্ষে শিশুদের মধ্যে পুরস্কার বিতরণ Jamshedpur: ঝাড়খণ্ড বঙ্গভাষী সমন্বয় সমিতির 25 তম বর্ষে পদার্পণ উপলক্ষে গত 26 শে জানুয়ারী, প্রজাতন্ত্র দিবসে সাকচি উচ্চ বিদ্যালয় (আমবাগান) প্রাঙ্গণে জামশেদপুরের বিভিন্ন স্কুলের শিশুদের মধ্যে একটি বৃহৎ চিত্রাঙ্কন প্রতিযোগিতার আয়োজন করা হয়েছিল। পূর্বনির্ধারিত কর্মসূচি অনুসারে, রবিবার সন্ধ্যায় এই চিত্রাঙ্কন প্রতিযোগিতার পুরস্কার বিতরণী অনুষ্ঠান ও একটি সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠানের আয়োজন করা হয়। এই অনুষ্ঠানে মোট চারটি বিভাগে 16 জন প্রতিযোগিদের মধ্যে পুরস্কার বিতরণ করা হয়। সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠানে শিশুদের দ্বারা পরিবেশিত সঙ্গীত ও নৃত্য উপস্থিত সকলকে মুগ্ধ করে। উক্ত অনুষ্ঠানটির শুভ উদ্বোধন করেন প্রধান অতিথি শ্রীমতী শ্যামলী মুখার্জি এবং…

Read More

न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से भारत की जीत पर जमकर हुई आतिशबाजी Patamda : भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टीम इंडिया का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इससे पहले भारत ने 2002 सौरव गांगुली की कप्तानी और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई में धमाकेदार जीत के साथ इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीता है। इस मैच में…

Read More

लकवाग्रस्त बांकादा के ग्राम प्रधान का निधन, पूर्व पार्षद स्वपन महतो ने जताया शोक भ्रमर सिंह (फाइल फोटो)। Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के बांकादा के ग्राम प्रधान भ्रमर सिंह का 67 वर्ष की उम्र में रविवार की शाम 7 बजे निधन हो गया। उन्हें दो दिनों पूर्व लकवा मार दिया था। जिसमें वह अपने घर पर ही बिस्तर से जमीन पर गिर गए थे और बेहोश हो गए थे। परिजनों ने पश्चिम बंगाल के कालीमाटी ले जाकर इलाज कराया लेकिन आज उन्होंने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो पत्नियों के अलावा एक…

Read More

किसान मित्रों ने मंत्री के नाम विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू को सौंपा ज्ञापन, विभागीय बहाली में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग Patamda: पटमदा प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान शनिवार को झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ ने विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू को कृषि मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि वर्तमान में राज्य में कार्यरत किसान मित्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए दिया जा रहा है जो कार्य के अनुसार काफी कम है। किसान मित्रों ने कहा कि उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाते हैं। किसान मित्रों ने सरकार से…

Read More

इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड में एसएस प्लस टू स्कूल पटमदा के छात्र तुषार मंडल ने किया क्वालीफाई, हर्ष तुषार मंडल (फाइल फोटो)। Patamda : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा के कक्षा 9 वीं के छात्र सह खेडुआ गांव निवासी तुषार मंडल ने भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि तुषार मंडल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार राशि से तुषार इंस्पायर्ड मानक अवॉर्ड की अगली प्रतियोगिता…

Read More

बामनी सबर टोला का जलमीनार एक साल से खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत Patamda : पटमदा के बामनी गांव के बड़डीह सबर टोला में 4000 लीटर की क्षमता वाले जलमीनार पिछले एक साल से खराब पड़ा हुआ है। इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के पास करने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके कारण सबर समुदाय के लोगों को एक किमी दूर से पेयजल लाना पड़ रहा है। जबकि स्नान करने के गोबरघुसी गांव के तालाब में जाना पड़ता है। अभी गर्मी का मौसम आने वाला है, ऐसे में इनकी परेशानी और बढ़ने…

Read More