Author: Kalyan Kumar Gorai

पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाने में भूमि विवाद समाधान दिवस कार्यक्रम, 4 मामलों का हुआ निपटारा पटमदा थाना परिसर Patamda : जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर थाने में बुधवार को भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पटमदा प्रखंड अंतर्गत पटमदा थाने में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास व थाना प्रभारी करमपाल भगत की मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित 4 मामले आए। जिसमें से एक मामले का तत्काल समाधान किया गया। जबकि तीन मामला प्रक्रियाधीन है। कमलपुर थाना परिसर कमलपुर थाने में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास…

Read More

नाकाफी साबित हो रही 200 यूनिट की मुफ्त बिजली योजना, हुकिंग कर बोड़ाम में चला रहे थे एसी, कार्रवाई Patamda: राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक जनता के लिए 200 यूनिट की मुफ्त बिजली योजना को बरकरार रखा है ताकि गरीब परिवार के लोग भी अपने घरों में विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर सके और उनके घर में रोशनी पहुंचे। लेकिन उपभोक्ताओं की बात करें तो उनके लिए 200 यूनिट की बिजली भी नाकाफी साबित हो रही है। क्योंकि उन्हें सिर्फ बिजली के बॉल्ब और पंखे ही नहीं चलाना है बल्कि मुफ्त की बिजली में…

Read More

झामुमो कार्यकर्ता के विवाह समारोह में पोटका विधायक की धर्मपत्नी व जुगसलाई विधायक के प्रतिनिधि हुए शामिल Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव निवासी झामुमो के युवा कार्यकर्ता रजनीकांत सिंह के शादी समारोह में मंगलवार को जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी के प्रतिनिधि के रूप में झामुमो नेता चंद्रकेतु हेंब्रम व अंगद सिंह बधाई देने पहुंचे। इस संबंध में अंगद सिंह ने बताया कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चलने की वजह से विधायक शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि रजनीकांत पार्टी कार्यकर्ता के साथ -साथ एक अच्छा क्रिकेटर भी हैं। इसलिए विधायक की ओर से नवदंपति को बधाई दी…

Read More

एडीसी के निर्देश पर अंचल कार्यालय रेस, दाखिल-खारिज व सीमांकन के लंबित मामलों का निष्पादन 30 तक करने का निर्देश, प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी में लगेगा कैंप Patamda : जिला राजस्व विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मंगलवार को पटमदा अंचल कार्यालय में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में अंचल निरीक्षक व हल्का कर्मचारियो के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान दाखिल खारिज के 40 लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन, लगान वसूली के लिए क्षेत्र में प्रचार-प्रसार, लंबित सीमांकन का निपटारा 30 मार्च तक पूर्ण करने का कर्मचारियों को निर्देश…

Read More

विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में उठाया बोड़ाम के बालिका आवासीय विद्यालय का मामला Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को षष्ठम झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल के दौरान बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव के निर्माणाधीन झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का मामला उठाया। सदन में विधायक ने कहा कि बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव में कस्तूरबा गांधी (झारखंड) बालिका आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण हेतु तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति 2016 को मिली थी। 2018 में संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य ठीक से न करने एवं ससमय काम पूरा नहीं…

Read More

पटमदा में जेएलकेएम ने सांसद सुनील महतो को दी श्रद्धांजलि Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पटमदा प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने मंगलवार को पटमदा के रांगाटांड़ मोड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने कहा कि 18 वर्ष हो जाने के बाद भी सांसद सुनील महतो के हत्या के कारणों का पता नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उनके हत्या की एनआईए जांच हो ताकि हत्या के कारणों के साथ -साथ साजिशकर्ता…

Read More

कोंकादासा में हाथियों ने मचाया उत्पात, स्कूल से चावल व दो घरों की दीवार तोड़कर खाया धान Patamda : : दलमा की तराई पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोंकादासा के मिड डे मील का चावल व दाल को सोमवार की देर रात किचन का दरवाजा तोड़कर जंगली हाथियों ने अपना निवाला बनाया। इसके अलावा गांव के कालीपद हांसदा व मितन सिंह के मिट्टी के घरों की दीवार तोड़कर धान खा गए। इस घटना में घर के भीतर सोए हुए परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मंगलवार की सुबह गांव के सुशील सिंह ने स्कूल के शिक्षक गोवर्धन…

Read More

दांत निकलवाने वाले गरीब मरीज के गलत उपचार का आरोप, गंभीर बीमारी से पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग पर अवध डेंटल कॉलेज में धरना-प्रदर्शन Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी गांव निवासी बुद्धेश्वर माहली को न्याय दिलाने की मांग पर मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता के नेतृत्व में अवध डेंटल कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि अवध डेंटल कॉलेज में पिछले कई महीनों पूर्व दांत निकलवाने के क्रम में बरती गई लापरवाही के कारण बुद्धेश्वर गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। धरना के दौरान कॉलेज के डायरेक्टर…

Read More

गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में 9500 सीएफटी बालू जब्त, प्राथमिकी दर्ज प्रतीकात्मक तस्वीर Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा पुलिस द्वारा सोमवार को बालू के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के भालकी मौजा में लघु खनिज बालू का अवैध भण्डारण पाया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में बालू लघु खनिज का अवैध भण्डारण एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा (काशीडीह) निवासी हरेराम टुडू द्वारा अवैध भण्डारण किए जाने की जानकारी सामने आई। इस संबंध में गुड़बांदा थाना में अवैध माइनिंग निवारण अधिनियम के तहत केस संख्या 06/25 दर्ज किया गया…

Read More

कालिंदी ने सदन में उठाया छोटाबांकी डैम के सौंदर्यीकरण का मामला Patamda: षष्ठम झारखंड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पलासबनी पंचायत के छोटाबांकी डैम के सौंदर्यीकरण करने का मामला सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि छोटाबांकी डैम सुंदर वादियों के बीच अवस्थित है। यहां झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। परंतु उक्त डैम के सौंदर्याकरण, डैम तक पहुंच पथ का चौड़ीकरण तथा पर्यटकों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं रहने के कारण पर्यटकों में…

Read More