- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
दुस्साहस : हलुदबनी पुलिस कैम्प के बगल से सवारी टेम्पो की चोरी, बोड़ाम थाने में प्राथमिकी दर्ज Patamda: इसे चोरों का दुस्साहस कहें या पुलिस को खुलेआम चुनौती। लेकिन एक ताजा मामले ने बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित हलुदबनी ओपी के पुलिसकर्मियों समेत थाना प्रभारी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रविवार की देर रात हलुदबनी ओपी के दूसरे छोर यानी गेट से सिर्फ 30 फीट की दूरी पर खड़ा एक सवारी टेम्पो की अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली है। इस संबंध में भुक्तभोगी हलुदबनी गांव निवासी संजय तंतुबाई ने बोड़ाम थाना में…
शिक्षा मंत्री ने सिंहपुरा में किया चेकडैम निर्माण योजना का शिलान्यास Gurabanda : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गुड़ाबांदा के सिंहपुरा पंचायत स्थित नागरापाल में रविवार को चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। लघु सिंचाई विभाग द्वारा 67 लाख की लागत से चाकड़ी नाला पर चेकडैम का निर्माण संवेदक जय मां सत्य वाहिनी के माध्यम से किया जायेगा। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मौके पर कहा कि ग्रामीण वर्षों से चेकडैम निर्माण की मांग कर रहे थे। चेकडैम के निर्माण से कृषि कार्य के लिए सालभर पानी उपलब्ध होगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को…
बोड़ाम के लावजोड़ा में 24 प्रहर अखंड राधानाम संकीर्तन शुरू Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव में हर साल की भांति इस साल भी राधागोविंद मंदिर में सोलआना कमेटी की ओर से 24 प्रहर अखंड राधानाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को हुआ। नाम संकीर्तन बुधवार को धूलट के साथ समापन होगा। कमेटी के सदस्य निताई चंद्र गोराई ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न क्षेत्रों के छह कीर्तन मंडलियां शामिल हैं। इसमें प्रफुल्ल दास संप्रदाय (बेलडीह, बोड़ाम), राहुल गोस्वामी (गोसाईडीह, मानबाजार), भाई -भाई संप्रदाय धीरेन महन्त (छागुलिया, बांकुड़ा), कर्णदेव बाउरी संप्रदाय (बेलियासोल, बांकुड़ा), नेपाल दास संप्रदाय (सोनादह, बाराबाजार),…
खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी है: महाबीर मुर्मू Jamshedpur: 27वां काचा दारहा तुपनय घाट पूजा के शुभ अवसर पर आदिम सागेन अखड़ा काचा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच वीर डिबा किशुन मेमोरियल सोसायटी जिलिंगगोड़ा बनाम साइलेंट किलर मातकोमडीह के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति के बाद दोनों टीमें बराबरी पर होने की वजह से ट्राइबेकर द्वारा फाइनल मैच का…
बाइक की छिनतई कर भागने के आरोप में भीड़ ने किया युवकों पर हमला, हाथीखेदा मंदिर से लौट रहे जमशेदपुर के युवकों की थाना प्रभारी ने बचाई जान, जानें क्या है पूरा मामला बेलटांड़ चौक पर खड़ी कार व जब्त बाइक। Patamda: रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़ चौक में भीड़ ने जमशेदपुर के कुछ युवकों की जमकर पिटाई कर दी। गनीमत यह रही कि सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी करमपाल भगत व स्थानीय कुछ लोगों ने उनकी जान बचा ली अन्यथा यह घटना मॉब लिंचिंग की हो जाती। थाना प्रभारी करमपाल भगत को जैसे…
डुमरिया-भागाबांदी पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्र में बढ़ी रौनक Dumaria: डुमरिया प्रखंड की जीवनरेखा मानी जाने वाली डुमरिया-भागाबांदी सड़क का चौड़ीकरण और कालीकरण का कार्य होने लगा है। पक्की सड़क निर्माण कार्य अब तीव्र गति के साथ किया जा रहा है। वर्षों तक इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क का दंश झेला है। कालीकरण का कार्य होने से ग्रामीणों में खुशी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण लगभग 55 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। डुमरिया से पोटका के कोवाली तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। कोवाली से भागाबांदी तक…
गुड़ाबांदा में बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, घायल Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुचरीशोल गांव में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में जियान गांव निवासी रुई मुंडा घायल हो गए। वह शनिवार को घर से निकलकर किसी काम से मुचरीशोल की ओर जा रहे थे और मुख्य सड़क पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजने हेतु एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल किया। एंबुलेंस नहीं मिलने पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने घायल रुई मुंडा को इलाज…
ड्यूटी से हमेशा गायब रहती कांकू उप स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ, सीएस ने मांगा स्पष्टीकरण Patamda: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे पटमदा प्रखंड के कांकू उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) श्रीमती संगीता कुमारी को जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत है कि संगीता कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के हमेशा अपने पदस्थापित स्थान से गायब रहती हैं और इसकी सूचना जिले के उपायुक्त के संज्ञान में आया है। पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के वरीय पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र भ्रमण…
पटमदा के माहलीपाड़ा में शहीद निर्मल महतो स्मृति मेला संपन्न, जाल्ला के वसंत सोरेन को पहला पुरस्कार Patamda: पटमदा के चड़कपाथर मोड़ माहलीपाड़ा गांव में शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो स्मृति मेला का आयोजन किया गया। इसमें हर साल की भांति इस साल भी छऊ नृत्य एवं मुर्गा पाड़ा शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। मेला में मुर्गा पाड़ा के विजेता जाल्ला गांव निवासी बसंत सोरेन को जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर मुखिया जामिनी बेसरा, झामुमो नेता समीर महतो, बिंदु वाला महतो, मकसूद अंसारी, विभूति महतो, वैशिष्ठ महतो, श्रावण राजवाड़, सुनील महतो समेत…
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: जन्मदिन पर प्राचार्य ने किए पौधों का वितरण
एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: जन्मदिन पर प्राचार्य ने किए पौधों का वितरण एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को पौधा देते प्राचार्य। Patamda : एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने शनिवार को अपने जन्म दिवस के मौके पर एक अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फलदार पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु प्रदूषण को कम…
