- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम में सीएससी व बीसी प्वाइंट से शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकरूडीह निर्मल महतो चौक स्थित सीएससी एवं ग्रामीण बैंक के बीसी प्वाइंट से अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार की रात को शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली गई है। इसकी जानकारी सीएससी संचालक परितोष महतो को मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे हुई। इस संबंध में कदमजोड़ा गांव निवासी परितोष महतो ने बताया कि वह अन्य दिनों की भांति सोमवार को भी 10 बजे सीएसएसी सेंटर खोलने के बाद शाम करीब 6 बजे शटर का…
दगड़ीगोड़ा प्राथमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू Patamda : पटमदा प्रखंड के माचा संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दगड़ीगोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षक के रूप में मौजूद संकुल साधनसेवी (सीआरपी) मनोरंजन गोराई के द्वारा विभिन्न विषयों पर सदस्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से बाल अधिकार अधिनियम, जीने, विकास, संरक्षण, सहभागिता, शिक्षा एवं वाचन का अधिकार के साथ-साथ प्रबंधन समिति की संरचना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस संबंध में प्रधान शिक्षक गोपेश्वर रजक…
पटमदा के 4 स्कूलों के 160 बच्चों को मिला उन्नति का पहिया Patamda: पटमदा प्रखंड परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा उन्नति का पहिया योजना के तहत आवंटित पटमदा के गेंगाडा, बांगुड़दा, गोपालपुर व काश्मार स्कूल के 160 छात्र- छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइकिल उपलब्ध कराई गई है ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी विधायक मंगल कालिंदी के हाथों सैंकड़ों विद्यार्थियों के बीच…
पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में सोमवार को कॉलेज में अध्ययनरत राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के अभिभावकों के संग शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एनईपी के तहत पाठ्यक्रम में हुए परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक अभिभावकों के संग चर्चा की गई। अध्ययन हेतु विभिन्न पत्रों के बारे में भी अभिभावकों को सूचित किया गया। शिक्षकों ने कॉलेज में विद्यार्थियों को नियमित भेजने तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, राजनीति विज्ञान विभाग के दोनों शिक्षक…
गुड़ाबांदा में ट्रेक्टर पलटने से चालक गंभीर, एमजीएम रेफर Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के सुंड़गी गांव के पास सोमवार को एक बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए धालभुमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। घायल चालक की पहचान मुड़ाकाटी निवासी दासो सोरेन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बालू लदा एक ट्रैक्टर रेड़ुआ से धालभुमगढ़ की ओर जा रहा था। सुड़गी गांव के छोटा नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से…
भूला स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय कुमार का स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाई Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूला के प्रधानाध्यापक अजय कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद उनका स्थानांतरण पोटका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हितकू में हो जाने पर सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक अजय कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूला में 2013 में योगदान किया था और 12 वर्षों तक सेवा दी।…
पटमदा में एसबीआई से केसीसी का लोन लेना किसानों को पड़ रहा है महंगा, 7 माह से लगा रहे हैं चक्कर Patamda: केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आयवृद्धि के लिए 5 लाख रुपए तक का केसीसी ऋण देने का प्रावधान किया है। लेकिन पटमदा के विभिन्न गांवों के किसानों को भारतीय स्टेट बैंक की पटमदा शाखा से लोन लेना महंगा साबित हो रहा है। बामनी गांव निवासी आदिवासी किसान रवि माझी का कहना है कि पिछले 7 माह से लगातार बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आज तक लोन तो मिला नहीं बल्कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी…
पपीता की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, उद्यान विभाग करेगा मदद Jamshedpur: खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों को कम समय में अच्छी आय के लिए पपीते की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के करीब 500 से अधिक किसान इससे लाभान्वित होंगे। मौसम और बाजार में अच्छा मुनाफा नहीं होने के कारण जिले में किसानों की कृषि के प्रति अरुचि देखते हुए विभाग उन्हें अधिक मुनाफा दिलाकर खेती से जोड़े रखने का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने के उद्येश्य से विभाग द्वारा किसानों को पपीता की खेती कराई…
बचपन की यादों को ताजा करने 6 दशक बाद मिले रामकृष्ण मिशन एवं केएमपीएम के सहपाठी, कल्याणकारी कार्य करने का संकल्प Jamshedpur : बिस्टुपुर के मिलानी हॉल में 1965-66 बैच के रामकृष्ण मिशन एवं केएमपीएम स्कूल के सहपाठी रविवार को एक जगह पर मिले। करीब 60 वर्षों के बाद मिलने पर गले लगाकर एक दूसरे की खुशियों को साझा किया। रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलने वाले, इन दोस्तों ने, आज एक सामाजिक गोष्ठी सह पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर से लेकर, विलासपुर छत्तीसगढ़ के भी सहपाठी (दिनेश कुमार बोस- सीए )…
रजक समाज ने समारोहपूर्वक मनाई संत गाडगे बाबा की 149 वीं जयंती Jamshedpur : रविवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से कुड़ी मोहंती सभागार कदमा में रजक समाज के द्वारा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अजय रजक के नेतृत्व में संत गाडगे बाबा की 149 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांके के विधायक सुरेश बैठा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला शाखा के सदस्यों ने संत गाडगे बाबा और डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर नाट्य प्रस्तुती दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समाज में गाडगे बाबा के…
