- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
पटमदा में पेसा कानून पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, राज्य में जल्द लागू करने की मांग Patamda: पटमदा के लावा निताई सिंह भवन में रविवार को माझी परगाना महाल एवं जन अधिकार मंच पटमदा की ओर से एक दिवसीय पेसा कानून प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संविधान विशेषज्ञ विजय कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा हांसदा शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि विजय कुजूर ने उपस्थित लोगों को पेसा कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदे के बारे में भी लोगों को समझाया। इस…
नहीं रहे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कॉमरेड रंगलाल उर्फ मास्टर दा, सैकड़ों लोगों ने जताया शोक रंगलाल महतो (फाइल फोटो)। पटमदा में सीपीआई के संस्थापक सदस्य थे 78 वर्षीय रंगलाल महतो मजदूर हित में कर चुके हैं आंदोलन, 2 बार जा चुके हजारीबाग सेंट्रल जेल Patamda : पटमदा के कुमीर गांव निवासी रहे सीपीआई कॉमरेड रंगलाल महतो (78) का शनिवार की रात करीब 1 बजे कांकीडीह स्थित लिटिल हॉट अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस संबंध में गांव के प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि वैश्विक…
खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है : महाबीर मुर्मू Jamshedpur : एएएमएमएम छोटा गोविंदपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल व वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह में रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल प्रतियोगिता में सुभाश्री डोमजुड़ी बनाम गोप ब्रदर्स के बीच खेला गया। सुभाश्री डोमजुड़ी फुटबॉल टीम विजेता और गोप ब्रदर्स टीम उप विजेता बनी। मौके पर महाबीर मुर्मू के हाथों विजेता टीम को 30 किलो खस्सी और…
सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय कदम : राजकुमार सिंह पटमदा के लावा में 19 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार Patamda: सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है। इसमें खासकर वैसे लोग लाभान्वित हो रहे हैं जो समय पर इस संस्कार के आयोजन हेतु आर्थिक तंगी के कारण सक्षम नहीं हो पाते हैं। झारखंड बैष्णव बैरागी समिति ने समाज के उत्थान के लिए जो बीड़ा उठाया है यह सचमुच प्रशंसनीय है। इसके लिए झारखंड बैष्णव बैरागी समिति पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड कमेटी को साधुवाद देते हैं। यह बातें रविवार को पटमदा के लावा गांव में आयोजित सामूहिक…
बोड़ाम में खस्सी चोरी करते 2 पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, 2 की तलाश जारी पुलिस द्वारा जब्त बाइक Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा गांव में शनिवार की रात करीब 2 बजे खस्सी चोरी करते हुए रंगेहाथों दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके 2 और साथी भागने में सफल रहे। इसके बाद बोड़ाम थाना प्रभारी को सूचित करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में ओलिडीह, मानगो निवासी कार्तिक उरांव एवं उसका एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी है। ग्रामीणों ने चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस…
बारिश से पेनादा स्कूल के पास जलजमाव, बच्चों की बढ़ी परेशानी Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत गौरडीह पंचायत के पेनादा प्राथमिक विद्यालय का मुख्य गेट से लेकर पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। गुरुवार को सुबह हुई बारिश के बाद से ही विद्यालय परिसर में जलजमाव हो गया था जिसके कारण शुक्रवार एवं शनिवार को बच्चों को विद्यालय भवन में प्रवेश करने में परेशानी हुई। वहीं शनिवार को दोपहर से देर शाम तक हुई बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई। इस संबंध में गौरडीह पंचायत के उप मुखिया पूर्ण चंद्र महतो ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान…
पटमदा में अनियंत्रित जेसीबी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घायल Patamda: टाटा पटमदा मुख्य सड़क पर बेलटांड़ चौक के समीप शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे हुई एक सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गए जबकि इस घटना में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि पटमदा बाजार निवासी मधुसूदन मोदक (39) अपनी स्कूटी पर बेलटांड़ चौक स्थित अपनी दुकान आ रहे थे। बेलटांड़ से पटमदा की ओर आ रहा एक अनियंत्रित जेसीबी ने गलत दिशा में जाकर स्कूटी पर टक्कर मार दी। इस घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने…
चाकुलिया में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, दोनों की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस Ghatshila : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू पंचायत के जोड़िसा गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां बकरी चोरी के लिए शुक्रवार की रात घर में घुसे दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जोड़िसा गांव में दो युवक हरगोविंद नायक के शख्स के घर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। इस दौरान बकरी के गले में बंधी घंटी बज गई जिससे हरगोविंद की नींद देर रात खुल गई।…
बोड़ाम में बासूली बाबा की वार्षिक पूजा कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु, खुशहाली की कामना Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोंटा – बोड़ाम मुख्य सड़क पर चिमटी गांव के समीप स्थित बाबा बासूली थान में हर साल की भांति इस साल भी क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई। सुबह छह बजे से शुरू हुई पूजा अर्चना शाम तक जारी रही। इस दौरान करीब एक किमी तक दोनों ओर से श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी और व्रतियों ने शांतिपूर्ण तरीके से बासुली ठाकुर की आराधना की। इसमें लोगों ने अपने परिवार की सुख, शांति…
डीसी के निर्देश पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व एसडीओ समेत कई अधिकारियों ने किया जैक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण Jamshedpur: जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला नीत निखिल सुरीन, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा परीक्षा केन्द्रों…
