Author: Kalyan Kumar Gorai

एमजीएम अस्पताल : एजेंसी बदली तो 108 एंबुलेंस को नहीं मिल रही ऑक्सीजन, मरीजों को 5 हजार देकर निजी एंबुलेंस से जाना पड़ रहा है रिम्स Jamshedpur : बाराद्वारी निवासी शहनाज बानो की बहन रजिया खातून को सिर में चोट लगने के कारण एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को रिम्स रेफर कर दिया। उनलोगों ने 108 एंबुलेंस से संपर्क किया तो पता चला कि उसमें ऑक्सीजन ही नहीं है। कहा गया कि यदि वे खुद ऑक्सीजन की व्यवस्था कर लें तो 108 एंबुलेंस में मरीज…

Read More

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 90वीं बैठक में बोले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर : केसीसी ऋण पर ब्याज दर घटाएं बैंक Ranchi: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों से लिए जाने वाले ब्याज की दर पर चिंता जताई। उन्होंने बैंकों को केसीसी ऋण पर ब्याज दर कम करने के लिए कहा। कहा कि वर्तमान में केसीसी ऋण पर ब्याज दर 7 प्रतिशत है, यह किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए चुनौती है। खासकर तब जब मंत्रियों को दिए जाने वाले वाहन ऋण की ब्याज दर 4 प्रतिशत है। वे शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में राज्यस्तरीय…

Read More

महाकुम्भ में 33वें दिन संगम स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार National Desk: महाकुम्भ में स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ पार कर गई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पूर्व के किसी भी कुम्भ, महाकुम्भ में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान नहीं किया। खास बात यह है कि 50 करोड़ का आंकड़ा मेला अवधि पूरी होने से पूर्व ही पार हो गया है। मेला अभी 26 फरवरी तक है। उस दिन महाशिवरात्रि का स्नान होना है। अभी 12 दिन बचे हुए हैं। छह में पांच प्रमुख स्नान पर्वों के समाप्त…

Read More

बांग्लादेशी आतंकी ने पाकुड़ में दी ट्रेनिंग, जांच में जुटा एटीएस प्रतीकात्मक तस्वीर Ranchi : बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद वहां के प्रतिबंधित संगठन भारत विरोधी साजिश रच रहे हैं। इसका खुलासा झारखंड एटीएस को मिली एक सूचना से हुआ है। एटीएस को सूचना मिली है कि बांग्लादेश का प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़ा आतंकी अब्दुल मम्मुन मुर्शिदाबाद के धुलिया के रास्ते बांग्लादेश सीमा पार कर जनवरी में पाकुड़ आया था। यहां उसने जेएएचए नामक एक संगठन के साथ बैठक की। बैठक में बंगाल और पाकुड़ के कई संदिग्ध शामिल हुए। इसके बाद उसने…

Read More

बोड़ाम के भूनी में किसान मेला आयोजित Patamda: टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर और बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट बोड़ाम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के भूनी कोटेश्वरी मंदिर के सामने तालाब आधारित समेकित कृषि प्रणाली से जुड़े किसानों के लिए किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला का मुख्य उद्देश्य था किसानों को समेकित कृषि प्रणाली की ओर प्रेरित करना। किसान भाई बहनों को मुकरुडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललित हांसदा, पंसस प्रतिनिधि अरुण चन्द्र महतो और टीएसएफ के शपार्थ सारथी ने किसानों को संबोधित किया। तालाब आधारित प्रणाली को अपनाकर किसान आनेवाले पीढ़ी की जीवन शैली को कैसे…

Read More

भूला मोड़ में युवाओं ने दी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि Patamda: बोड़ाम प्रखंड के भूला मोड़ में शुक्रवार को स्थानीय युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं ने 40 जवानों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही जवानों के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मौन धारण किया। इस दौरान बोड़ाम बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध महतो, कल्लोल कर्मकार, राजनीकांत सिंह, मंगल राम सहिस, देवाशीष मुखर्जी, सोनू बनर्जी, जीवन सिंह,…

Read More

आंधारझोर में संत रविदास जयंती पर आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी Patamda : बोड़ाम प्रखंड के आंधारझोर गांव में संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंदिर में मत्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। इस दौरान बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, काजल सिंह, विनय मंडल, आदित्य कुंभकार, विशाल दास व विष्णुपद गोराई समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Read More

बिड़रा पुस्तकालय संचालन कमेटी के अध्यक्ष बने विजय महतो Patamda: पटमदा प्रखंड की बिड़रा पंचायत अंतर्गत माचा मध्य विद्यालय मैदान में ग्राम प्रधान विकास चंद्र महतो की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन हुआ । ग्राम प्रधान विकास चंद्र महतो ने बताया कि जिला परिषद मद से बिड़रा ग्राम विकास भवन में पुस्तकालय के नाम पर हजारों रुपयों की किताबें, कंप्यूटर आदि सामग्री पड़ी हुई है। ग्राम सभा में बंद पड़े पुस्तकालय को पुनः संचालन करने का फैसला लिया गया। इसके लिए संचालन कमिटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष विजय महतो, सचिव विप्लब महतो, कोषाध्यक्ष उत्तम रजक, सह…

Read More

पटमदा के प्रसिद्ध चुटियाबुरु पूजा के मौके पर आयोजित 3 दिवसीय मेले में उमड़े लोग Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत धुसरा गांव में को हर साल की भांति इस साल भी गुरुवार को ग्रामीणों ने सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए चुटियाबुरु ठाकुर की पूजा अर्चना की। इसमें धुसरा, पलमा, चांपीर व बुरूडीह के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लाया रवि सबर एवं सहयोगी के रूप में शामिल धनंजय सबर व हरेन सबर ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने दर्जनों बकरा, कबूतर व मुर्गे की बलि चढ़ाई। इस…

Read More

बोड़ाम में खलिहान में आग लगने से हजारों का नुकसान Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़ासुसनी गांव में शुक्रवार की दोपहर को किसान दिलीप कुंभकार के खलिहान में अचानक लगी आग से हजारों का पुआल जलकर स्वाहा हो गया। खलियान में स्थित पुआल के ढेर में आग कैसे लगी, किसी को जानकारी नहीं है। खलिहान से जब आग का धुआं उठा तो लोगों की नजर उस ओर गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की सहायता से आग पर काबू पाया गया।…

Read More