Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के चिमटी में मिले पंजे के निशान, कोंकाधासा के रास्ते दलमा पहुंचा बाघ Patamda : बोड़ाम प्रखंड के चिमटी होते कोंकाधासा के रास्ते एक माह में तीसरी बार दलमा के घने जंगलों में घुसा बाघ। गुरुवार की सुबह चिमटी व कोंकाधासा के बीच बाघ के पंजे का निशान मिलने से ग्रामीण काफी दहशत में है। हाल में ही बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलडीह पंचायत के जारकी एवं गोबरलाद टोला में बाघ के पंजे के निशान मिले थे। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को प्रभारी फॉरेस्टर अंकित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेतला से आए बाघ पकड़ने के स्पॉट तापस,…

Read More

पटमदा में झारखंड वैष्णव बैरागी समिति का सामूहिक उपनयन कार्यक्रम 23 को, तैयारी जोरों पर Patamda: हर साल की भांति इस साल भी 23 फरवरी को झारखंड वैष्णव बैरागी समिति की ओर से पटमदा के लावा गांव में सामूहिक उपनयन कार्यक्रम तय किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समिति के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में समिति के सदस्य उज्ज्वल कांति दास एवं विश्वामित्र दास ने बताया कि सामूहिक उपनयन (जनेऊ) सह सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को…

Read More

शॉर्ट सर्किट से मकान सह दुकान में लगी भीषण आग, दंपती की दर्दनाक मौत Ranchi: रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के डिबाडीह गांव में एक घर में लगी भीषण आग में बुधवार की देर रात एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर सोनाहातु पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घर में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। गांव में बाइक मिस्त्री का काम करने वाले 46 वर्षीय रंजीत साहू और उनकी पत्नी 42 वर्षीय मीना देवी की आग में जलने की वजह से…

Read More

प्रयागराज महाकुंभ: हेलीकॉप्टर और चार्टर विमान से डुबकी लगाने पहुंच रहे श्रद्धालु National Desk: महाकुम्भ की आभा लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु हेलीकॉप्टर बुक कर सीधे संगमनगरी ही नहीं पहुंच रहे बल्कि वाराणसी, चित्रकूट और अयोध्या भी जा रहे हैं। भारी भीड़ के कारण वाराणसी के 22 लोगों ने संगम स्नान के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं लीं। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड और फ्लाई ओला के सहयोग से प्रयागराज एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। यहां 35…

Read More

साउथ प्वाइंट स्कूल के 6 विद्यार्थियों को मिली जेईई मेन में सफलता, हर्ष Patamda: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के पहले संस्करण (जनवरी सत्र) की मेधा सूची मंगलवार को जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा में इस बार साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के कुल छह विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इसमें अरिजीत मंडल (99.65 %), साहिल जूनेजा (91.73 %), नूर फातमा (95.97 %), विवेक वर्णवाल, (98.29 %) , प्रत्युष (91.4 %) एवं यश (85 %) शामिल हैं। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा व प्राचार्य…

Read More

सेवानिवृत्त व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए शिक्षा मंत्री रामदास के हाथों सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल को सम्मानित करते मंत्री रामदास सोरेन। Jamshedpur: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम इकाई की ओर से बुधवार को आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा में आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक वन भोजन सह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने शिक्षा मंत्री को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए उसे पूरा करने का आग्रह किया। मंत्री ने सभी जायज मांगों को पूरा करने का विश्वास दिलाया। मौके…

Read More

बिदु चांदान धोरोमगाढ़ चतराबुरु में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मदन मोहन प्रार्थना करते मदन मोहन सोरेन। Jamshedpur: घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत अंतर्गत बिदु चांदान धोरोमगाढ़ चतराबुरु में माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को हुई पूजा-अर्चना में भारत आदिवासी पार्टी के नेता मदन मोहन सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ महाप्रसाद भी ग्रहण किया। मौके पर मदन मोहन सोरेन ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने अपनी मातृभाषा से शिक्षा ग्रहण करने के लिए अथक प्रयास किया। ओल चिकि से शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपनी मातृभाषा का आत्मसम्मान बढ़ाया। विदित हो कि…

Read More

माघी पूर्णिमा पर डॉ. ज्योति कुमारी ने संजय चौधरी एवं अरिजीत सरकार को सहयोगी मित्र सम्मान से किया सम्मानित Jamshedpur : निरंतर सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करने के लिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी एवं टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को डॉ. ज्योति कुमारी ने सहयोगी मित्र सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. ज्योति उनकी पूरी टीम के कार्य से प्रभावित हैं। इस पावन बेला पर शहर के जाने-माने समाजसेवी डाॅ. विजय मोहन सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों ने अपने संकल्पों के अनुसार हर एक सम्मान को अपनी टीम के…

Read More

अब नक्सल प्रभावित पटमदा, बोड़ाम, गुड़ाबांदा, डुमरिया व घाटशिला क्षेत्र के युवाओं को पुलिस व सेना में बहाली के लिए मिलेगा प्रशिक्षण प्रतीकात्मक तस्वीर Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के नक्सलियों पर नकेल के बाद पुलिस ने अब प्रभावित इलाके के युवाओं के भविष्य को संवारने का जिम्मा उठाया है। इन युवाओं को पुलिस, सेना और अर्द्ध सैनिक बलों में बहाली के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए अस्थाई प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस प्रशिक्षण केंद्र में युवाओं को शारीरिक के साथ लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। पुलिस का यह केंद्र थानेवार तैयार किया जाएगा और इस पर वरीय अधिकारी…

Read More

मुकरूडीह में आयोजित सबर महिला छऊ नृत्य कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ Patamda: बंगाल सीमा से सटे बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे सबर महिला छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इसमें फतेपुर, बराबजार की रेखा रानी सबर एवं पुंडरू, मानबाजार की गीता रानी सबर की टीम ने रात्रि 12 बजे तक अपनी छऊ कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला को सफल बनाने में मुकरूडीह…

Read More