- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
अगलगी से जोड़सा में तैयार अरहर के पौधे झुलसे, हजारों का नुकसान Patamda : पटमदा प्रखंड के जोड़सा गांव के किसान अर्जुन कुंभकार की जमीन पर बीती रात किसी कारणवश आग लग जाने से उसमें तैयार अरहर के पौधे झुलस गए हैं। इस घटना में खेती बर्बाद होने से किसान को हजारों का नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में किसान अर्जुन ने बताया कि खाड़िया डूंगरी स्थित गोड़ा में उन्होंने विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ-साथ करीब एक बीघा जमीन में दलहन की खेती की है। लेकिन बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में फसल बर्बाद हो गई।
पटमदा के जोड़सा कुम्हार पाड़ा में हुई भानसिंह पूजा Patamda : पटमदा प्रखंड के सुदूरवर्ती जोड़सा गांव के कुम्हार पाड़ा में माघ महीने के अंतिम रविवार को हर साल की भांति इस साल भी दर्जनों परिवारों ने सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए भानसिंह देवता की पूजा अर्चना की। पुजारी स्वरूप कुंभकार एवं सहयोगी के रूप में मनोरंजन कुंभकार, भीष्मनाथ कुंभकार एवं शशधर कुंभकार ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। पुजारी स्वरूप कुंभकार ने बताया कि भानसिंह देवता के समक्ष सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है। इस दौरान मन्नतें पूरी होने…
बोड़ाम के खोखरो पहाड़िया टोला में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के सौजन्य से रविवार को समाजसेवी ईशान चंद्र गोप के नेतृत्व में बोड़ाम प्रखंड के खोखरो पहाड़िया टोला एवं बुरु बहाल में गरीब एवं असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। श्री गोप ने बताया कि ठंड को देखते हुए विधायक ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराया था। पार्टी कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चिन्हित करते हुए कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, छुटुलाल हांसदा, मुखिया अजब सिंह, चित्त गोप,…
माघ पूजा कर आदिवासी समुदाय मनाते हैं नव वर्ष : महाबीर मुर्मू Jamshedpur: रविवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह गांव में बड़े ही भक्तिपूर्ण माहौल में श्रद्धा के साथ ईष्ट देवता मारांग बुरु, ग्राम देवता, जाहेर आयो, मोड़, तुरुई देवी देवताओं की पूजा-अर्चना गांव के नायके बाबा (पुजारी) महाबीर मुर्मू के द्वारा माघ पूजा की गई और ईष्ट देवी देवताओं से प्रार्थना की गई कि गांव के समस्त परिवारों के लोग सुख समृद्धि के साथ रहे। पूजा के बारे में नायके सह माझी बाबा महाबीर मुर्मू ने बताया कि आदिवासी समुदाय माघ महीने में पूजा करके अपने नव वर्ष की…
जिला संयोजक मंडली में शामिल किए जाने पर झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने जताया आभार पिंटू दत्ता (फाइल फोटो)। Jamshedpur: झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता को केंद्रीय कमेटी द्वारा जिला संयोजक मंडली में शामिल किए जाने पर केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महासचिव विनोद पांडेय व राज्य सरकार के मंत्री रामदास सोरेन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके प्रति जो विश्वास जताया है उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जिले में फिर से एक मजबूत कमेटी बनाने में उन्हें जो भी भूमिका निभाने की जरूरत पड़ेगी, ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे।…
झामुमो के युवा नेता महाबीर मुर्मू ने बालीगुमा में बांटे फुटबॉल व जर्सी Jamshedpur: मानगो क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा गांव के बाबा तिलका माझी एभेन आखड़ा फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने विगत दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू से जर्सी सेट देने का आग्रह किया था। क्लब के आग्रह पर महाबीर मुर्मू ने शनिवार को उनके गांव जाकर खिलाड़ियों को फुटबॉल व जर्सी प्रदान किया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है राज्य में हर खिलाड़ियों को अच्छी व्यवस्था मिले ताकि आगे जाकर झारखंड राज्य का नाम रोशन…
झारखंड नव निर्माण समिति के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष बने अमर सिंह सरदार Patamda: झारखंड नव निर्माण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अवधेश मुर्मू के नेतृत्व में बोडा़म प्रखंड के हाथीखेदा मंदिर, लावजोड़ा में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बोड़ाम प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अमर सिंह सरदार को अध्यक्ष, रासबिहारी सिंह को उपाध्यक्ष, कलेशवर टुडू को कोषाध्यक्ष, दुलाल महतो को सचिव एवं सक्रिय सदस्यों में राहुल महतो, पंकज महतो, सत्यनारायण सिंह, सूरज कुमार, विश्वनाथ सिंह, विष्णुपद महतो व दीपक रजक को शामिल किया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान के सम्मान, सुरक्षा, संवर्द्धन के लिए…
काशीडीह में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Patamda: पटमदा प्रखंड के काशीडीह गांव में शनिवार को सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए गणित दौड़, क्विज, म्यूजिकल चेयर, हांडी फोड़ आदि प्रतियोगिता के आयोजन के पश्चात सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। शाम में झाड़ग्राम की झुमुर टीम द्वारा झुमुर संगीत, बाई नृत्य एवं रात्रि में चांडिल और पटमदा की छऊ टीम द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। मेला को सफल बनाने में सुधांशु बानूआर, चैतन महतो, राधानाथ महतो, मुकेश, संतोष, सुभाष, पशुपति, प्रदीप, नन्दलाल, महादेव, निरंजन,…
दगड़ीगोड़ा हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू Patamda: पटमदा के दगड़ीगोड़ा गांव स्थित श्री श्री हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शनिवार को शुरू हो गया। आश्रम संचालक शंभु दास बाबाजी ने बताया कि इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से आए कथावाचक गुरुपद दास बाबाजी के द्वारा भागवत पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उद्घाटन के मौके पर जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो ने मंदिरों में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की…
एमडीए कार्यक्रम के तहत पटमदा के 311 बूथों पर 10 फरवरी को खिलाई जाएंगी फाइलेरिया रोधी दवा Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में सर्वाधिक फाइलेरिया मरीजों (हाथी पांव) की संख्या है। यही वजह है कि फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत इस बार पटमदा सीएचसी के अधीन आने वाले 157 गांवों के 311 बूथों पर फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने के लिए जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार पटमदा सीएचसी के समस्त एमपीडब्ल्यू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी दिन रात की कड़ी मेहनत करते हुए तैयारी कर रहे हैं। प्रभारी एसआई जन्मेंजय महतो ने शनिवार…
