Author: Kalyan Kumar Gorai

बोड़ाम के सुसनी में सरस्वती पूजा के भव्य पंडाल का थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन, अगले 6 दिनों तक लगेगा मेला Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रसिकनगर पंचायत के सुसनी गांव में बने सरस्वती पूजा के भव्य पंडाल का उद्घाटन सोमवार को थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया, कमेटी के सदस्यों में संजय महतो, बलराम सिंह, शिव प्रसाद सिंह, दशरथ महतो, सुनील महतो, धनंजय महतो, रंजीत महतो एवं करण महतो आदि मौजूद थे। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले सिर्फ सुना ही था कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से भव्य…

Read More

पिस्टल की नोंक पर लूट के मामले में एसडीपीओ व डीएसपी ने की जांच, थाना में केस दर्ज Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुढ़ाठाकरा निवासी रसानंद पातर ने दो युवकों के खिलाफ पिस्टल की नोंक पर धमकी देकर रुपए लूट लेने की शिकायत की है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 27 जनवरी शाम 8 बजे दो युवकों ने उसे घर के बाहर बुलाया। पिस्टल दिखाकर घर में रखे पैसे देने को कहा। हवाई फायरिंग भी उन्होंने किया। दोनों के भय से उसने घर में उसकी मां के पास रखे 600 रुपए (खुदरा) अपराधियों को दे…

Read More

बाटालुका में अर्जुन टुडू एफसी ने जीता 20 हजार का पहला पुरस्कार Patamda: पटमदा के नक्सल प्रभावित गोबरघुसी पंचायत के बाटालुका में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को अर्जुन टुडू एफसी व संजय स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। इसमें अर्जुन टुडू एफसी ने जीत दर्ज की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल प्रतियोगिता का महत्व बहुत अधिक है। क्योंकि कम खर्च में इस खेल का अभ्यास कर सकते हैं, इससे तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि अगर…

Read More

पटमदा के शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की आराधना एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-छात्राएं। Patamda: माघ महीने के शुक्ल पक्ष एवं वसंत पंचमी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को सुबह से दोपहर तक पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी शिक्षण संस्थानों, क्लबों एवं घरों में भी विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में पूजा के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। यहां मुख्य रूप से पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला, पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला, एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा, आदिवासी हाई स्कूल…

Read More

प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा में विधायक ने किया प्रयोगशाला का शिलान्यास Patamda : जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी ने पटमदा के प्लस टू हाई स्कूल बांगुड़दा के विद्यार्थियों को सरस्वती पूजा के मौके पर विज्ञान प्रयोगशाला का तोहफा दिया। पिछले साल गर्मी के मौसम में स्कूल का निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने उनसे प्रयोगशाला भवन के निर्माण की मांग रखी थी और उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस काम को जल्द ही स्वीकृति दिलाने का काम करेंगे। सोमवार को सरस्वती पूजा के मौके पर स्कूल पहुंचकर उन्होंने करीब 38 लाख की योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास भी कर दिया। झारखंड…

Read More

दलमा में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में शामिल हुईं प्रोजेक्ट गर्ल्स की छात्राएं Patamda: दलमा के माकुला कोचा गेस्ट हाउस में आयोजित 3 दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन रविवार को डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सबा आलम अंसारी के आमंत्रण पर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल पटमदा की छात्राएं भी शामिल हुईं। इस संबंध में विज्ञान शिक्षिका डॉ. प्रियंका झा ने बताया कि स्कूल के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण व पक्षी संरक्षण का कार्य किया गया है। सभी छात्राओं ने कृत्रिम रूप से तैयार घोंसला बनाया एवं उनके किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन को विभिन्न राज्य से आए विशेषज्ञों के बीच रखने…

Read More

सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में रही चहल-पहल, पूजन सामग्री की दुकानों में रही भीड़ Patamda: पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारी रविवार की देर शाम तक पूरी कर ली गई है। विभिन्न क्लबों का पंडाल निर्माण कार्य भी देर रात तक पूरा कर लिया गया है। पूजा को लेकर पटमदा, बेलटांड़, काटिन, बोड़ाम बाजार, भूला मोड़ समेत अन्य जगहों पर स्थित पूजन सामग्रियों की दुकानों में सुबह से देर शाम तक छात्रों की भारी भीड़ रही। पूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा…

Read More

ओलचिकी लिपि के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल Gurabanda : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड की बालिजुड़ी पंचायत अंतर्गत बेनागाड़ीया में ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने फुटबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले दलों को पुरस्कृत किया। पंडित रघुनाथ मुर्मू एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की 43 वीं पुण्यतिथि…

Read More

कुईयानी में आयोजित 20-20 के पहले सेमीफाइनल में केंदडीह को 12 रन से हराकर फाइनल में पहुंची गौरडीह की टीम Patamda: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी गांव में कुईयानी क्रिकेट टीम के तत्वावधान में 1 फरवरी से आयोजित 20-20 ओवर की चार दिवसीय प्रतियोगिता में 8 टीमों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। रविवार को पहला सेमीफाइनल केंदडीह और गौरडीह के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरडीह क्रिकेट टीम ने भोलानाथ और सुखेन की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत 15 ओवर में 5 विकेट खो कर 169 रन बनाई। जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी केंदडीह टीम 13.1 ओवर में…

Read More

बांगुड़दा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, न्यू ब्वॉयज स्पोर्टिंग बनी विजेता Patamda : पटमदा प्रखंड के आदर्श ग्राम बांगुड़दा में बिरसा मुंडा स्मृति दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, विशिष्ट अतिथि में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो एवं अन्य अतिथियों झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ माझी व बिंदु वाला महतो शामिल हुए। 16 टीमो के बीच आयोजित टूर्नामेंट में विजेता बनी न्यू ब्वॉयज स्पोर्टिंग पटमदा को 40 हजार व खस्सी, उप विजेता सोरेन स्पोर्टिंग को 30 हजार व खस्सी एवं…

Read More