Author: Kalyan Kumar Gorai

कांग्रेस के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष बने शिशुलाल महतो शिशुलाल महतो Patamda: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पटमदा बाजार निवासी शिशुलाल महतो उर्फ साधु बाबा को पटमदा प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला कमेटी के कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि शिशुलाल महतो कांग्रेस पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं उनसे पार्टी संगठन को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। उन्हें जल्द से जल्द प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में शिशुलाल महतो…

Read More

गुड़ाबांदा थाना शांति समिति की बैठक में अवैध शराब के कारोबार को बंद करने की मांग Gurabanda : गुड़ाबांदा थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी मुखिया, पंचायत समिति और ग्रामीणों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हो इसके लिए सुझाव मांगा। बैठक में गुड़ाबांदा, फॉरेस्ट ब्लॉक, बालीजुड़ी व सिंहपुरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब निर्माण भट्टी, जुआ और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सुझाव दिया। रात को निरंतर पेट्रोलिंग कर कार्रवाई…

Read More

जेबीएबी की समस्याओं को लेकर वार्डन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Gurabanda: गुडाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राएं कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को वार्डेन गुरुवारी मार्डी ने विद्यालय की 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय की चहारदीवारी की उंचाई काफी कम है। इसकी उंचाई बढ़ाते हुए कंटीले तार से घेराबंदी किया जाए, नहाने का पानी निकासी को लेकर कर नाला का निर्माण हो, विद्यालय में 350 छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से…

Read More

विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने गोबरघुसी में 500 बुजुर्गों के बीच किया कंबल वितरण Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के सौजन्य से शनिवार को पटमदा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने 500 कंबलों का वितरण किया। उन्होंने पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सारी, मोहनपुर, पांडुकोचा, बाटालुका, बूढ़ीगोड़ा व आमदापाहाड़ी गांव में शनिवार को असहाय व बुजुर्गों के बीच वितरण किया। टुडू ने बताया कि ठंड को देखते हुए विधायक ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराई थी। कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित करते हुए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता संजय…

Read More

एडीसी भागीरथ प्रसाद ने पटमदा के धुसरा जनजाति आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण शिक्षक एवं कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत, वेतन मांगने पर स्कूल से निकालने का भी आरोप Patamda : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शनिवार को एडीसी भागीरथ प्रसाद ने अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय धुसरा, पटमदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावास की क्षमता, निवासरत छात्र-छात्राओं की संख्या, सफाई व्यवस्था, कमरे और बिस्तरों की स्थिति, पेयजल का स्रोत, शौचालय की स्थिति, बिजली व सोलर बिजली की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य जांच, खेलकूद की सुविधाएं, स्वास्थ्य जांच की अंतिम तिथि, शिकायत रजिस्टर,…

Read More

15 वर्ष बाद बनी बड़ाकांजिया सड़क, 6 माह में ही दरारें आने से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध सड़क की स्थिति को दिखाते ग्रामीण एवं जर्जर सड़क Dumaria : डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत अंतर्गत छोलागोड़ा चौक से तिरिलडीह तक निर्मित सड़क निर्माण के 6 माह बाद ही टूटने लगी है। सड़क में दरार पड़ने लगी है। कई स्थानों में पीच भी उखड़ गई है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान करन हांसदा समेत अन्य ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि उनकी ओर से लगातार मांग किए जाने के बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली। 15 वर्ष बाद सड़क का निर्माण…

Read More

अबुआ आवास योजना के लाभुक अब खुद कर सकेंगे जियो टैगिंग Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के निर्देश पर विभाग ने अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य में लाभुकों को ससमय किस्त देने के लिए बेनेफिशियरी लेवल जियो टैग ऐप तैयार किया है। इसके जरिये आवास निर्माण प्रगति के अनुसार लाभुक खुद अपने निर्माणाधीन आवास का जियो टैग कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि लाभुकों को आवास देने संबंधित कार्य के दौरान कई बातें सामने आती हैं। इसलिए लाभुकों को ससमय किस्त भुगतान करने संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऐप बनाया गया है।…

Read More

बोड़ाम की पाइका टीम ने राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के सांस्कृतिक संध्या में दी नृत्य की प्रस्तुति Patamda: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2024-25 अन्तर्गत हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा। रांची के मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातु एवं साउथ ईस्टर्न रेलवे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, हटिया में आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव की पाइका टीम हरप्रिया महतो एंड ग्रुप ने मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित Patamda: पटमदा प्रखंड के एसएस प्लस टू हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को रूट टू रूट और बीएमडब्ल्यू फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का नेतृत्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, तड़ित सरकार ने किया। उन्होंने कथक नृत्य की विधाओं, गानों के प्रकार और उनकी प्रस्तुति पर चर्चा की। कार्यशाला में सरकार ने छात्रों को कथक नृत्य के विभिन्न स्टेप्स सिखाया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नृत्य की बारीकियों को समझा। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला से काफी प्रेरणा ली और भारतीय शास्त्रीय…

Read More

पटमदा थाना प्रभारी को एसएसपी ने किया सम्मानित, स्वच्छता पर जिले में मिला दूसरा स्थान Patamda: पटमदा थाना परिसर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने एवं बेहतर परिवेश तैयार करने को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों के दो थानों को क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर चुना है। पहला स्थान ओड़िशा सीमा से सटे कोवाली थाना को जबकि दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल से सटे पटमदा थाना को। तृतीय स्थान जमशेदपुर के बर्मामाइंस को मिला है। मौके पर जिले के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी,…

Read More