- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए एसबीएम हाई स्कूल की महक शर्मा का चयन महक शर्मा को बधाई देते प्राचार्य व अन्य। Jamshedpur: ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन विजय रेड्डी कोटला इनडोर स्टेडियम, हैदराबाद में 27 नवंबर से 30 जनवरी 2025 तक होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में शहर की महक शर्मा भी शामिल होगी। महक एसबीएम हाई स्कूल मानगो की छात्रा है और वह झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए 26 जनवरी को रवाना होगी। उक्त अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम् शर्मा, प्राचार्य कुलजीत कौर, ताइक्वांडो प्रशिक्षक…
प्रेमिका ने पति के साथ प्रेमी का शव लगाया था ठिकाने, गिरफ्तार Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाबेड़ा निवासी पिथो मार्डी हत्याकांड में पुलिस ने उसकी प्रेमिका कारमी मुर्मू को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि 12 जनवरी को पिथो मार्डी नशे की हालत में पांडुगोड़ा चला गया। उसने फोन से रुपाई मुर्मू की पत्नी कारमी मुर्मू को मिलने के लिए बुलाया। नींद खुलने पर रुपाई मुर्मू ने पत्नी की खोजबीन की। दोनों पांडुगोड़ा स्कूल के पास मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक रुपाई मुर्मू ने…
महाकुंभ मेला में बोड़ाम की विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस टीम ने किया लोक कला का प्रदर्शन Patamda : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत शुक्ला गांव से गई एक टीम ने शुक्रवार को अपनी कला का प्रदर्शन किया। यह अगले 5 दिन तक महाकुंभ में झारखंडी संस्कृति का प्रदर्शन करेगी। महाकुंभ मेला में विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी शुक्ला के 30 महिला व पुरुष कलाकारों की टीम अपने कला नाटुआ एवं पाइका नृत्य का प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार को पहुंची है। इस संबंध में सोसाइटी के सचिव विश्वदेव महतो ने बताया कि भारत…
लावजोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य मेले का ग्रामीणों ने उठाया लाभ, 425 मरीजों ने कराई जांच मेला को संबोधित करते बीडीओ Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावजोड़ा में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य गीतांजली महतो, बीडीओ किकू महतो, विधायक प्रतिनिधि माणिक महतो, मुखिया मंगल सिंह, उपमुखिया लक्ष्मी रानी गोराई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी क्रिस्टोफोर बेसरा उपस्थित थे। स्वास्थ मेले में 125 बच्चों की एनीमिया जांच, 17 मरीजों की मलेरिया जांच, 68 मरीजों की डायबिटीज…
बोड़ाम में डीलर का कारनामा, केवाईसी के नाम पर जनवरी का चावल किया गबन, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत गागीबुरु, जोबा, हरियाकोचा गांव के लोगों ने शुक्रवार को जनवितरण डीलर रामपद महतो पर ई-केवाइसी के नाम पर कार्डधारियों से अंगूठा लगाकर एक महीने का चावल गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बोड़ाम बीडीओ किकु महतो के नाम प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। कार्डधारी जब डीलर से राशन की मांग कर रहे तो वह फरवरी में देने का आश्वासन दे रहा है। इससे ग्रामीणों में डीलर के प्रति गहरी…
नेताजी की जयंती पर बोड़ाम में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन Patamda : नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को स्वामी विवेकानन्द युवा क्लब, सुसनी के सदस्यों ने बोड़ाम प्रखंड के सुसनी (नामोपाड़ा) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 128वीं जन्म जयंती मनाई। मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर चंद्र कुम्भकार ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित पेंटिंग व…
डिमना लेक में झाप्राशि संघ का वनभोज सह सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित Patamda: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पटमदा-बोड़ाम इकाई का वनभोज सह सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत डिमना लेक में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षकों ने योगदान देकर संगठन की एकता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के 12 सेवानिवृत शिक्षकों को शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ…
दिल्ली पहुंचने पर कस्तूरबा विद्यालय पटमदा की बैंड टीम का रक्षा राज्य मंत्री ने किया स्वागत
दिल्ली पहुंचने पर कस्तूरबा विद्यालय पटमदा की बैंड टीम का रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया स्वागत Patamda: गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा की बैंड टीम का चयन हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने टीम में शामिल छात्राओं और उनके साथ पहुंची शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया। टीम को रक्षा मंत्रालय की ओर से चाय पर चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मंत्री ने उन छात्राओं से कहा कि उनसे मिलकर काफी अच्छा लग रहा है क्योंकि वह भी…
पटमदा के बेलटांड़ चौक में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती Patamda : पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को नेताजी सुभाष संस्कृति मंच के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को ओड़िशा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया तथा अपनी क्रांतिकारी दृष्टि और…
