- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
अपर उपायुक्त का पटमदा दौरा, विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण Patamda : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शनिवार को अपर उपायुक्त (एडीसी) भागीरथ प्रसाद ने पटमदा की खेड़ुआ पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी संस्थाओं के माध्यम से आमजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व सेवाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एडीसी ने मनरेगा की योजनाएं, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, हेल्थ सब सेंटर, जन वितरण प्रणाली व अंचल कार्यालय में हल्का के साथ बैठक कर म्यूटेशन एवं लंबित मामले की जांच की। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण, बच्चों…
समिति की पहल पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, बिड़रा के गरीब मरीज का इलाज शुरू Patamda : गरीबी व इलाज के अभाव में कई महीनों से कष्ट झेल रहे एक मरीज को शनिवार को उस वक्त बड़ी राहत महसूस हुई जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। यह संभव हुआ है शहीद स्मारक समिति की पहल पर। दरअसल पटमदा प्रखंड के बिडरा गांव निवासी इंद्रराज महतो अत्यंत गरीब परिवार से जुड़े हैं। वह पिछले कई महीनों से पेट की बीमारी से ग्रसित हैं। जिससे धीरे-धीरे उनका पूरा शरीर में सूजन हो गया है और वह अत्यंत पीड़ा झेलने को…
भुइयांसिनान मेले में उमड़ी भीड़, टुसू में आकाश महतो व चौड़ल में धीरेन सिंह को मिला पहला पुरस्कार Patamda : झारखंड संस्कृति क्लब रंगमंच की ओर से बोड़ाम प्रखंड के भुइयांसिनान में दो दिवसीय वीर शहीद डोरेन सिंह मुंडा टुसू मेला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिन पटमदा, बोड़ाम, जमशेदपुर, चांडिल, नीमडीह एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेला में महिला व पुरुषों के कई दलों ने टुसू व चौड़ल लेकर पहुंचे। सभी टुसू दल देर शाम तक मैदान में गीत व नृत्य से मेला को आकर्षक बनाया। इस दौरान…
पटमदा में हुई सड़क दुर्घटना में नीमडीह निवासी एक युवक की मौत Patamda : पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटांड़ – बोड़ाम मुख्य सड़क पर जाल्ला गांव के समीप शुक्रवार की देर रात नीमडीह थाना क्षेत्र के बाघाडीह निवासी 34 वर्षीय युवक निखिल सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक निखिल अपने घर से पश्चिम बंगाल के किसी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था कि बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। मामले की जानकारी मिलने पर पटमदा पुलिस ने उसे गंभीर हालत में माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने…
रांगाटाड़ में खुला जेएलकेएम की पटमदा प्रखंड कमेटी का स्थायी कार्यालय, विनोद स्वांसी व बेबी महतो ने किया उद्घाटन Patamda : पटमदा प्रखंड अंतर्गत रांगाटाड़ में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पटमदा प्रखंड कमेटी के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मुख्य रूप से पार्टी के केन्द्रीय महिला मोर्चा सचिव बेबी महतो, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी, जिला प्रवक्ता सुब्रतो महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रताप महतो, साहेब राम महतो, पांडव महतो, बिकल महतो, सुनील महतो, मृत्युंजय महतो, शिवशंकर महतो, उत्तम कुमार, भक्त…
बांसतोला में आयोजित टुसू मेले में आगुईडांगरा को मिला पहला पुरस्कार मेला में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि, जिला पार्षद व अन्य। Patamda : पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत बांसतोला गांव में एसकेएमसी कमेटी के तत्वावधान में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुखिया कानुराम हेम्ब्रम ने फीता काटकर किया। इस दौरान दूर दराज से कई दल टुसू लेकर पहुंचे और टुसू गीतों पर जमकर थिरकते रहे। टुसू में पहला पुरस्कार आगुईडांगरा के माधव सिंह को 4 हजार, दूसरा पुरस्कार काशीडीह को तीन हजार, तीसरा पुरस्कार…
बोड़ाम सीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ की बैठक बोड़ाम अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जरूरी निर्देश देते अंचलाधिकारी Patamda: बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों के साथ शुक्रवार को सीओ रंजीत कुमार रंजन ने कार्यालय में बैठक की। इस संबंध में सीओ रंजीत रंजन ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ यह पहली बैठक थी। सभी संचालकों को समय पर केंद्र खोलने एवं ग्रामीणों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के हिसाब से ही सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों…
बोड़ाम में सड़ रहीं 600 साइकिलें, तीन माह से खुले आसमान के नीचे पड़े हैं पार्ट्स Patamda : बोड़ाम के विद्यार्थियों को 2024-25 में जाने वाले 600 साइकिलों के पार्ट्स, जो कोलकाता के हीरो क्रॉस कंपनी द्वारा बोड़ाम प्रखंड परिसर में गिराए गए हैं। साइकिल वितरण का ठेका किसे मिला है और कब बांटे जाएंगे इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है संबंधित विभाग के ब्लॉक अधिकारियों को। हालांकि साइकिल झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से 8वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को दिया जाना है। इसी तरह वर्ष 2023-24 में क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच बांटे गए 1100…
तिरु फॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक को बचाने बड़े भाई व दोस्त ने लगाई छलांग, तीनों की मौत Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू प्रखंड में शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना हुई। सुबह-सुबह तिरु फॉल में दो सगे भाईयों समेत 3 युवक डूब गए। तीनों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान आशीष कुमार, अंकुर कुमार और दीपक गिरि के रूप में हुई है। आशीष कुमार और अंकुर कुमार सगे भाई थे। इनके पिता का नाम पद्मलोचन दास है। पद्मलोचन दास का परिवार रांची के हेहल में रहता है। तीसरे युवक दीपक गिरि के पिता का…
बोड़ाम-सात नाला रोड में दुपहिया वाहनों के बीच सीधी टक्कर, 4 घायल, एक टीएमएच रेफर टीएमएच में भर्ती संतोष कुमार मुंडा Patamda : सात नाला- बोड़ाम रोड पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़तल के पास गुरुवार को बाइक व स्कूटी में आमने – सामने की टक्कर होने से उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बोड़ाम पुलिस की मदद से सभी घायलों को चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। बोड़ाम के बड़ताल स्थित घाटी मोड़ के पास स्प्लेंडर बाइक (संख्या जेएच05डीएच-3764) पर नीमडीह…
