- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
भूमिज समुदाय के लोगों ने गाड़ीग्राम में की बुरु पूजा Patamda : पटमदा प्रखंड के गाड़ीग्राम गांव में हर साल की भांति इस साल भी भूमिज समुदाय के द्वारा पाथरपहाड़ी (आईटीआई इंस्टीट्यूट समीप) स्थित देवस्थान में सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हुए बुरु पूजा की। लाया नरेश सिंह एवं सहयोगी बुचेन लाया ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने बत्तख, बकरा व मुर्गियों की बलि चढ़ाई। इसमें गांव के सभी परिवारों के पुरुष व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गांव के अमर सिंह सरदार ने बताया कि बुधवार को रात्रि जागरण…
पटमदा के चौरास्ता मोड़ में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda : पटमदा बस्ती के समीप स्थित चौरास्ता मोड़ में हर साल की भांति इस साल भी माघ महीने के दूसरा दिन गुरुवार को विशाल टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौरास्ता मेला कमेटी की ओर से आयोजित मेला में विभिन्न जगहों से महिलाएं टुसू प्रतिमा के साथ पहुंची थीं। इस दौरान महिलाएं टुसू गीत के साथ जमकर थिरकीं। मेला में पहला पुरस्कार रोलाडीह(पश्चिम बंगाल) को 3 हजार, दूसरा पुरस्कार लच्छीपुर को 2 हजार, तीसरा पुरस्कार काशीडीह को डेढ़ हजार व चौथा पुरस्कार आगुईडांगरा टुसू दल…
पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो के पिता का निधन, शोक की लहर संतोष महतो (फाइल फोटो)। Patamda : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के पटमदा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि महावीर के पिताजी संतोष महतो का निधन गुरुवार को मेहरबाई अस्पताल जमशेदपुर में 88 वर्ष की उम्र में हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। पटमदा ब्लॉक कॉलोनी निवासी संतोष महतो धालभूम अनुमंडल कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की सूचना पाकर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी, मंटू चरण दत्त, बिरेन महतो समेत कई नेताओं…
नहीं रहे पटमदा के जनप्रिय कॉमरेड परेश मंडल परेश चंद्र मंडल (फाइल फोटो)। Patamda: पटमदा के खेड़ुआ गांव निवासी 75 वर्षीय पुराने कॉमरेड परेश चंद्र मंडल का बुधवार की देर रात रिम्स हॉस्पिटल रांची में निधन हो गया। 13 जनवरी की रात करीब एक बजे अपने घर में ही ब्रेन हैमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें मंगलवार को ब्रह्मानंद अस्पताल तामोलिया में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था। बाद में स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रिम्स रेफर किया गया था। उन्हें डायबिटीज और बीपी की शिकायत थी और पिछले कई वर्षों से दवाई का सेवन…
टुसू मेला में प्रेमिका से बात कर रहे युवक की दूसरे प्रेमी ने साथियों संग मिलकर कर दी हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार Ranchi : अनगड़ा थाना क्षेत्र के जमुआरी में प्रेम त्रिकोण में मंगलवार रात 25 वर्षीय युवक संदीप महतो की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। संदीप रांची के पिठोरिया का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी बरामद की है। प्रेमिका ने संदीप को मिलने मेले में बुलाया था। संदीप दो दोस्तों के साथ बाइक से मेला देखने पहुंचा। वहीं युवती…
जैक की नीति के कारण हजारों छात्र रह जाएंगे बोर्ड परीक्षा से वंचित, बच्चों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इस नीति का शुरू किया विरोध Jamshedpur: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की नई नीति के कारण हजारों विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। दरअसल, जैक की ओर से निर्णय लिया गया है कि बोर्ड परीक्षा में तीन साल तक लगातार फेल होने वाले या तीन साल तक बोर्ड परीक्षा नहीं देने वाले विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्हें फॉर्म भरने का भी मौका नहीं दिया जाएगा। जैक की ओर से जारी नीति के अनुसार, अब…
डूंगरीडीह फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित Patamda: बोड़ाम प्रखंड के डूंगरीडीह फुटबॉल मैदान में बुधवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।डूंगरीडीह फुटबॉल टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच राखडीह और बीटीएसी जोबा के बीच खेला गया, जिसमें राखडीह फुटबॉल टीम को 1-0 से हराकर जोबा की टीम चैंपियन बनी। कमेटी की ओर से विजेता टीम को 20 किलोग्राम पोल्ट्री, उपविजेता को 15 किलोग्राम पोल्ट्री, सेमीफाइनल में पराजित दलों एसएस स्पोर्टिंग और पीएमआरसी राखडीह को 10-10 किलोग्राम पोल्ट्री देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में…
कुकडु में जात्रा बूढ़ी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda : आखान यात्रा के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी बुधवार को पटमदा प्रखंड के कुकडु गांव में जात्रा बूढ़ी पूजा का आयोजन भूमिज समुदाय के द्वारा किया गया। क्षेत्र की सुख, समृद्धि व खुशहाली के लिए की जाने वाली इस पूजा अर्चना में पटमदा प्रखंड के सिसदा, दुआरडीह, घोड़ाबांधा, पोकलाबेड़ा, लावा, अपो, चुड़कीनडीह व गाड़ीग्राम गांव के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लाया कार्तिक सिंह एवं सहयोगी दिलीप सिंह व सुनील सिंह ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। लाया कार्तिक सिंह…
पटमदा के लाकड़ाखोंदा में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda : पटमदा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाकड़ाखोंदा गांव में आखान यात्रा के अवसर पर किक लाइफ क्लब लाकड़ाखोंदा की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू व विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व जिला पार्षद प्रदीप बेसरा शामिल हुए। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेवफ़ा एफटी बनाम टूरिस्ट के बीच खेला गया। खेल के दौरान किसी तरह का फैसला नहीं होने पर पेनाल्टी…
पटमदा में किसानों ने आखान यात्रा के साथ किया कृषि कार्य की शुरुआत Patamda: पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के सभी गांवों में बुधवार को आखान यात्रा के मौके पर किसानों ने कृषि कार्य की शुरुआत की। इस संबंध में युवा समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने बताया कि छोटानागपुर पठार के सभी गांवों में मकर संक्रांति के दूसरे दिन पहला माघ आखान यात्रा (आखाइन जातरा) को शुभ दिन मानते हुए हाल पुन्याह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने हल बैल के साथ ढाई चक्कर खेत की जुताई कर कृषि कार्य तथा नया साल की शुरुआत किया। जबकि जिनके पास हल…
