- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
- रसिकनगर हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समिति ने लगवाया लाउडस्पीकर
Author: Kalyan Kumar Gorai
चांडिल क्षेत्र में कई जगहों पर पंजे के निशान मिलने से बाघ का आतंक जारी, कैमरे में ट्रेस नहीं होने से ग्रामीणों के साथ – साथ वन विभाग की भी बढ़ी चिंता प्रतीकात्मक तस्वीर Chandil : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल वन क्षेत्र के तुलग्राम और बालीडीह के बीच जंगल में बाघ की तलाश में खाक छान रहे वन विभाग को शुक्रवार को भी सफलता नहीं मिली। वन विभाग द्वारा जंगल में बाघ होने की पुष्टि किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में आतंक जारी है। वन विभाग के अनुसार नदी किनारे कई जगहों पर बाघ के पंजे के…
डोमजूड़ी में नेत्र जांच शिविर आयोजित, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 10 चयनित Jamshedpur: श्री श्री चैतन्य वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के डोमजूड़ी ग्राम में केसीसी आई हॉस्पिटल की मदद से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से आए 100 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराते हुए लाभ उठाया। इस दौरान 10 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। केसीसी आई हॉस्पिटल के डॉक्टर अजय कुमार की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण के पश्चात ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। शिविर…
शनिवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हल्दीपोखर में भारी वाहनों की होगी नो इंट्री, विधायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासन ने लिया निर्णय मकर संक्रांति को लेकर साप्ताहिक हाट बाजारों में विधायक संजीव सरदार ने दिया विशेष तैयारी का निर्देश Potka : मकर संक्रांति का त्योहार को लेकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के उद्देश्य से पोटका विधायक संजीव सरदार की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम को कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर ओपी में स्थानीय प्रशासन के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पोटका की सीओ निकिता बाला, बीडीओ अरुण कुमार…
लावा पंचायत में सड़क निर्माण व नाली मरम्मत योजना का शिलान्यास Patamda: पटमदा की लावा पंचायत अंतर्गत ग्राम लावा में शुक्रवार को मुखिया कानूराम बेसरा ने 15वें आयोग की निधि से स्वीकृत दो योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बृंदावन दास, वार्ड सदस्य लक्खी कुंभकार व मणि सिंह आदि मौजूद थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने बताया कि वार्ड संख्या 3 अंतर्गत टाटा-पटमदा मुख्य सड़क से हृदय कुंभकार के घर होते हुए कांठाल पेड़ तक पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण का कार्य 1 लाख 61 हजार 200 रुपए की प्राक्कलित राशि से किया जाएगा…
आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन तीन महान विभूतियों का जन्म हुआ था: विश्वनाथ महतो
आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन तीन महान विभूतियों का जन्म हुआ था: विश्वनाथ महतो महुलबना में मनाई गई सावित्रीबाई फुले, जयपाल सिंह मुंडा व रतिलाल महतो की जयंती Patamda: पटमदा प्रखंड की महुलबना पंचायत अंतर्गत काशीडीह गांव में शुक्रवार को शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, झारखंड आंदोलन के जनक मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं झारखंड आंदोलनकारी शहीद रतिलाल महतो की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तीनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विश्वनाथ…
पटमदा- बोड़ाम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाई जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पटमदा के लावा में जयंती कार्यक्रम के दौरान मौजूद झारखंड आंदोलनकारी व अन्य। Patamda: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को पटमदा के लावा स्थित निताई सिंह भवन परिसर में मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं जयंती मनाई गई। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पटमदा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रसराज महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह सदस्य शिवराम दास, शरत सिंह सरदार, आशुतोष सिंह सरदार, साहेब राम महतो, पूर्णचंद्र महतो, हाबूलाल महतो, पेलाराम सिंह, बिरिंची महतो, शशिभूषण सिंह, बदन कुमार महतो, निर्मल चंद्र…
गुड़ाबांदा में हाथियों का उत्पात जारी, घर तोड़ा, 2 बकरियों को मारा, फसलों को नुकसान Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। प्रतिदिन जंगल से निकलकर हाथी घर व फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को भारी क्षति हो रही है। 30 दिसंबर की रात से हाथी गांवों में पंहुच रहे हैं। वन विभाग हाथियों को भगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शाम ढलते ही हाथियों के डर से लोगों का निकलना बंद हो गया है। लोग वन क्षेत्र की सड़कों पर आवागमन करने से बच रहे हैं। 2 जनवरी की…
मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख ने बीडीओ पर बिल भुगतान रोकने का लगाया आरोप, उपायुक्त व एसडीओ से की शिकायत शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख से गुहार लगाते लाभुक समिति के पदाधिकारी। Musabani: मुसाबनी प्रखंड में पंचायत समिति निधि से संचालित कई योजनाओं का भुगतान नहीं हुआ है। शुक्रवार को लाभुक समिति और मजदूरों ने प्रमुख रामदेव हेंब्रम से मिलकर भुगतान कराने की मांग रखी। पश्चिम मुसाबनी पंचायत की लाभुक समिति के अध्यक्ष श्याम महतो व सचिव शिवशंकर पातर ने बताया कि गिरीशडांगा पंचायत से अखाड़ा तक पीसीसी कार्य के भुगतान के लिये आवेदन देकर लगभग एक माह हो रहा है। लेकिन…
वृद्धावस्था पेंशन के भुगतान में देरी को लेकर मंत्री रामदास सोरेन का बयान आया सामने, जानें क्या बताया कारण मंत्री रामदास सोरेन ने सबर व बिरहोर समुदाय के बीच किया कंबल का वितरण, कहा : राज्य सरकार जनवरी में दो माह की मंईयां सम्मान राशि का करेगी भुगतान Musabani: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा अंतर्गत मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के पाथरगोड़ा सबर और बिरहोर बहुल क्षेत्र में राज्य के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने कंबल का वितरण किया। इस अवसर उन्होंने कहा ठंड काफी बढ़ गई है। इसके कारण किसी कमजोर तबके…
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम जनों की समस्याएं, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त अनन्य मित्तल। Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होंने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। फरियादियों ने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद,…
