- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
बोड़ाम में जमीन विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, दोनों ओर से मामला दर्ज Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रसिकनगर पंचायत के खेड़ियाघुटा टोला में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से रोहित गोराई की बेटी सोनामनी गोराई (23) ने गांव के ही अशोक गोराई, संदीप गोराई, युधिष्ठिर गोराई, बुधन गोराई व मोनी गोराई के खिलाफ गाली गलौज करते मारपीट करने एवं छेड़खानी करने का आरोप लगाई है। जबकि दूसरे पक्ष के दीपंकर गोराई…
आकांक्षा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा माधुरी सिंह को मिले टिप्स, दी गई किताबें Patamda: टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो और उनकी टीम के सदस्य सह शिक्षक बृंदावन महतो के सटीक मार्गदर्शन से बोड़ाम के सुदूरवर्ती दामोदरपुर गांव की होनहार छात्रा माधूरी सिंह रांची स्थित आकांक्षा के अध्ययन केंद्र में मेडिकल की तैयारी कर रही है। वह राज्य स्तरीय आकांक्षा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल होकर आकांक्षा सेंटर रांची में प्लास टू के साथ ही नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही है। सर्दियों की छुट्टी में अपने घर आने की खबर मिलने पर…
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 6 मुनियों को किया मुनि रत्न की उपाधि से सम्मानित, कहा- विद्यालय के पीटी पीरियड में योग को शामिल करना होगा फायदेमंद Jamshedpur: अखिल भूमण्डलीय सर्वशिरोमणि मुनि समाज गोखपुर (रजिस्टर्ड) का तीन दिवसीय (28- 29- 30) महाधिवेशन जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गणिनाथ मन्दिर सेवा संस्थान में सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ओड़िशा से आए वर्तमान मुनिश्वर पंडित निरंजन दास की अध्यक्षता में की गई थी। इस महाधिवेशन में देश भर से योगी, मुनि, मुनिराज, योगाचार्य सम्मिलित हुए एवं अष्टांगयोग, आध्यात्म एवं अंधविश्वास मिटाकर स्वस्थ समाज निर्माण में इस ज्ञान की उपयोगिता विषय पर…
बांगुड़दा में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान बीएसएनएल का ट्रॉफी पर कब्जा Patamda : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। इसका आयोजन बीएसएनएल क्रिकेट टीम बांगुड़दा की ओर से किया गया था। 16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिरखाम क्रिकेट टीम और बीएसएनएल, बांगुड़दा क्रिकेट टीम के बीच हुआ। विजेता टीम को पुरस्कृत करते थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर। बीएसएनएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर बल्लेबाज मृणाल गोराई की 35 गेंद पर 9 छक्के और 7 चौके की ताबड़तोड़ 91 रन की…
चिंताजनक : बोड़ाम में अलग-अलग जगहों पर दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव किया बरामद Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के दुंदु गांव से सोमवार की सुबह पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवक गौरीशंकर महतो का शव फांसी पर झूलते अवस्था में बरामद किया है। जबकि मिर्जाडीह गांव के बंद पड़े जर्जर स्कूल बिल्डिंग से 18 वर्षीय राहुल कुमार महतो का शव बरामद किया गया है। बोड़ाम पुलिस ने दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही मामले में बोड़ाम पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी…
पहले नक्सली बाधक थे अब बालू की कमी बन रही बड़ी वजह, विकास योजनाएं प्रभावित होने से लोगों में बढ़ रही नाराजगी जियान टोला के समीप निर्माणाधीन पुल। Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत काशियाबेड़ा से जिलिंगडुंगरी जाने वाली सड़क पर जियान टोला नूतनडीह के निकट पुल का निर्माण कार्य 88 लाख की लागत से किया जा रहा है। बालू की कमी के कारण अब पुलिया का निर्माण कार्य रुक गया है। संवेदक ने फाउंडेशन खोद कर छोड़ दिया है जो वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार…
संजय चौधरी ने बागवानी को बनाया अपना शौक, बाग ए रतन के नाम से मिल रही प्रसिद्धि Jamshedpur: यूं तो शौक रखने वाले के ही सपने आखिर सच होते हैं। हो भी क्यों नहीं, अगर सच्ची लगन और कुछ करने की चाहत दिल में हो, तो पत्थर में भी फूल खिल सकते हैं। यही कर दिखाया है जमशेदपुर निवासी संजय चौधरी ने। उन्होंने नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर घर के सामने छत पर ही बागवानी का ऐसा गुले गुलफाम खिलाया कि अपने आइडल रहे अपने फूलों के बाग का नाम भी बाग ए रतन रख…
गुड़ाबांदा के झामुमो नेता का आरोप: पिछड़े क्षेत्रों के ग्राहकों के अनुरूप नहीं है बैंक कर्मियों का व्यवहार, मंत्री से करेंगे शिकायत सोमवार को ज्वालकाटा शाखा में मौजूद ग्राहकों की भीड़। Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ग्राहकों से भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय झामुमो नेता भोगन मुर्मू ने इसकी शिकायत मंत्री रामदास सोरेन से करने की बात कही है। भोगन मुर्मू का आरोप है कि सोमवार को बैंक की शाखा में उनकी उपस्थिति में ही बैंक अधिकारियों द्वारा पहचान वाले ग्राहकों का केवाईसी अपडेट के लिए दस्तावेज लिया गया जबकि…
आयुष्मान कार्डधारियों को भी मिलेगा झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ RANCHI: स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत मध्य व निचले वर्ग के नागरिक 5 लाख तक का मुफ्त इलाज किसी भी अस्पताल में करवा सकते हैं। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान अगर बिल अधिक हो जाती है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का इलाज आयुष्मान कार्ड धारकों को भी मिल सकता है।…
भारत बचाओ आंदोलन ने दर्जनों लोगों के बीच बांटे कंबल Patamda: भारत बचाओ आंदोलन के बैनर तले राजीव दीक्षित की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्येश्य से रविवार को पटमदा के राखडीह गांव में 60 बुजुर्ग पुरूष महिलाओं के बीच में ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण समाजसेवी प्रवीण जग्गी और नवल खेमका ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशिल किसान श्रीमंत कुमार मिश्रा के सहयोग से किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर से एसबीआई मैनेजर चन्द्र भूषण, ओम प्रकाश मुनका, गुंजन भारती और योगगुरु अरविन्द मौजूद थे।
