- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
मुसाबनी में डिग्री व इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के लिए जमीन का पेच सुलझा, निर्माण स्थल का ग्रामीणों ने किया चयन Musabani (Sanat Kumar Pani): मुसाबनी प्रखंड के धोबनी पंचायत में स्वीकृत डिग्री कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज की जमीन का पेच शुक्रवार को समाप्त हो गया। पूर्व में जहां किशनगाड़िया मौजा में ही दोनों कॉलेजों के निर्माण हेतु स्थल चयन किया गया था, माइंस के कारण उसमें आपत्ति जताई गई थी। अब सर्वसम्मति से दोनों कॉलेजों के लिए अलग-अलग जगह चिन्हित किया गया है। अंचल निरीक्षक व अमीन की उपस्थिति में जमीन का चयन किया गया। इसके लिए बैठक ग्राम प्रधान…
जेम्स स्कूल लावा में क्रिसमस गैदरिंग, शांता क्लॉज ने बांटे उपहार Patamda: पटमदा के लावा स्थित जेम्स डीसीसी स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। मौके पर जमशेदपुर से आए शांता क्लॉज ने बच्चों व अभिभावकों के बीच उपहार बांटे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने कहा कि यीशु मसीह का समस्त जीवन हमें अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। उनके अनुसार अहिंसा व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म है, जिसका पालन करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति आप पर हिंसा भी करता है, तब भी हमें हिंसा नहीं करना चाहिए।…
पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल गिरफ्तार आरोपी Gurabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के अंगारपाड़ा निवासी युवक सूर्या हेंब्रम को पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। उसपर गुड़ाबांदा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के मुताबिक घटना 18 दिसंबर की है। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लड़की के परिजनों ने गुड़ाबांदा थाना में केस दर्ज कराया है।
पटमदा बस्ती उमवि के 100 वर्ष पूरे होने पर मनाई गई हीरक जयंती, विधायक प्रतिनिधि ने कहा: अगर अभिभावक जागरूक हों तो निजी स्कूलों से भी आगे निकल सकते हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे पटमदा बस्ती उमवि में समारोह को संबोधित करते चंद्रशेखर टुडू। Patamda: सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावक अगर जागरूक हों तो निजी स्कूलों से भी आगे निकल सकते हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे। यह बातें शुक्रवार को पटमदा बस्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने…
मॉइस्चर के नाम पर 10 किलो की कटौती व 3200 के बदले 2400 मंजूर नहीं, भाजपा नेता मुचीराम ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन उपायुक्त अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता। Jamshedpur : प्रदेश भाजपा के निर्देश पर शुक्रवार को भाजपा के जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में इस वर्ष धान की खरीद प्रक्रिया में किसानों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या…
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा हिमांशु मिश्रा (फाइल फोटो)। Dumaria: पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला भाजपा के उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष को दिए गए पत्र में हिमांशु मिश्रा ने कहा है कि जिला व मंडल कमिटी द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक गुटबाजी चरम पर है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के अंदर भितरघात भी किया गया। इन सभी बातों से आहत होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। विदित हो कि…
लावजोड़ा में पेनाल्टी शूटआउट में बाईडू एफसी को 4-2 से हराकर दामोदरपुर एफसी बनी चैंपियन Patamda: बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा सिमलतल फुटबॉल मैदान में गुरुवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मार कर किया। फाइनल मैच दामोदरपुर एफसी और बाईडू एफसी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें निर्धारित समय पर बराबरी पर रही इसलिए पेनाल्टी शूटआउट में दामोदरपुर एफसी ने बाईडू एफसी को 4-2 से पराजित कर दिया। विजेता दामोदरपुर एफसी…
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा पटमदा मंडल की बैठक संपन्न Patamda : सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा पटमदा मंडल की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को पटमदा के डाक बंगला भवन परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर महानगर भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजीव कुमार शामिल हुए। राजीव कुमार ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। पटमदा मंडल में भी 22 दिसंबर से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को सभी शक्ति केंद्रों एवं 23 – 24 को मंडल के सभी बूथों पर एंड्राइड…
बोंटा में आदिम जनजाति समुदाय के बीच ऊनी वस्त्रों का वितरण Patamda: बोड़ाम प्रखंड की बोंटा पंचायत के बांदरजलकोचा टोला में गुरुवार को सबर पहाड़िया जनजातियों के बीच ऊनी वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण शिल्प कला केंद्र और वीके पॉलीमर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह के नेतृत्व में बांदरजलकोचा टोला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सबर जनजातियों के बीच भारी मात्रा में नए ऊनी वस्त्र, टोपी, मोजे, इनर, सूट और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त इन परिवारों को खाद्य सामग्री भी…
सत्याग्रह के अंतिम दिन पटमदा में युवा समाजसेवी मुकुंद ने रखा निर्जला उपवास, समर्थन में आए दर्जनों लोग Patamda : वाराणसी में चल रहे “न्याय के दीप जलाएं 100 दिनी सत्याग्रह” कार्यक्रम के समापन के दिन पटमदा निवासी युवा मुकुंद मुकुन्दर ने बेलटांड़ स्थित बाबा तिलका माझी की मूर्ति के समक्ष गुरुवार को निर्जला उपवास रखा। इस संबंध में युवा नेता विश्वनाथ महतो ने कहा कि गांधी विरासत को बचाने के लिए वाराणसी स्थित राजघाट परिसर के सामने चल रहे सत्याग्रह के पहले चरण के आन्दोलन का समापन हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में विकसित हुए लोकतांत्रिक भारत की विरासत और शासन…
