Author: Kalyan Kumar Gorai

सिमुलडांगा में दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित, स्थापना दिवस को लेकर चर्चा Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड की देवघर पंचायत अंतर्गत सिमुलडांगा गांव स्थित आदिवासी मोटाई सरदार यूथ क्लब भवन परिसर में गुरुवार को दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेन सिंह सरदार ने की। इसमें 24 दिसंबर को पटमदा के लावा निताई सिंह भवन परिसर में ग्राम सभा का स्थापना दिवस मनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में मंच के सुकलाल पहाड़िया ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर 136 मौजा की ग्राम सभा के सभी…

Read More

धान अधिप्राप्ति केंद्र का प्रमुख ने किया उद्घाटन Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को प्रमुख शुभोजीत मुंडा ने जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काट कर किया। प्रमुख ने बताया कि सामान्य धान 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सौ रुपए बोनस के साथ किसानों को प्राप्त होगा। चाकसोल के किसान चिनिवास महतो का धान लेकर धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उप प्रमुख रतन लाल राउत, पंसस पुष्पा महतो, लैंपस के अध्यक्ष डोमन हांसदा, सचिव अतुल कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ललित शर्मा,…

Read More

खाताधारकों की बढ़ी परेशानी, पंद्रह दिन बाद लिंक तो आया मगर “नो कैश” का बोर्ड लगा Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत ज्वालकाटा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 15 दिन बाद इंटरनेट का लिंक आया। बुधवार को कई ग्राहकों ने रकम की निकासी भी की। लेकिन गुरुवार सुबह से ही बैंक की शाखा में नकदी का अभाव हो गया। कैश काउंटर पर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया है। लिंक आने पर पंहुचे ग्राहकों को निराशा हाथ लगी। काफी उम्रदराज वृद्धाएं बैंक के बाहर निराश बैठे हुए दिखीं। शाखा प्रबंधक राजेश मार्डी…

Read More

खलिहान में रखे धान के बंडल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, सीआरपीएफ जवानों ने बुझाया Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामटा स्थित सीआरपीएफ कैंप से महज 50 मीटर दूर आनंद सिंह के खलिहान में रखे गए धान के बंडल में मंगलवार की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे खलियान में रखा करीब 20 मन धान पुआल समेत जलकर नष्ट हो गया। इससे किसान को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी सबसे पहले चामटा सीआरपीएफ कैंप के जवानों को मिली। जवानों ने घटना की जानकारी घर पर सोए परिवार के…

Read More

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। Dumaria: डुमरिया मंडल भाजपा कमेटी द्वारा बुधवार को भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में प्रखंड प्रभारी रंगलाल महतो उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुरे प्रदेश में भाजपा 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। उस दिन सभी शक्ति केंद्रों में 250 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उसी प्रकार 23 एवं 24 नवंबर को सभी बूथों…

Read More

डहरे टुसू कार्यक्रम को लेकर बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की तैयारी जोरों पर, पुरुलिया के आंदोलनकारी अजित महतो भी होंगे शामिल पुरुलिया में अजित महतो के साथ मंच के सदस्य। Jamshedpur: डहरे टुसू कार्यक्रम का आयोजन बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा 5 जनवरी को डिमना से साकची आमबगान तक किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को वृहद झारखंड के अगुआ अजित प्रसाद महतो को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। अजित महतो ने कहा कि हमलोग पुरुलिया से हजारों संस्कृति प्रेमी लोग 5 जनवरी को डहरे टुसू में पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध संस्कृति और कला…

Read More

बागजांता माइंस के मजदूरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी Musabani: मुसाबनी के बागजांता माइंस रेंज समूह के मजदूरों का कार्य प्रारंभ के मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन बंदी तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मजदूरों के आंदोलन के कारण तीसरे दिन भी बागजाता माइंस में कार्य करने के लिए एक भी मजदूर माइंस में नहीं जा सके। रेंज समूह के मजदूरों को विगत 9 महीनों से कार्य बंद होने से उनके पारिवारिक हालात पर माइंस के अन्य मजदूर भी चिंता जाहिर करते हुए यूसील प्रबंधक को ही दोषी ठहराया जा रहा है। यूसील प्रबंधन की ओर से अभी तक…

Read More

बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व सनातन समाज का मशाल जुलूस Musabani: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को मुसाबनी में सर्व सनातन समाज के द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान बांग्लादेश के कार्यवाहक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदूओं की हत्या की जा रही है। मंदिर जलाए जा रहे हैं। हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित की जा रही है। मशाल जुलूस बस स्टैंड से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान सर्व सनातन समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Read More

त्रुटिपूर्ण भू- अभिलेखों का सुधार करने की मांग पर ग्राम प्रधान संघ ने उपायुक्त के नाम भेजा पत्र, अंचल कार्यालय पर लगाया गया है गंभीर आरोप, जानें.. बृंदावन दास (ग्राम प्रधान) Patamda : ग्राम प्रधान संघ पटमदा के अध्यक्ष बृंदावन दास व सचिव मृत्युंजय महतो के नेतृत्व में विभिन्न गांवों के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने जिले के उपायुक्त के नाम एक पत्र डाक के माध्यम से भेजकर रैयतों का भू- अभिलेख संबंधी सारे अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण करने की मांग की है ताकि स्थानीय लोगों को बिचौलिए प्रथा से मुक्ति मिल सके। इस संबंध में बृंदावन दास ने बताया कि अपूर्ण…

Read More

लाठीचार्ज के विरोध में जेएलकेएम ने बेलटांड़ में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन Patamda : पटमदा प्रखंड के बेलटांड़ चौक में मंगलवार की शाम को जेएलकेएम की पटमदा व बोड़ाम प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पुतला दहन किया। इस संबंध में सुब्रतो महतो ने बताया कि सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरे जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो के साथ अन्य छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला…

Read More