Author: Kalyan Kumar Gorai

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा का संचालन Patamda: शनिवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा का संचालन व्यवस्थित ढंग से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। परीक्षा के दौरान डायट चाकुलिया की फैकल्टी ज्योतिका भगत और विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका डोली डे ने अनुश्रवण किया। उन्होंने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को निर्देश दिए और उनकी मदद की। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का संचालन व्यवस्थित ढंग से हुआ और विद्यार्थियों ने परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन…

Read More

जेसीईआरटी की टीम ने किया प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा का निरीक्षण Patamda: शनिवार को प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा का जेसीईआरटी टीम ने निरीक्षण किया। गौरतलब हो कि विद्यालय के छात्र अक्षय कुमार इको हैकथन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। चार लाख से अधिक सुझाव में से 2 लाख के करीब सुझाव पर्यावरण, वन एवं जल मंत्रालय को समर्पित किया गया था। उनमें से करीब 100 सुझाव का इसमें स्थान प्राप्त हुआ है। अक्षय कुमार ने वातावरण से हाइड्रोजन को दहन कर जल एवं विद्युत बनाने का विचार साझा किया था। इसी सिलसिले…

Read More

झारखंड आंदोलनकारी के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक Dumaria : पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल आमदा पंचायत के तिलाईझोर ग्राम निवासी झारखंड आंदोलनकारी नेता झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समरेंदु सरदार के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि समरेंदु सरदार का निधन संगठन के लिए बड़ी क्षति है। समरेंदु सरदार ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किया। शुक्रवार को विधायक उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर दुख संवेदना व्यक्त किया। विदित हो कि विगत दिनों समरेंदु सरदार का निधन टीएमएच में इलाज के दौरान हो गया था।

Read More

पटमदा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि को मातृ शोक कमला वाला दास (फाइल फोटो) Patamda: पटमदा के लावा निवासी झामुमो नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि शिवराम दास की माता कमला वाला दास का गुरुवार की देर रात को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस संबंध में शिवराम दास ने बताया कि उनकी मां पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। दोपहर को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे दो पुत्रों शिवराम दास व मधुसूदन दास, चार बेटियों के अलावा पोते परपोतों समेत…

Read More

बोड़ाम में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Patamda: बोड़ाम थाना क्षेत्र के लायलम पंचायत में गुरुवार की देर रात नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में बोड़ाम पुलिस ने बताया कि वह मानसिक तनाव में थी और देर रात घर के सभी सदस्यों के सोने के बाद छत में लगी लकड़ी की कड़ी से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया…

Read More

डुमरिया में आदिवासी व आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को दिया गया प्रशिक्षण Dumariya: डुमरिया प्रखंड के धोलाबेड़ा पंचायत भवन में कला मंदिर (सागेन साकाम) परियोजना के तहत शुक्रवार को सबर संगठन और ग्रामीणों को सामुदायिक भू-क्षेत्र के अधिकार, सड़क, महिला सशक्तीकरण, महिला अधिकार व ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि गांव के आसपास जो सार्वजनिक जमीन मौजूद हैं, उसपर सार्वजनिक उपयोग किया जा सकता है। किसी व्यक्ति विशेष का कब्जा नहीं किया जा सकता। महिलाओं को ग्राम सभा की बैठक में शामिल होकर गांव के विकास में सक्रिय…

Read More

पगदा में अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, क्षतिग्रस्त Patamda: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के किनारे पगदा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह करीब सवा 5 बजे जमशेदपुर की ओर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इसमें उस घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में स्थानीय लोग बताते हैं कि बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव निवासी शत्रुघ्न बेसरा के घर में सुबह सुबह अचानक तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रेलर के घुसने से अफरा तफरी मच गई। जोरदार आवाज सुनकर जब घर के अंदर सो रहे लोग जागे तो पता चला कि उनके घर…

Read More

मानगो में जाम से राहत दिलाने को लेकर बैठक, सब्जी विक्रेताओं समेत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलेगा अभियान Jamshedpur : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को मानगो पुल से मानगो चौक तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय सभागार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में ट्रैफिक समस्या के विभिन्न कारणों पर चर्चा की गई तथा प्रभावी निराकरण को लेकर विमर्श किया गया। बैठक में नो इंट्री के समयावधि में बदलाव पर चर्चा, बसों में सिर्फ बस स्टैंड से ही सवारी बैठाने, मानगो चौक…

Read More

बामनी में कार के धक्के से बाइक सवार बुजुर्ग समेत दो लोग घायल Patamda: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह करीब पौने 10 बजे बामनी गांव के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार पटमदा से जमशेदपुर की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र थे जो पश्चिम बंगाल के हिंजला गांव निवासी हैं। जमशेदपुर के आजाद बस्ती से सुबह-सुबह अपने घर लौट रहे थे। घटना में बुजुर्ग…

Read More

ডিসেম্বর থেকে 2500 টাকা পাওয়া যাবে ঝাড়খণ্ডের লক্ষ্মী ভান্ডারে Ranchi: চতুর্থবারের মতো ঝাড়খণ্ডের মুখ্যমন্ত্রী হিসেবে শপথ নেওয়ার পর প্রথম মন্ত্রিসভাতেই অনেক গুরুত্বপূর্ণ সিদ্ধান্ত নিয়েছেন হেমন্ত সোরেন। মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের প্রথম মন্ত্রিসভার বৈঠকে 9 ডিসেম্বর থেকে ঝাড়খণ্ড বিধানসভার অধিবেশন শুরু করার অনুমোদন দেওয়া হয়েছে। সূত্রের খবর, 12 ডিসেম্বর পর্যন্ত এই বিশেষ অধিবেশন ডাকা হবে। বিধানসভা অধিবেশনে আস্থা ভোট চাইবেন মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেন। প্রোটেম স্পিকার করা হয় স্টিফেন মারান্ডিকে। মন্ত্রিসভার বৈঠকের পর মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেন সাংবাদিকদের সঙ্গে আলাপকালে মন্ত্রিসভায় নেওয়া সিদ্ধান্তের কথা জানান। মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেন প্রোজেক্ট ভবনে সাংবাদিকদের বলেন যে শীঘ্রই ঝাড়খণ্ডে সংখ্যাগরিষ্ঠ সরকার গঠন করা হবে এবং এক বা দুই…

Read More