- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
जुगसलाई में 300 बूथों की गिनती के बाद मंगल कालिंदी को 37452 की बढ़त Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर कुल 381 बूथों की मतगणना को अभी 81 बूथों की गिनती शेष है। 300 बूथों की गिनती पूरी होने के बाद झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को कुल 96012 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के रामचंद्र सहिस को 58560 व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी विनोद स्वांसी को 28629 वोट मिले हैं। मंगल कालिंदी ने 37552 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। अभी गोविंदपुर की कुछ बूथों के अलावा घोड़ाबांधा व एनएच के 6 पंचायतों के वोटों की गिनती बाकी है।
बोड़ाम के 63 व पटमदा के 77 बूथों की गिनती के बाद मंगल कालिंदी को रामचंद्र सहिस से 23045 की बढ़त Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर पटमदा व बोड़ाम प्रखंड में इस बार झामुमो के पक्ष में अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल रहा है। बोड़ाम के 63 व पटमदा के 77 बूथों की गिनती पूरी होने यानी 7वें राउंड के बाद झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी को 41833, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) को 24278 एवं तीसरे स्थान में आजसू के रामचंद्र सहिस को 18788 वोट मिले हैं। आजसू प्रत्याशी से मंगल कालिंदी ने 23045 की बढ़त बनाई है जबकि विनोद…
बोड़ाम के 60 वोटों की गिनती पूरी, मंगल कालिंदी ने विनोद स्वांसी से बनाई 5790 की बढ़त, रामचंद्र सहिस तीसरे राउंड में भी पीछे Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर बोड़ाम प्रखंड के कुल 63 में से 60 बूथों की गिनती पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में विनोद स्वांसी झामुमो के मंगल कालिंदी से पिछड़ गए हैं। झामुमो को अब तक कुल 18350, जेएलकेएम को 12650 और आजसू को 8979 वोट मिले हैं। आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस लगातार पीछे चल रहे हैं। चौथे राउंड में बोड़ाम प्रखंड के 3 बूथों के साथ ही पटमदा प्रखंड के 17 बूथों की गिनती…
जुगसलाई: दूसरे राउंड में विनोद स्वांसी को मंगल कालिंदी से 23 वोट की बढ़त Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर पहले राउंड की 20 बूथों की गिनती के बाद जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी को 6272 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो के मंगल कालिंदी को 4505 और आजसू के रामचंद्र सहिस को 2507 वोट मिले हैं। इस प्रकार पहले राउंड के बाद विनोद स्वांसी मंगल कालिंदी से 1767 व रामचंद्र सहिस से 3765 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। पहले ही राउंड में विनोद स्वांसी के कैंप में खुशी का माहौल है। दूसरे राउंड के बाद विनोद स्वांसी को…
जुगसलाई: पहले राउंड में विनोद स्वांसी को मंगल कालिंदी से 1767 वोट की बढ़त, रामचंद्र सहिस पीछे Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है और पहले राउंड की 20 बूथों की गिनती के बाद जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी को 6272 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो के मंगल कालिंदी को 4505 और आजसू के रामचंद्र सहिस को 2507 वोट मिले हैं। इस प्रकार पहले राउंड के बाद विनोद स्वांसी मंगल कालिंदी से 1767 व रामचंद्र सहिस से 3765 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। पहले ही राउंड में विनोद स्वांसी के कैंप में खुशी का…
पटमदा में अज्ञात टेम्पो के धक्के से युवक की मौत Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाल्ला गांव के समीप शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल जाल्ला गांव और बेंझाम टोला के बीच है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कार्तिक चंद्र महतो (36 वर्ष) पटमदा के खेरुआ टोला काशियागोड़ा का निवासी था। सूचना पाकर शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे पहुंची पटमदा पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के भाई सुकुमार महतो ने बताया कि बड़ा भाई कार्तिक शुक्रवार की शाम…
मतगणना : जुगसलाई में प्रथम 8 और अंतिम के 2 राउंड में आ सकता है चौंकाने वाला परिणाम Patamda: शनिवार की सुबह 8 बजे से जमशेदपुर के कॉपरेटिव कॉलेज में पूर्वी सिंहभूम के सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। जुगसलाई विधानसभा सीट के 381 बूथों के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से 20 टेबुल की व्यवस्था की गई है जिसमें 20 राउंड में मतगणना का कार्य संपन्न होने वाला है। पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के 155 बूथों की गिनती प्रथम 8 राउंड में होने वाला है जिसमें चौंकाने वाला परिणाम आ सकता है। स्थानीय…
प्रोजेक्ट गर्ल्स माचा, गोबरघुसी व बांगुड़दा हाई स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बांगुड़दा प्लस टू आदिवासी हाइस्कूल में आदिवासी नृत्य करतीं छात्राएं Patamda: राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने जनजातीय कलाओं को प्रदर्शित किया। विद्यालय परिसर में आदिवासी लोक सांस्कृतिक सोहराय, लांगड़े, दोङ एवं पाता नाच की प्रस्तुति की। कुछ छात्रों द्वारा आदिम जनजाति के खाद्य सामग्री का स्टोल लगाया गया। इस कार्यक्रम से छात्रों में काफी उमंग दिखा। कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं को पोषाक वितरण भी…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में स्थानीय जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति Patamda: राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं ने शुक्रवार को स्थानीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में 9बी की छात्राएं सोनामुनी मुर्मू, संगीता हांसदा, पूर्णिमा बेसरा, सुमिता हांसदा और 12ए की छात्राएं विलासी हांसदा कुनामी मुर्मू, वीणापानि ने भाग लिया। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने जनजातीय गौरव को प्रदर्शित किया और सभी विद्यार्थियों को इसके महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम को देखने पहुंचे सेवानिवृत शिक्षक शरत सिंह सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा एवं अन्य अभिभावकों ने…
समाजसेवी आस्तिक महतो की मां के श्राद्धभोज में पहुंचे अर्जुन मुंडा समेत हजारों लोग Jamshedpur: झारखंड आंदोलन की जननी व जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो की मां मंदाकिनी देवी के श्राद्धभोज में शुक्रवार को पूरे झारखंड के विभिन्न जगहों से आए हजारों की संख्या में लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, आभा महतो व सुमन महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता व रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक…
