Author: Kalyan Kumar Gorai

गढ़ बचाने को पटमदा-बोड़ाम में सहिस कर रहे कड़ी मेहनत, आजसू के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी झोंकी ताकत Patamda: जुगसलाई से एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सिंह पटमदा – बोड़ाम में अपना गढ़ बचाने को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके लिए इस बार के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत भी बड़ी ताकत बनकर उभरी है। उन्होंने बोड़ाम व पटमदा के विभिन्न गांवों में रविवार को पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ विकास के लिए फिर से मौका देने की अपील मतदाताओं से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास का कार्य रूक गया…

Read More

जेएलकेएम प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने जुगसलाई शहरी क्षेत्र में मांगे वोट, कार्यकर्ताओं ने गांवों में निकाली बाइक रैली Jamshedpur : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जुगसलाई से प्रत्याशी विनोद स्वांसी ने रविवार को शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए कैंची छाप पर वोट देने की अपील की। इस संबंध में विनोद स्वांसी ने बताया कि मकदमपुर, जुगसलाई शहरी, बामनगोड़ा, सोपोडेरा, सारजामदा व परसुडीह क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता गणपति करुआ व बहादुर सहिस के साथ पदयात्रा करते हुए लोगों से समर्थन करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी खतियानी वोटरों में…

Read More

मंगल कालिंदी के समर्थन में झामुमो नेता पिंटू दत्ता कर रहे कड़ी मेहनत, बेहतर परिणाम की उम्मीद Jamshedpur : जुगसलाई से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी के पक्ष में पूर्व जिला पार्षद सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता के द्वारा कड़ी मेहनत करने से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। वर्षों बाद जमशेदपुर प्रखंड के 8 पंचायत क्षेत्र में मंगल कालिंदी व पिंटू दत्ता के एक साथ प्रचार अभियान चलाने से विरोधी दलों की परेशानी बढ़ गई है। कल तक दोनों नेताओं के बीच दूरी होने से अन्य उम्मीदवारों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा…

Read More

गोपालपुर के 30 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, मंगल कालिंदी ने किया स्वागत Patamda: पटमदा के गोपालपुर गांव निवासी 30 युवकों ने रविवार को बिड़रा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान झामुमो का दामन थाम लिया। झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वजीत महतो की पहल पर विकास कुंभकार, संदीप कुंभकार, मृत्युंजय कुंभकार, मनसा राम कुंभकार, विनोद माझी, अरुण कुंभकार, महेंद्र पाल, बिंदु कुंभकार, अभिजीत कुंभकार, विनोद कुंभकार, दीपक कुंभकार, रमेश कुंभकार व दुलाल कुंभकार समेत 30 लोगों ने झामुमो का दामन थामा। इस संबंध में रमेश कुंभकार ने बताया कि उन लोग पहले भाजपा व आजसू के समर्थक थे और…

Read More

रामचंद्र सहिस के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं आजसू नेता मंगल टुडू Jamshedpur : पूर्व मंत्री सह जुगसलाई से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी रामचंद्र सहिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए आजसू पार्टी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगल टुडू ने एमजीएम थाना क्षेत्र के 6 पंचायतों में मोर्चा संभाला है। वह सुबह से शाम तक क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाते हुए पसीना बहा रहे हैं। रविवार को उन्होंने मुखिया राकेश मुर्मू, पूर्व मुखिया दुर्लभ बेसरा समेत अन्य आजसू कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए लोगों से केला छाप पर बटन दबाने की अपील कर रहे हैं। इस संबंध में टुडू…

Read More

डुमरिया में हो समुदाय ने की संजीव सरदार को समर्थन की घोषणा Ghatshila: पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत पलसबनी पंचायत के नुदाईडीह ग्राम मे ग्रामीण मुंडा रामचंद्र तियू की अध्यक्षता में हो समुदाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हो समुदाय के लोगों ने अपने विधायक को चुनने को लेकर विचार विमर्श किया। जिसमें निर्णय लिया गया कि डुमरिया विधानसभा के विकास और हो समुदाय की विशेष पहचान जैसे विषयों में संरक्षण को लेकर जो भी जनप्रतिनिधि इस पर पहल करेंगे समुदाय के लोगों की ओर से एक मत से उन्हें विधानसभा चुनाव…

Read More

रामकृष्ण मिशन आश्रम मेटियाला के नए मंदिर का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण Patamda : बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर से सटे पश्चिम बंगाल के मेटियाला गांव स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में रविवार को जगद्धात्री माता की पूजा अर्चना के साथ ही नए मंदिर का उद्घाटन स्वामी नटराजानंद के द्वारा किया गया। मंदिर में मां शारदा, मां जगधात्री, रामकृष्ण परमहंस देव व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर लगाई गई है। उद्घाटन समारोह के पश्चात सैकड़ों लोगों के बीच खीर व खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को…

Read More

पोटका में संजीव के समर्थन में जनसभा आयोजित, कल्पना सोरेन बोलीं – भाई और बेटा बनकर सेवा करने वाले को फिर से विधायक चुनें Potka: पोटका पाड़ा मैदान में रविवार को गांडेय की विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन की सभा आयोजित हुई। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि झामुमो झारखंड के मुद्दों को उठा रही है. झारखंड वासियों के हित के लिए काम कर रहे हैं। झारखंडी स्वाभिमान और खतियान की बात करते हैं। भाजपा ने झारखंड बनने के बाद सबसे अधिक समय तक शासन किया। भाजपा ने अपने शासन काल में…

Read More

झामुमो को मिल रहा भारी समर्थन, हार के डर से भाजपा कर रही है दुष्प्रचार : संजीव सरदार Ghatshila: पोटका विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने शनिवार को बांगो, रोलडीह, माटकु आदि क्षेत्र में चुनावी दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से झामुमो के तीर कमान छाप पर वोट देकर उन्हें जिताने की अपील की। संजीव सरदार ने कहा कि पांच साल तक जनता की सेवा में बिताया है। राज्य की झामुमो सरकार बेहतर काम किया है। हर क्षेत्र में लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। जिसके कारण भाजपा घबरा गई है और दुष्प्रचार कर रही है।…

Read More

एनडीए की सरकार बनने पर सारे घोटालेबाज पकड़े जाएंगे : अमित शाह Potka: पोटका के जुड़ी मैदान में शनिवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा को समर्थन देने की अपील की। गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए की सरकार आने पर राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जायेगा। हर वर्ष एक लाख रोजगार सृजित किया जायेगा। विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आदिवासियों के आरक्षण को छिनकर मुस्लिम समुदाय को देना चाहते हैं। राज्य में घुसपैठियों को पनाह दिया…

Read More