- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
मौका आया है वोट जरूर करें लेकिन किसी लालच या दबाव में नहीं: तरुण कुमार Patamda : विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक नागरिक अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं, इसके लिए झारखंड निर्वाचन आयोग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को प्रेरित करते हुए निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बताया कि 18 वर्ष के युवा से लेकर बुजुर्ग सभी को निश्चित रूप से मतदान करना चाहिए। मतदान कर हम मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में अपनी भूमिका निभाते हैं। मताधिकार का प्रयोग समय हमें यह ध्यान रखना…
81 साल के बुजुर्ग से भी प्रशासन को चुनाव में गड़बड़ी का खतरा, 107 में लगाई हाजिरी Patamda: झारखंड विधानसभा चुनाव – 2024 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए 107 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश था जिनसे चुनाव में गड़बड़ी होने का खतरा उत्पन्न हो। उसी के तहत बोड़ाम पुलिस द्वारा कुछ वैसे लोगों के खिलाफ भी 107 का नोटिस जारी कर दिया गया जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक और 81 साल तक है। मंगलवार को धालभूम अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचे 40 लोगों में…
झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने जमशेदपुर -04 क्षेत्र में संभाली कमान, तीर धनुष पर बटन दबाने की अपील Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर -04 जिला परिषद क्षेत्र में झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंगल कालिंदी के पक्ष में मंगलवार को व्यापक प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बेको, कुंदलूंग व बनामघुटू गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीणों के समक्ष रखा। पिंटू दत्ता के अनुसार मौके पर पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, केसीसी ऋण माफी, 200 यूनिट मुफ्त…
एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस की जीत को आजसू एसटी मोर्चा ने कसी कमर Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूर्वी सिंहभूम आजसू पार्टी के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगल टुडू ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत देवघर पंचायत के विभिन्न गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। इस अभियान में पंचायत सचिव अजित सिंह, संजय दत्ता, अमित टोप्पो, मिथुन प्रामाणिक, मृत्युंजय कुमार आदि शामिल थे। मंगल टुडू ने ग्रामीणों से कहा कि जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार को भगाना है तो…
झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने बेलटांड़ व बोड़ाम में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन Patamda: इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने सोमवार को बोड़ाम हाट तोला के समीप चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, सचिव छुटुलाल हांसदा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो, जिला महासचिव किशनलाल महतो, बलराम महतो, विधायक प्रतिनिधि माणिक महतो, श्यामापद रजक, रूपनारायण मोदक, भास्कर गोराई, काजल सिंह व विनय मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। इससे पूर्व मंगल कालिंदी ने बोड़ाम बाजार स्थित वीर शहीद निर्मल महतो व गंगा…
झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने पिंटू दत्ता के साथ डांगा व तुरियाबेड़ा में चलाया अभियान Jamshedpur : जुगसलाई के निवर्तमान विधायक सह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने सोमवार की देर शाम एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगा व तुरियाबेड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो के जिला उपाध्यक्ष पिंटू दत्ता के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। कालिंदी ने पिछले 5 साल के कार्यकाल के दौरान हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। पिंटू दत्ता ने कहा कि राज्य में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार…
जमशेदपुर पश्चिम के बसपा प्रत्याशी बृंदावन दास ने चलाया जनसंपर्क अभियान, हाथी छाप पर बटन दबाने की अपील Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी बृंदावन दास ने सोमवार को मानगो क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आजाद नगर, गौड़ बस्ती व डिमना आदि जगहों पर लोगों के साथ बैठक करते हुए ईवीएम के क्रम संख्या 2 पर हाथी छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। बसपा नेता सह जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रणव महतो ने कहा कि इस बार पूरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी काफी…
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा लोहार ने चलाया जनसंपर्क अभियान Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से बिरसा सेना, शहीद स्मारक समिति और झारखंड जनतांत्रिक महासभा समर्थित प्रत्याशी कृष्णा लोहार ने सोमवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बिरसानगर 4 व 6 नंबर जोन, बर्मामाइंस, बागुननगर, नागा डूंगरी, बारीडीह बस्ती, टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से सीधे संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान का आश्वासन दिया। इस संबंध में महासभा के दीपक रंजीत का दावा है कि कृष्णा लोहार के साथ बड़ी संख्या में महिला और युवाओं का…
पूर्व विधायक कुणाल का प्रयास रंग लाया, साथ बैठे रामदास सोरेन व प्रदीप बालमुचू, दूर हुए गिले शिकवे Ghatshila : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता कुणाल षड़ंगी का एक और प्रयास रंग लाया और सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री सह घाटशिला से लगातार दूसरी बार महागठबंधन प्रत्याशी बने रामदास सोरेन के साथ घाटशिला के एक होटल में सहयोगी दल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने बैठक कर कार्यकर्ताओं के गिले शिकवे दूर किए। मौके पर रामदास ने कहा कि झारखंड में दुबारा हेमंत सोरेन की सरकार बनने से झारखंड…
आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस का दावा – युवाओं का रुझान आजसू की ओर, प्रदेश में एनडीए की सरकार तय Jamshedpur : जुगसलाई से एनडीए समर्थित आजसू पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र सहिस के द्वारा जोरदार प्रचार- प्रसार का कार्य चल रहा है। उनके पक्ष में जगह-जगह चुनावी कार्यालय खोल लोगों से वोट करने की अपील आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और भाजपा नेता अनिल मोदी कर रहे हैं। दावा है कि एनडीए का संयुक्त प्रचार अभियान जोर पकड़ा है। इसी कड़ी में सोमवार को कई युवाओं ने जेएलकेएम छोड़ आजसू पार्टी का दामन थामा है। मौके पर रामचंद्र सहिस…
