Author: Kalyan Kumar Gorai

गुड न्यूज: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान Patamda : पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रविवार को बिरसा मुंडा एथेलेटिक्स स्टेडियम, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कस्तूरबा की टीम ने बैंड बजा कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब इस टीम को रांची में आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा उसके बाद टीम से जुड़ी छात्राएं जोनल और राष्ट्रीय स्तरीय की बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय की वार्डेन रजनी मुर्मू और शिक्षिका सारो हांसदा ने…

Read More

देश बांदना के मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बाबनीडीह टीम को महाबीर मुर्मू ने किया पुरस्कृत Patamda: सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत डालापानी नारगा देश बांदना सोहराय पर्व के शुभ अवसर पर एसीए डालापानी की ओर से 64 वें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा के बतौर विधायक प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता के युवा नेता महाबीर मुर्मू उपस्थित हुए। इसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच पीआरएमसी बाबनीडीह बनाम कैटेच कोड़ा के बीच खेला गया। खेल के दौरान दस मिनट में ही की कैटेच कोड़ा टीम…

Read More

मुसाबनी में निर्दलीय प्रत्याशी सह प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने किया जनसंपर्क Ghatshila: घाटशिला विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने सोमवार को तेरेंगा पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान चापडी एवं चाकुलिया गांव के ग्रामीणों संग बैठक किया। ग्रामीणों से क्रमांक 11 पर चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर में वोट देकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। रामदेव हेंब्रम ने कहा जिस प्रकार पंचायत वासियों ने पंचायत चुनाव में अपार आशीर्वाद देकर प्रमुख बनाए हैं यह आशीर्वाद सबके साथ हर दुख सुख में हर एक की समस्या को अपने…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, सोनारी में लोगों ने किया स्वागत Jamshedpur : पत्रकारिता जगत में पिछले दो दशकों में अलग छाप छोड़ चुकीं वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता झारखंड चुनाव के राजनीतिक दंगल में जोर-शोर से उतर चुकी हैं। वे यहां भी अलग तरीके से काम कर रही हैं। व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप से परे जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता अपना विजन लेकर एक -एक व्यक्ति से मिलकर खुद के लिए वोट मांग रही हैं। 18 बिंदु वाले अपने घोषणा-पत्र को वे पंपलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रही हैं। सोमवार को…

Read More

ओड़िशा के राज्यपाल के हाथों टीम पीएसएफ को मिला मानव सेवा सम्मान Jamshedpur : आदित्यपुर एमआईजी कालोनी में बहुचर्चित एवं आस्था का स्थल श्री श्री सार्वजनिक काली पुजा कमिटी के द्वारा, धरातल में मानव कल्याणकारी कार्य के चलते टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार को ओड़िशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने कार्य को सराहा। अरिजीत ने सम्मान ग्रहण करते ही टीम के योद्धाओं के नाम समर्पित किया और कहा परिवार से बड़ा कोई नहीं। यूं तो टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन सम्मान देने में विश्वास रखता है। टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार की अगुवाई में उनके 25…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम की जनता परिवर्तन नहीं संपूर्ण परिवर्तन करें, एकदम नया विधायक चुने : अन्नी अमृता निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता ने घोषणा पत्र किया जारी, माईक चुनाव चिन्ह मिलने पर जताया हर्ष Jamshedpur: शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और रोजगार के पैमाने पर जमशेदपुर पश्चिम के हालात छुपे नहीं हैं। जाम की समस्या अलग है जो अंतहीन समस्या बन चुकी है, लेकिन इन सबके लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जमशेदपुर शहर ने दो-दो मुख्यमंत्री, कई मंत्री, विधायक और बड़े- बड़े नेता दिए हैं, फिर भी आज इंदौर और भुवनेश्वर…

Read More

बोड़ाम में बूढ़ी बांदना पर्व के मौके पर गोरू खूंटा मेला का आयोजन, उमड़ी भीड़ Patamda :बोड़ाम प्रखंड के बारियादा में रविवार को सोलआना कमिटी की ओर से रविवार को बूढ़ी बांदना के दिन बैल और भैंस खूंटा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बैल और भैंस को चमड़ा के सहारे नचाया जिसे देखने के लिए आसपास गांव के काफी लोग आए। कार्यक्रम के बाद बैल और भैंस खूंटाने वाले किसानों व वाद्य यंत्र बजाने वाले लोगों को बारियादा सोलआना कमिटी की ओर एक-एक कुड़माली गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपेन महतो, विश्वनाथ महतो,…

Read More

डुमरिया में हेमंत सोरेन व धालभूमगढ़ में कल्पना सोरेन की सभा 5 को, झामुमो ने की तैयारी बैठक Ghatshila : राज्य के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 5 नवम्बर को पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि झामुमो की स्टार प्रचारक सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन उसी दिन नरसिंहगढ़ हाई स्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के पक्ष में जनसभा को सफल बनाने के लिए झामुमो के धालभूमगढ़ स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत…

Read More

जुगसलाई में बदलाव की बयार : जुगल किशोर मुखी Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जुगल किशोर मुखी ने शनिवार को जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम नगर, गरीब मोहल्ला, ईदगाह मैदान, मिल्लत नगर, हबीब नगर, हिल व्यू एरिया, पंछी मोहल्ला व मच्छी मोहल्ला का दौरा किया। जुगल ने कहा कि इस बार जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की बयार चल रही है और समस्याओं से त्रस्त लोग बदलाव के मूड में हैं। उनका आरोप है कि जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल समेत कई समस्याएं हैं जिसपर स्थानीय जनप्रतिनिधि का कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय निवासी सामद…

Read More

डुमरिया में झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार का लोगों ने किया स्वागत Dumaria: पोटका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। सालगाडीह में ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का स्वागत नगाड़े व मांदर की थाप पर थिरकते हुए किया। उन्होंने अपने पांच वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। संजीव सरदार ने कहा कि उन्होंने प्रत्येक दिन ग्रामीणों की सेवा की है। क्षेत्र के विकास के लिए पूरे संकल्प के साथ काम किया। पोटका में डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज…

Read More