- बोड़ाम में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत
- काली पूजा और बांदना पर्व को लेकर बेलटांड़ व काटिन बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
- घोड़ाबांधा में पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया गोट बोंगा पर्व, नृत्य-संगीत से झूमे ग्रामीण
- सांस्कृतिक मेले सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम: दीपक बिरुआ
- पटमदा-बोड़ाम में कल से गूंजेंगे अहिरा गीत, पारंपरिक बांदना पर्व की होगी शुरुआत
Author: Kalyan Kumar Gorai
जुगसलाई में जेएलकेएम को झटका, पटमदा के देबूलाल सहिस व अश्विनी दास ने दिया इस्तीफा Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्राथमिक सदस्यता व पद से पटमदा के नेता देबूलाल सहिस व अश्विनी दास ने शनिवार को जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा को इस्तीफा भेज दिया है। देबूलाल सहिस पार्टी में किसी पद पर नहीं थे जबकि अश्विनी दास पटमदा प्रखंड कमेटी में कुछ महीनों पूर्व ही उपाध्यक्ष बनाए गए थे। दोनों नेताओं का कहना है कि जिस उद्देश्य के साथ जयराम महतो के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में जुड़े थे वह उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। क्योंकि…
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च Patamda: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को एसएसबी के जवानों ने पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरघुसी, बामनी, लावा, बेलटांड़ बाजार, पटमदा बाजार, रांगाटांड़, माचा, आगुईडांगरा, जाल्ला व जलडहर में फ्लैग मार्च अभियान चलाया। मौके पर पटमदा थाना के अवर निरीक्षक गोपाल कुमार एवं एसएसबी के सशस्त्र बल शामिल थे। गोपाल कुमार ने बताया कि आज छठा दिन है जब क्षेत्र में अभियान चलाते हुए लोगों से शांतिपूर्वक आगामी 13 नवंबर को मतदान करने की अपील की जा रही है। एसएसबी के सभी जवानों के ठहरने की व्यवस्था गोबरघुसी…
पटमदा के लोवाडीह में महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी Patamda: पटमदा की दिघी पंचायत के लोवाडीह गांव में शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन व ग्राम प्रधान किंकर महतो ने किया। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गांव में कई लोग दूसरे गांव से शराब लाकर बेचते हैं जिससे गांव के लोग नशे का आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि अविलंब शराब की बिक्री करना छोड़ दें अन्यथा महिलाओं का रौद्र रूप देखने को मिलेगा।…
जुगसलाई से जेबीकेएसएस प्रत्याशी विमल बैठा को मिला हेलमेट छाप, कहा – हेलमेट से मिलेगी सुरक्षा Patamda: जुगसलाई विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा नेता विमल बैठा को क्रमांक संख्या 12 पर हेलमेट छाप चुनाव निशान मिला है। संजय मेहता की जेबीकेएसएस पार्टी से जुड़े विमल बैठा ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को हेलमेट सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी जाति, धर्म समुदाय से उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने पिछले 10-12 वर्षों में काफी काम किया है जनता उन्हें आशीर्वाद…
पटमदा-बोड़ाम में देर रात तक हुई मां काली की पूजा Patamda:’ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा’ आदि वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ ही गुरुवार की देर रात पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित सार्वजनिक व निजी काली मंदिरों में मां काली की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर खासकर महिलाएं उपवास में रहकर माता की भक्ति में लीन रहीं। यहां खासकर पटमदा बाजार, लावा, दगड़ीगोड़ा, बांसगढ़, बंगोई, बोड़ाम, डिमुडीह, भूला, छोटा बांगुड़दा, बांगुड़दा, ठनठनी घाटी, जाल्ला, गोपालपुर, बनकुंचिया, सांझड़ा आदि गांवों में स्थित मंदिरों…
पूर्व विधायक कुणाल का प्रयास रंग लाया, झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने मंगल कालिंदी के पक्ष में काम करने का दिलाया भरोसा बुधवार को झामुमो नेता पिंटू दत्ता व मंगल कालिंदी के साथ पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी। Patamda: राज्य के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक कोल्हान में फिलहाल सफल होता दिख रहा है। क्योंकि पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी के झामुमो में लौटने के बाद से झामुमो के पुराने व नाराज चल रहे नेताओं को मनाने एवं संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। इसका एक उदाहरण बुधवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में देखने को…
पहली बार 50 परिवारों के लोग नहीं मनाएंगे बांदना पर्व व काली पूजा, जानें क्यों…… Patamda: पटमदा प्रखंड की महुलबना पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर व धाधकीडीह गांव के काशीडीह टोला में पिछले 4 दिनों से जारी डायरिया की बीमारी ने डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों को अपनी चपेट में ले लिया है। मंगलवार को नए 7 मरीजों के साथ ही अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। जबकि 26 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों में से एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि गंभीर अवस्था में मुनिया सिंह (45) व निरंजन…
एसएस प्लस टू हाई स्कूल में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम Patamda : एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता, क्विज, स्लोगन लेखन और आयुर्वेदिक औषधि पौधों की प्रदर्शनी में भाग लिया। रंगोली में छात्रों ने आयुर्वेदिक प्रतीकों को खूबसूरती से उकेरा, जबकि क्विज में आयुर्वेदिक ज्ञान पर आधारित सवालों के जवाब दिए। स्लोगन लेखन में विद्यार्थियों ने प्रभावी स्लोगनों के माध्यम से आयुर्वेद का महत्व समझाया। प्रदर्शनी में तुलसी, नीम, हल्दी आंवला व हरसिंगार जैसे औषधीय पौधों की विशेषताएं बताई गईं। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन…
কর্মীদের মিশন 2026-এর জন্য প্রস্তুতি শুরু করা উচিত, নির্দেশের জন্য অপেক্ষা করবেন না: বিধায়ক Purulia (Nayan Kuiri) : দলের নির্দেশের অপেক্ষায় বসে থাকলে চলবে না। কালীপূজার পর থেকেই দলের খুঁটি সাজাতে হবে। সমস্ত ব্লক নেতৃত্ব অঞ্চল নেতাদের। এমনই আট ঘাট বেঁধে দিলেন বাঘমুন্ডি বিধানসভার বিধায়ক সুশান্ত মাহাতো। সোমবার আড়ষা কলেজে বিজয়ার সম্মেলনীতে উপস্থিত হয়ে তিনি বার্তা দেন আড়ষা ব্লক এলাকার নেতৃত্বদের। কালি পুজোর পর থেকে শুরু করে আগামী 26শের বিধানসভা পর্যন্ত প্রত্যেক ব্লক অঞ্চলের জোর কদমে প্রচার চালাতে হবে, সাধারণ মানুষের প্রত্যেকের সুবিধাতে মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় প্রকল্পের ডালি তুলে দিয়েছেন আর সেই প্রকল্প গুলোকে জনসাধারণের কাছেই তুলে ধরতে হবে ব্লক…
तीसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 45, मेडिकल टीम ने किया इलाज, 8 परिवारों के सभी सदस्य अस्पताल में हैं भर्ती Patamda : पटमदा के काशीडीह टोला में पिछले कई दिनों से जारी डायरिया की बीमारी से लोग लगातार प्रभावित हो रहे हैं और सोमवार तक मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शान्तिराम महतो ने बताया कि सोमवार को तीसरे दिन 9 मरीजों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार तक 36 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, कोई…
