पटमदा के लोवाडीह में महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति अभियान, शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा की दिघी पंचायत के लोवाडीह गांव में शुक्रवार को सैकड़ों महिलाओं ने नशामुक्ति अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन व ग्राम प्रधान किंकर महतो ने किया।
Advertisements
इस संबंध में प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गांव में कई लोग दूसरे गांव से शराब लाकर बेचते हैं जिससे गांव के लोग नशे का आदी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि अविलंब शराब की बिक्री करना छोड़ दें अन्यथा महिलाओं का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। ग्राम प्रधान किंकर महतो ने कहा कि गांव का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस से शिकायत की जाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मी रानी महतो, रेशमा महतो, जिलापी महतो, सुमिता महतो, काजल महतो, सपना महतो, यशोदा महतो, सुमित्रा गोराई व उषा रानी महतो आदि ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की।