Author: Kalyan Kumar Gorai

रांची से लौटे रामचंद्र सहिस ने पटमदा में की आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, भरा जोश Patamda: शुक्रवार को आजसू पार्टी के पटमदा प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक से पूर्व रांची स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा, आजसू , जदयू , लोजपा (आर) की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें सीट शेयरिंग का मामला सुलझा लिया गया। उक्त बैठक में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस मौजूद रहे। सीट शेयरिंग में आजसू पार्टी को जुगसलाई समेत कुल 10 सीटें मिली। बैठक खत्म कर रामचंद्र सहिस पटमदा स्थित पार्टी की बैठक में…

Read More

भाजपा नेता विमल बैठा जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला! विमल बैठा (फाइल फोटो) Jamshedpur: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले करीब 12 सालों से सक्रिय भाजपा नेता विमल बैठा चुनाव लड़ने को लेकर जल्द बड़ा फैसला ले सकते हैं। पहले झामुमो और 2014 से भाजपा में रहकर समाज सेवा के माध्यम से क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके विमल बैठा को एनडीए की सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद बड़ा झटका लगा है। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार का चुनाव जुगसलाई सीट से गठबंधन के तहत भाजपा ही लड़ेगी और उन्हें ही पार्टी चुनाव लड़ाएगी। लेकिन गठबंधन में…

Read More

एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल, कोल्हान में आजसू को 3, जदयू को 1 सीट, 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा झारखंड की 81 सीटों में से भाजपा 68, आजसू 10, जदयू 2 व लोजपा (आर) 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव Jamshedpur: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एनडीए में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का मामला आज फाइनल हो गया। इसका औपचारिक ऐलान रांची में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के सह चुनाव प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने किया। 2014 की तुलना में खास बात यह है कि इस बार के चुनाव में…

Read More

एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा में ऊर्जा बचत पर प्रतियोगिता आयोजित Patamda: राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में गुरुवार को ऊर्जा की बचत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिनिस्ट्री ऑफ पावर भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें इसके महत्व के बारे में शिक्षित करना था। इसमें विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की चित्रकलाओं का प्रदर्शन किया। इनमें ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में नीलम सिंह, रामचंद्र मुर्मू, सरकार मांडी…

Read More

बोड़ाम में आजसू कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री सहिस ने की बैठक कार्यकर्ता लें हर बूथ की जिम्मेदारी, लें अपने बूथ से लीड का संकल्प – सहिस Patamda: बोड़ाम प्रखंड स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों व बूथों के सदस्य एवं चूल्हा प्रमुख प्रभारियों संग नेताओं की बैठक आयोजित हुई। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी को दिशा निर्देश दिया कि अब संगठन विस्तार करने का समय नहीं बल्कि हर लीडर अपने बूथ पर लीड लेने की जिम्मेदारी लें और जिस बूथ पर पार्टी कमजोर…

Read More

बड़ासुसनी व कमलपुर में बनाया गया अंतर्राज्यीय चेकनाका Patamda: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ासुसनी व कमलपुर थाना गेट के सामने अंतर्राज्यीय चेकनाका बनाया गया है। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक विजय कुमार व अन्य पदाधिकारी बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर आने जाने वाली सभी वाहनों की नियमित जांच की जाएगी। दूसरी ओर दोनों चेकनाकों का पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार व कमलपुर…

Read More

पटमदा के राखडीह स्थित पंचायत सचिवालय में घुसा अजगर, हड़कंप Patamda: पटमदा के राखडीह स्थित बिड़रा पंचायत के सचिवालय में बुधवार को अचानक अजगर सांप देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में प्रज्ञा केंद्र के वीएलई चैतन महतो ने बताया कि शाम करीब 5 बजे जब वह प्रज्ञा केंद्र को बंद करने की तैयारी कर रहे थे तो अचानक उनकी नजर जमीन में पड़ी चटाई पर पड़ी जहां बड़ा अजगर सांप आराम से बैठा हुआ था। इसके बाद शोर मचाते हुए इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। फिर वहां पहुंचे लोगों की मदद से एक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम की सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी बसपा : प्रणव महतो Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह बसपा नेता प्रणव महतो ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो सह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार झारखंड विधानसभा की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। श्री महतो ने कहा कि बसपा पूर्वी सिंहभूम की सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श चल रहा है। इसकी घोषणा जल्द ही बसपा के झारखंड प्रभारी दिनकर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता करेंगे। गौरतलब हो कि 2019…

Read More

जमशेदपुर के ऋत्विक को मिली सफलता, बनेंगे पंजाब में जज ऋत्विक सांडिल्य Jamshedpur: हरियाणा लोकसेवा आयोग (न्यायिक शाखा) के मंगलवार को आए परिणाम में जमशेदपुर के ऋत्विक सांडिल्य ने 20 वां रैंक हासिल किया है। वे अब हरियाणा पंजाब में जज बनेंगे। ऋत्विक जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के बेटे हैं। उनकी मां का नाम किरण ठाकुर है। ऋत्विक ने अपनी स्कूली शिक्षा जमशेदपुर पब्लिक स्कूल से 2017 में पूरी की, उसके बाद क्लैट में सफल होकर वे राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय, रांची से अपने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने हरियाणा लोकसेवा आयोग (न्यायिक…

Read More

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित Patamda : भारत के 11वें राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. कलाम की उपलब्धियों व उनके आदर्शों से बच्चों को जागरूक किया गया। सुबह प्रार्थना सत्र के दौरान डॉ. कलाम के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बाल संसद के बच्चों ने बारी-बारी से डॉ. कलाम के प्रेरक कथनों को सुनाया। वहीं शिक्षकों ने प्रेरक कथनों के पीछे की समूची कहानी से बच्चों को अवगत कराया। प्रेरक कथनों “अगर तुम…

Read More