Author: Kalyan Kumar Gorai

जेएलकेएम मुकरुडीह पंचायत के अध्यक्ष बने मनोज महतो Patamda : बोड़ाम प्रखंड के मुकरुडीह पंचायत मंडप में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में मुकरुडीह पंचायत कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष मनोज महतो, वरीय उपाध्यक्ष मुख्तार अंसारी, महासचिव भवेश महतो, उपाध्यक्ष स्वपन कु महतो, सुजीत सहिस व अनिल रूहिदास, सचिव वकील महतो, कोषाध्यक्ष आशु गोप, सह सचिव पवन महतो, सुनील महतो व ठाकुर दास महतो, संगठन सचिव कृष्ण पद महतो, मीडिया प्रभारी स्वपन महतो व सुनील महतो, सलाहकार ललित किशोर महतो, तुलसी महतो, आदित्य महतो, अशोक महतो,…

Read More

फोन पर बात करते समय घर में गिरी आसमानी बिजली, मोबाइल फटने से युवक गंभीर, एमजीएम में चल रहा इलाज प्रतीकात्मक तस्वीर Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के जोड़सा टोला बिरखाम निवासी 25 वर्षीय युवक विजय कुंभकार सोमवार की शाम मोबाइल फोन पर कहीं बात कर रहा था कि अचानक बारिश के साथ घर में हुई वज्रपात के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।बेहोशी की हालत में उसे परिजनों ने पहले माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी मदद को पहुंचे भाजपा नेता विमल बैठा ने भर्ती…

Read More

एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के शिविर में 121 लोगों ने किया रक्तदान रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते सांसद विद्युत वरण महतो। Patamda : आदिवासी हाई स्कूल बोड़ाम में रविवार को एससी एसटी ओबीसी माईनोरिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट पगदा एवं एमजीएम हॉस्पिटल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 121 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप…

Read More

झामुमो के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष बने दीपंकर महतो, छुटुलाल हांसदा सचिव Patamda: झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को बोड़ाम प्रखंड के चिरुडीह सामुदायिक भवन में प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी व चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो नेता सुनील महतो व बाघराय मार्डी शामिल हुए। सम्मेलन में बोड़ाम प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के पंचायत पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान संगठन हित में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष के रूप में बोड़ाम प्रखंड के दुन्दु गांव निवासी…

Read More

पटमदा के बिड़रा में केसीसी लोन सह जागरूकता शिविर आयोजित Patamda: शनिवार को बिड़रा पंचायत के उप मुखिया गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान विकास महतो, मुखिया प्रतिनिधि खांदू सिंह व प्रगतिशील किसान श्रीमंत मिश्रा की पहल पर बैंक ऑफ इंडिया काटिन शाखा की ओर से केसीसी लोन सह जागरूकता शिविर आयोजित की गई। बिड़रा ग्राम संसद भवन में आयोजित शिविर में एलडीएम संतोष कुमार व शाखा प्रबंधक आरती कुमारी ने किसानों को केसीसी समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर ही 67 किसानों से आवेदन प्राप्त किए गए। एलडीएम संतोष कुमार ने सभी किसानों को को भरोसा दिलाया…

Read More

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा के पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर मंडल में हुई तैयारी बैठक Patamda : पटमदा ब्लॉक मैदान परिसर में 25 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा सभा की सफलता हेतु शनिवार को पटमदा, बोड़ाम व कमलपुर मंडल में अलग अलग बैठकें आयोजित की गईं। कमलपुर मंडल में आयोजित बैठक में मौजूद प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री हलधर नारायण शाह ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा स्तरीय परिवर्तन संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट जायें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार तेज करें और लोगों को…

Read More

भाजपा नेता विमल बैठा ने पटमदा बीडीओ से की कार्डधारियों से अवैध वसूली बंद कराने की मांग Patamda : भाजपा के पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल के नेतृत्व में शनिवार को पटमदा बीडीओ के नाम कार्यालय में प्रधान लिपिक को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने बताया कि पटमदा प्रखंड के विभिन्न गांवों के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा ई- केवाईसी के नाम पर कार्डधारियों से प्रति सदस्य 10- 10 रुपए यानी एक परिवार में अगर 5 सदस्य हैं तो 50 रुपए की दर से अवैध वसूली की जा…

Read More

राष्ट्र शहीद सम्मान समिति की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन, पंचानन दास बने अध्यक्ष Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा-बोड़ाम की एक आवश्यक बैठक शनिवार को कुमीर गांव स्थित शहीद स्थल में सेवानिवृत शिक्षक शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हर साल की भांति इस साल भी 8 अक्टूबर को भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष छुटुलाल महतो द्वारा निजी कारणों से त्यागपत्र सौंपने के बाद नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति…

Read More

गुड न्यूज: डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के नए भवन में ओपीडी सेवा अक्टूबर से Jamshedpur : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को डिमना में बन रहे एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ डीसी अनन्य मित्तल भी उपस्थित रहें। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने से एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी और मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की समस्या को दूर करने हेतु विशेष निर्देश डीसी को दिया हूं, साथ ही 5 करोड़ रूपये का…

Read More

जमशेदपुर एफसी ने रोमांचक मुकाबले में मुम्बई सिटी को 3-2 से हराया रेड माइनर्स के स्ट्राइकर जॉर्डन मरे ने एक और अटैकिंग मिडफील्डर हावी हर्नांडेज दो गोल किए Jamshedpur : जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रेड माइनर्स ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में मुम्बई सिटी एफसी को 3-2 से हरा दिया। जमशेदपुर एफसी की जीत में ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जॉर्डन मरे ने 36वें में एक और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर हावी हर्नांडेज ने 44वें व 50वें मिनट में दो गोल किए। रेड माइनर्स कोच…

Read More