Author: Kalyan Kumar Gorai

स्थानांतरण पर पटमदा के बीईईओ को दी गई समारोह पूर्वक विदाई Patamda: पटमदा-बोड़ाम के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रहे प्रभाकर कुमार का रांची जिले में स्थानांतरण होने के कारण बुधवार को पटमदा के नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में कुमारी अनिता सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा परिवार पटमदा-बोड़ाम ने दोनों ही पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई सह- अभिनंदन समारोह आयोजित की। समारोह के प्रारंभ में मध्य विद्यालय पटमदा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरबिन्द कुमार कुईला ने प्रभाकर कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की। जबकि नव-पदस्थापित बीईईओ कुमारी अनिता सिन्हा का अभिनंदन किया।…

Read More

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बीएड प्रथम सेमेस्टर का परिचय कार्यक्रम आयोजित Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने बुधवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर (2025-2027) के नए छात्रों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान, संकाय सदस्यों और अपने साथियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने छात्रों को संस्थान के उद्देश्यों और बीएड कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद, छात्रों का परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने…

Read More

पटमदा के काश्मार में बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित, विधान कुंभकार का बछड़ा प्रथम Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से बुधवार को पटमदा के काश्मार पंचायत मंडप परिसर में बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काश्मार पंचायत के काश्मार, कुमारदा, गेंगाड़ा, सांजड़ा, नूतनडीह गांवों से 90 बछड़ा लेकर पशुपालक पहुंचे। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मुखिया लक्ष्मी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रथम विधान कुंभकार (सांजड़ा), चंचल कुंभकार (सांजड़ा) एवं तृतीय स्थान स्वपन कुमार तिवारी (काश्मार) ने प्राप्त किया। मौके पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश झा ने…

Read More

जुवेंटस हेल्थकेयर ने किया कंपनी बंद होने की अफवाहों का खंडन; परिचालन शक्ति और नेतृत्व वृद्धि की पुष्टि की Mumbai/Jamshedpur: वर्ष 2002 में स्थापित एक प्रमुख भारतीय दवा कंपनी और बीएसई व एनएसई पर सूचीबद्ध एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की सहायक कंपनी जुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड ने अपने भविष्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर औपचारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने साफ कहा है कि उसके बंद होने या रीब्रांडिंग (नाम परिवर्तन) से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार जुवेंटस की किसी भी व्यावसायिक संपत्ति का न तो बंद होना हुआ है और…

Read More

युवा ज्ञान समागम : राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में केयू के विद्यार्थियों को तीसरा स्थान Jamshedpur: झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा युवा ज्ञान समागम 2025–26 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। मानव घोष एवं ऋचा प्रजापति ने तृतीय पुरस्कार जीतकर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे अपने ज्ञान, तर्कशक्ति, विचारों की स्पष्टता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार…

Read More

पटमदा के जाल्ला में टुसू मेला आयोजित, मोहनपुर सबर टुसू दल के नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध Patamda: पटमदा के जाल्ला गांव स्थित बड़तल मैदान में मंगलवार को टुसू मेला, पाता नाच, झुमुर संगीत एवं छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोड़ाम के मोहनपुर सबर टोला की महिलाओं ने टुसू देवी को माथे पर लेकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे कमेटी की ओर से प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां करीब एक दर्जन टुसू दल शामिल हुए जो पटमदा, बोड़ाम एवं पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों से आए थे, जिन्हें मुखिया प्रतिनिधि दीपक मुर्मू, ग्राम प्रधान…

Read More

भानसिंह पूजा के अवसर पर दुआरीडीह में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Patamda: पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत दुआरीडीह गांव में खुशहाली की कामना करते हुए हर साल की भांति इस साल भी भानसिंह देवता की पूजा अर्चना की गई। पुजारी उमा पद सिंह एवं सहयोगी विश्वनाथ सिंह ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने एक दर्जन बकरे की बलि चढ़ाई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महिलाएं डीजे की धुन पर खूब थिरके।…

Read More

पुराने विवाद को लेकर गेरुआ रिसॉर्ट में मैनेजर के साथ मारपीट, बोड़ाम पुलिस ने दो को भेजा जेल Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में रविवार को होटल के मैनेजर संतोष गिरी को उनके चचेरे भाई संजीत गिरी व आशुतोष गिरी समेत 5 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जाता है। इस घटना में रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी के अलावा अन्य लोग भी घायल हो गए थे। संतोष गिरी की लिखित शिकायत पर बोड़ाम थाना में कांड संख्या 9/26 के तहत सोमवार को संजीत गिरी, आशुतोष…

Read More

समस्याओं से घिरा दलमा का कोंकाधासा गांव, 2 परिवार का आश्रय स्थल बना वन विभाग का गार्ड रूम Patamda : बोड़ाम प्रखंड की बोटा पंचायत अंतर्गत दलमा के कोंकाधासा गांव में सोलर संचालित जलमीनार पिछले छह महीने से खराब पड़ा हुआ है। यहां रहने वाले आदिवासी भूमिज समाज से जुड़े 26 परिवार के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। फिलहाल डोभा से पानी लाकर प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। जबकि दो परिवार के लोग बगल में मौजूद वन विभाग के गार्ड रूम में सर्दी के इस मौसम में रातें गुजारने को मजबूर हैं। दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति…

Read More

माचा शिव मंदिर मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित मेजबान माचा को 11 रन से हराकर कितापाठ की टीम बनी चैंपियन Patamda: पटमदा प्रखंड के माचा शिव मंदिर के समीप स्थित मैदान में मंगलवार को माचा क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 8 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माचा और कितापाठ क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें माचा क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कितापाठ ने बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट खो कर 68 रन बनाई। जवाबी पारी में माचा क्रिकेट…

Read More